Author: shivam kumar

कोलंबो। श्रीलंका की मुख्य तमिल पार्टी तमिल नेशनल अलायंस (टीएनए) ने रविवार को कहा कि वह 21 सितंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के मुख्य नेता साजिथ प्रेमदासा का समर्थन करेगी। टीएनए के प्रवक्ता एमए सुमंथिरन ने पत्रकारों को बताया कि यह निर्णय रविवार को टीएनए की मुख्य पार्टी ‘इलंकाई तमिल अरासु कच्ची’ (आईटीएके) की केंद्रीय समिति की बैठक में किया गया। जानकारों के अनुसार, यह निर्णय कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि सुमंतिरन ने 2022 से विपक्ष के साथ मिलकर काम किया है। टीएनए ने इससे पहले 1999, 2005, 2010, 2015 और 2019 के राष्ट्रपति चुनाव…

Read More

ढाका। बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद अवामी लीग के नेताओं की धरपकड़ जारी है। ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की खुफिया शाखा ने आज तड़के ढाका के बंगशाल इलाके से अवामी लीग (ढाका-7) के पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार कर लिया। ढाका ट्रिब्यून अखबार के अनुसार, डीएमपी (डीबी-नॉर्थ) के संयुक्त आयुक्त एमडी रबीउल हुसैन भुइयां ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि खुफिया सूचना मिलने पर टीम ने रात लगभग 1:30 बजे बंगशाल इलाके में उनकी तलाश के लिए अभियान चलाया। आखिरकार तड़के उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता मिली। उन्होंने कहा कि वह कई पुलिस…

Read More

3 सितंबर 1783 को पेरिस संधि ने ग्रेट ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच युद्ध समाप्त कर अमेरिकी स्वतंत्रता को मान्यता दी और नए राष्ट्र के लिए सीमाएँ स्थापित कीं। यॉर्कटाउन में ब्रिटिश हार के बाद, अप्रैल 1782 में पेरिस में शांति वार्ता ग्रेट ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करने वाले रिचर्ड ओसवाल्ड और अमेरिकी शांति आयुक्त बेंजामिन फ्रैंकलिन, जॉन जे और जॉन एडम्स के बीच शुरू हुई। इस संधि के बाद इंग्लैंड के तत्कालीन प्रधानमंत्री लॉर्ड नॉर्थ ने इस्तीफा दे दिया। इंग्लैंड के खिलाफ संघर्ष की शुरुआत 1756 में हुई थी। तब अमेरिकियों ने बॉस्टन बंदरगाह पर खड़े एक चाय…

Read More

बिहारशरीफ। जिला मुख्यालय स्थित हरदेव भवन सभागार में आज सोमवार को नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में जिला एवं अनुमंडल स्तरीय (तकनीकी एवं गैर-तकनीकी) पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री जनता दरबार, मुख्यमंत्री समाधान यात्रा, क्षेत्र भ्रमण, डीएम जनता दरबार, ई-डैशबोर्ड, और सीपीग्राम के माध्यम से प्राप्त परिवादों के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विधिक, विधानसभा, विधान परिषदों से…

Read More

पलामू। उत्पाद सिपाही भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों की मौत पर झारखंड सरकार की किरकिरी हो रही है। इस बीच विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी ने सरकार पर जमकर हमला बोला। सोमवार को मेदिनीनगर परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की चुनावी सनक के कारण युवाओं की मौत हो रही है। राजनीति लाभ लेने के लिए बिन मौसम बहाली कराई जा रही है। कई युवा ऐसे हैं, जिन्होंने जेपीएससी की परीक्षा दे रखी थी, रिजल्ट नहीं आया था। ऐसे में सरकारी नौकरी की ललक लिए सिपाही पद के लिए दौड़ लगा रहे हैं।…

Read More

रांची। रांची नगर निगम के सफाईकर्मी और सुपरवाइजर सहित अन्य सोमवार से हड़ताल पर चले गए हैं। इस वजह से राजधानी रांची में लोगों के घरों से कचरे का उठाव नहीं हुआ। साथ ही शहर के अलग-अलग जगहों पर कचरा जमा है। इससे शहर की स्थिति नारकीय और बदतर हो गई है। नगर निगम सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष दयानंद यादव की अध्यक्षता में नागबाबा खटाल में आम सभा हुई। मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए दयानंद यादव ने कहा कि ने 10 साल या उससे अधिक समय से काम कर रहे कर्मियों को नियमित करने, सुपरवाइजर के वेतन…

Read More

रांची। रांची के साइबर थाना में दर्ज एक मामले में पुलिस ने 80 लाख रुपये की साइबर ठगी को सुलझाने में सफलता हासिल की है। इस मामले में तमिलनाडु के थिरुआरुर से अशोक कुमार रवि नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने VIKING TREADING.APK नाम से फर्जी निवेश एप्लिकेशन के जरिए लोगों को 10 गुना लाभ का लालच देकर 80 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए थे। साइबर ठग की चाल इस ठगी का शिकार लोगों को सबसे पहले फेसबुक के जरिए संपर्क किया गया, फिर उन्हें निवेश का लालच दिया गया। इसके बाद, उनके मोबाइल पर viking.apk इंस्टॉल करवाया गया। एक बार झांसे में आने के बाद, ठग ने विभिन्न बैंक खातों में निवेश…

Read More

रांची। धनबाद के कोयला कारोबारी की इडी ने 1.63 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त किया है। इडी ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रमोद कुमार सिंह और उनके परिवार से संबंधित 1.63 करोड़ रुपये (लगभग) की अचल संपत्ति को जब्त किया गया है। इडी ने बताया कि एसीबी धनबाद द्वारा दर्ज एफआइआर के आधार पर प्रमोद कुमार सिंह और अन्य के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) फंड के दुरुपयोग के लिए जांच शुरू की गयी। प्रमोद कुमार सिंह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक अकाउंट मैनेजर के पद पर…

Read More

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड दौरे पर आने वाले हैं। वह 15 सिंतबर को झारखंड के जमशेदपुर आने वाले हैं। जमशेदपुर में वह दो वंदे भारत ट्रेन टाटा पटना और टाटा भुवनेश्वर को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं जमशेदपुर के गोपाल मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी प्रदेश पदाधिकारियों और जमशेदपुर सांसद के अलावा कोल्हान के तीनों जिलों के पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ ही पीएम चंपाई सोरेन और लोबिन हेंब्रम से भी मिलेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के…

Read More

गंभीरता से आकलन करने पर पता चलता है, अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारना किसे कहते हैं 20 सीटें कह रही हैं खुद अपनी गाथा, दिल लगाया किसी और से, ब्याह हो गया कहीं और भाजपा ने शायद इसीलिए बदली है अपनी रणनीति, अब ज्यादा हमला कांग्रेस पर नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड में आसन्न विधानसभा चुनाव के बीच जिस तरह के सियासी घटनाक्रम घट रहे हैं, उनसे यह तो साफ हो गया है कि यह चुनाव बेहद रोमांचक होने के साथ कई नये समीकरणों को आकार देगा। आम तौर पर चुनावी संभावनाओं…

Read More

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम को लेकर जिले में चलेगा जागरूकता अभियान रामगढ़। अब आम नागरिकों की शिकायत तत्काल दूर हो जाएगी पुलिस न सिर्फ शिकायतों पर पहल करेगी बल्कि समय पर उसका निवारण भी होगा राज्य के डीजीपी के निर्देश पर जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन 10 सितंबर को होना है लेकिन इससे पहले रामगढ़ जिले में इस कार्यक्रम के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा सोमवार को एसपी अजय कुमार ने इस मामले पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और उन्होंने बताया कि हर नागरिक को पुलिस की भूमिका और उससे मिलने वाले सुविधाओं को लेकर जागरूक किया जाएगा। एसपी…

Read More