नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल सांकेतिक तेजी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। दूसरी ओर, यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद हरे निशान में बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज तेजी का रुख बना हुआ है। टेक कंपनियों के शेयर में आई गिरावट की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव का माहौल बना रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.22 अंक की सांकेतिक कमजोरी के…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर है। हां, अंतरराष्ट्रीय बाजार में जरूर कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 81 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 76 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, आज दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये,मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये,डीजल 91.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के पांचवें दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.14…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की बीजापुर पुलिस ने 24 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर विकास उर्फ सैनू मुंशी जेट्टी पिड़ीमाला को इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र से बीमार हालत में गिरफ्तार किया है । उस पर छत्तीसगढ़ में 8 लाख और महाराष्ट्र में 16 लाख रुपये का इनाम है। दक्षिण गढ़चिरोली डिवीजन के अहेरी दलम के डिविनजल कमेटी सदस्य के रूप में सक्रिय विकास छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र व तेलंगाना में 35 से अधिक व नक्सल घटनाओं का आरोपित है । बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव की गुरुवार देरशाम दी गई दी गई सूचना में कहा गया है कि नक्सली कमांडर विकास वर्तमान में…
अयोध्या। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रेलवे के खंडहर डाक बंगले में लापता युवती की सड़ी-गली लाश मिली। मृत युवती का सिर व धड़ का पूरा हिस्सा गायब और हाथ-पैर ही सुरक्षित हैं। पुलिस ने शव मिलने और पहचान के आधार पर कुछ ही घंटे में इस जघन्य वारदात की गुत्थी खोल दी और मृतक युवती के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को आरोपित ने ब्रेकअप के चलते अंजाम दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर ने बताया कि गोसाईगंज स्थित रेलवे के खंडहर डाक बंगले में एक युवती की सड़ी गली लाश मिली। उसके सिर्फ हाथ–पैर…
जालौन। जालौन के कालपी नगर से होकर गुजरने वाली यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। इससे यमुना पट्टी के निचले इलाके वाले गांवों में एक बार फिर से हलचल मच गई। वहीं नगर के घाट भी बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। साथ ही ग्रामीण इलाकों के लोगों में बाढ़ को लेकर दहशत है। सभी लोगों को नदी के आसपास न जाने की हिदायत दी गई है। यमुना का जलस्तर बीते 24 घंटे में लगभग साढ़े तीन मीटर से अधिक बढ़ गया है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक शुक्रवार को यमुना का जलस्तर 103.20 मीटर दर्ज…
मीरजापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के चेकसारी गांव में गुरूवार की शाम एक विवाहिता ने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। भदोही जनपद के सरपता गांव निवासी रिंकी पांडेय (30) की शादी 2012 में हुई थी। शाम को मकान के पहली मंजिल पर स्थित कमरे के अंदर रिंकी ने पंखे से फंदे के सहारे लटक कर जान दे दी। बच्चों के शोर मचाने पर पड़ोस के लोग पहुंचे। विवाहिता काे फंदे से लटका देख पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी चील्ह सीमा सिंह ने बताया…
गाजियाबाद। जिले के लिंक रोड थानाक्षेत्र में नाबालिग किशाेरी के साथ दुष्कर्म की वारदात के बाद सामूहिक दुष्कर्म की अफवाह फैलाकर उपद्रव करने वालों के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार की रात प्राथमिकी दर्ज कर ली है। डीसीपी (ट्रांस हिंडन) निमिष पाटिल ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर बताया कि उपद्रव करने वाले लोगों के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना स्थल की वीडियो से उपद्रव करने वालों पहचान की जा रही है। पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी पुलिस द्वारा कराई गई थी। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी फैजान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले के सामूहिक…
-दर्शन पूजन के बाद मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक आधिकारी से मिले, कारगिल युद्ध की स्मृतियों को किया सांझा वाराणसी। कारगिल युद्ध में अपने दोनों पैर गंवा चुके युद्ध के नायक दीपचंद ने गुरुवार को अपने परिवार के साथ श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। दरबार में विधि विधान से दर्शन पूजन के बाद नायक दीपचंद ने मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक आधिकारी विश्व भूषण से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कारगिल युद्ध से जुड़े स्मृतियों को साझा किया। मूल रूप से पाबड़ा हिसार, हरियाणा के निवासी कारगिल योद्धा दीपचंद की पहली तैनाती फिरोजपुर में तीन साल के…
-दिव्यांगजनों के हितों को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने नियमावली में किया संशोधन लखनऊ। योगी सरकार ने दिव्यांगजनों को सशक्त करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण के लिए वित्तीय अनुदान की राशि को 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दिया है। अनुदान राशि में इस वृद्धि से अब प्रदेश के दिव्यांगजनों को महंगे कृत्रिम अंग और सहायक उपकरणों का वितरण भी किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण के लिए वित्तीय अनुदान स्वीकृत करने की…
कोलकाता। कोलकाता के आर जी कर अस्पताल में एक महिला चिकित्सक के साथ दरिंदगी के मामले में पीड़िता की मौत के बाद घटनास्थल से नमूने एकत्र करने की प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के अनुसार, नमूने लेने के दौरान जो गलतियां हुईं, उससे जांच प्रक्रिया प्रभावित हुई है। सीबीआई सूत्रों का कहना है कि जिस दिन महिला चिकित्सक का शव बरामद किया गया था, उस दिन नमूने एकत्र करने के लिए जो दो फोरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल पर मौजूद थे, वे इस काम के लिए अधिकृत नहीं थे। इसके बजाय, उनके स्थान पर अन्य विशेषज्ञों ने…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अधिकांश जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने ये जानकारी दी है। कोलकाता और इसके आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और कुछ क्षेत्रों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अगले 24 घंटों में कोलकाता का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम…
