पूर्णिया। पूर्णिया में भारत बंद के दौरान बुधवार काे कई जगह चौराहों को जाम कर दिया गया है। पूर्णिया के आर एन साह चौक, आस्था मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, लाइन बाजार, पॉलिटेक्निक चौक इत्यादि जगहों पर आवाजाही साफ ठप है। हड़तालियों द्वारा पंचमुखी हनुमान मंदिर के चारों तरफ जाने वाली सड़कों पर हर ओर दर्जनों टायर जलाकर गाड़ियों को रोक दिया गया है। पंचमुखी मंदिर के पास जहां पर दर्जनों टायर जलाकर रास्ता को जाम किया गया है। वही ठीक सामने पूर्णिया एसडीओ का आवास है परंतु वहां से भी कोई कार्रवाई की बात नहीं है बल्कि एसडीओ आवास में…
Author: shivam kumar
पटना। बिहार में भारत बंद का कुछ जिलों में असर दिख रहा है। जहानाबाद में भारत बंद को लेकर बंद समर्थकों ने पटना-गया मुख्य सड़क मार्ग-एनएच-83 को जाम कर दिया है। जहानाबाद में भारत बंद के दौरान बंद समर्थक और पुलिस में हाथापाई भी हुई है। पुलिस ने 5 लोगो को हिरासत में लिया है। एब एनएच-83 पर लगा जाम खुलवा लिया गया है। दूसरी ओर सिपाही भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को भी परेशानी हो रही है। कई अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र पर पैदल चलकर जा रहे हैं। बिहार में बंद को कांग्रेस-राजद समेत राजग गठबंधन के दो दल…
पलामू। भारत बंद का पलामू जिले में असर देखा जा रहा है। चौक-चौराहे जाम हैं। नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर सन्नाटा पसरा हुआ है। आंदोलनकारी मेदिनीनगर, हुसैनाबाद, पांकी, छतरपुर, बिश्रामपुर सहित अन्य इलाकों में सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला मुख्यालय डालटनगंज में छहमुहान, कचहरी चौक, सदीक चौक, रेडमा चौक को जाम कर दिया गया है। सड़क पर जाम लगाने के लिए बड़े वाहनों को आड़ा टेढ़ा करके लगाया गया है। पूरा शहर जाम रहने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। छहमुहान पर सारे आंदोलनकारी धरना दे रहे हैं। उल्लेखनीय है…
रांची। भारत बंद के मद्देनजर राजधानी रांची में बंद समर्थक बुधवार को सड़क पर उतरने लगे हैं । इसी क्रम में हरमू रोड, रातू के दलादली चौक, कांके रोड, डोरंडा पुराने हाईकोर्ट के पास बंद भीम आर्मी सहित अन्य संगठनों के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर सड़क जाम कर रहे हैं और दुकान बंद करवा रहे हैं। घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है और लोगों को समझा बुझा रही है।
रामगढ़। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर भारत बंद में कई लोग शामिल हो गए हैं। बुधवार को इस बंद का असर रामगढ़ जिले में भी देखने को मिला है। सुबह से ही आरक्षण के मुद्दे पर लोग सड़क पर निकले और उन्होंने रोड जाम कर दिया। फोरलेन में कई जगहों पर गाड़ियों को बीच सड़क पर लगाकर आवागमन बाधित कर दिया गया। रामगढ़ शहर में भी सुभाष चौक पर आंदोलन कर रहे लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। इस राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…
रांची। भारत बंद के मद्देनजर भारी संख्या में अल्बर्ट एक्का चौक सहित मेन रोड के अन्य जगहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। बुधवार सुबह से ही कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय इलाके में गश्त लगा रहे हैं और पुलिसकर्मियों को लगातार दिशा निर्देश दे रहे हैं। रांची में बंद के दौरान किसी तरह की कोई घटना ना हो। इसके लिए 1500 से ज्यादा फोर्स तैनात किये गये हैं। इनमें रैप, जैप, आईआरबी, जिला बल, झारखंड जगुआर के अलावा क्यूआरटी भी शामिल हैं। रांची में बंद को देखते हुए विभिन्न चौक-चौराहों पर स्टेटिक फोर्स की भी तैनाती की गई है।…
खूंटी। जिले के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जायसवाल को फिर से विश्व हिंदू परिषद का खूंटी जिला बनाया गया है जबकि मुकेश जायसवाल को खूंटी नगर का अध्यक्ष बनाया गया है। कोडरमा में पिछले दिन विहिप की हुई प्रांत बैठक में विश्व हिन्दू परिषद में कुछ नये लोगों को भी दायित्व दिया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए अध्यक्ष विनोद जायसवाल ने बुधवार को कहा कि राजीव कुमार झा को जिला मंत्री बनाया गया है। जिला समरसता प्रमुख बिरेंद्र सोनी बनाये गये हैं। जिला कार्यकर्ता विशेष संपर्क प्रमुख सह नगर अध्यक्ष का दायित्व मुकेश जायसवाल को दिया गया…
कोडरमा। एससी-एसटी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरोध में बुधवार को आहूत भारत बंद का असर कोडरमा जिले में देखा गया। सुबह से विभिन्न संगठनों से जुडे बंद समर्थकों ने सड़कों पर उतर कर जगह-जगह धरना प्रदर्शन किया और रोड जाम कर दिया। बंद के समर्थन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता भी सड़क पर उतरे। इस दौरान वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप है। बस स्टैंड से लंबी दूरी की गाड़ियां नहीं चलीं। इसकी वजह से यात्रियों को वापस अपने घर लौटना पड़ा। राष्ट्रव्यापी बंद के कारण जिले के बाजार आंशिक रूप से खुले। निजी…
सरायकेला। जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से मंगलवार को उड़ान भरने के 20 मिनट मिनट बाद से लापता ट्रेनी विमान की तलाश तेज कर दी गई है। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल डैम में एनडीआरएफ की टीम उस विमान की खोज कर रही है। एक स्थानीय युवक द्वारा ट्रेनी विमान के चांडिल डैम में गिरने की बात बताए जाने के आधार पर जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को उसे ढूंढने के लिए बुलाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह चांडिल के कोयलागढ़ क्षेत्र के पास डैम में विमान के गिरने का लोकेशन मिला है। इसलिए सुबह ही एनडीआरएफ की…
-कार्यकाल के अंतिम दिन गिनायीं जेपीएससी की कमियां रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में बतौर अध्यक्ष डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा का बुधवार को अंतिम दिन रहा। डॉ केरकेट्टा ने 27 सितंबर 2022 को जेपीएससी अध्यक्ष का पद संभाला। उम्र सीमा 62 वर्ष पूरा होने के कारण नियमानुसार उनका कार्यकाल पूरा हो रहा है। महाराष्ट्र कैडर की सेवानिवृत्त वरीय आइएएस डॉ केरकेट्टा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें 11वीं सिविल सेवा, सीडीपीओ, विवि अधिकारियों की नियुक्ति परीक्षा का समय से पहले रिजल्ट तैयार रहते हुए जारी नहीं कर पाने का मलाल रहा। 2001 में बनी नियमावली में लाना…
धनबाद। भारत बंद ने झारखंड के धनबाद जिले में एक किशोरी की जान ले ली। एसटी-एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के सुझाव के खिलाफ आहूत झारखंड बंद की वजह से जगह-जगह पर बैरिकेडिंग लगा कर सड़क को जाम कर दिया गया था। इसकी वजह से युवती को अस्पताल पहुंचने में देर हो गयी और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शासन बेरिया पंचेरी की किशोरी सड़क दुर्घटना में हुई थी घायल धनबाद के शासन बेरिया पंचेरी की रहनेवाली 14 वर्षीय किशोरी बुधवार (21 अगस्त) को अपने घर के समीप अज्ञात दो पहिया वाहन की चपेट में आ…
