Author: shivam kumar

रांची। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन प्रकरण पर सूबे की राजनीति में काफी उथल-पुथल मची हुई है। पूरी पिक्चर अब तक क्लीयर नहीं है। इस बीच पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। दिल्ली में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मेरी किसी से मुलाकात नहीं हुई है। निजी काम से मैं दिल्ली आया था। मैं भाजपा के नेता से मिलना नहीं चाहता। मैं यह समझ नहीं पा रहा हूं कि यह सब कौन कह रहा है। झामुमो से नाराजगी के सवाल पर चंपाई सोरेन ने कहा कि मैंने इस बात को पहले ही बता चुका हूं। इस…

Read More

शाहीद अनवर नाम के दरिंदे ने साहिबगंज की 15 वर्षीय नाबालिग से किया दुष्कर्म रांची। बाबूलाल मरांडी ने राज्य के जनजाति समाज से जुड़ी महिलाओं, बेटियों को अपनी इज्जत खुद बचाने को आगे आने को कहा है। राज्य सरकार को भी निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि संथाल परगना की एक और बेटी दुष्कर्म की भेंट चढ़ गयी। शाहीद अनवर नाम के दरिंदे ने साहिबगंज की 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म किया। इससे आहत होकर पीड़िता ने अपनी जान दे दी। दुमका की बेटी अंकिता, साहिबगंज की बेटी रुबिका पहाड़िया के साथ हुई हैवानियत की रूह कंपा देनेवाली यादें…

Read More

रांची। राज्य सरकार के पास झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के संदर्भ में फर्जीवाड़े की सूचना आ रही है। इस पर खुद सीएम हेमंत सोरेन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। कहा है कि सूचना आ रही है कि कई लाभुकों के मोबाइल नंबर पर योजना को लेकर कॉल आ रहे हैं। यह पूरी तरह से फर्जी है। इसलिए योजना के तहत निबंधित बहन- बेटियों से आग्रह है कि योजना के संदर्भ में या राशि हस्तांतरण से संबंधित कॉल आने पर ओटीपी या अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी कॉल करने वाले के साथ साझा कदापि नहीं…

Read More

रांची। खतियानी लोहार/लोहरा जनजाति समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और पुष्प गुच्छ भेंट किया। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को समाज में उत्पन्न संवैधानिक विसंगतियों से अवगत कराया। साथ ही पूर्व के 1950, 1956 और 1976 के जनजाति आदेश का अनुपालन कराने की मांग की। सभी ने संतोष गंगवार को पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में अधिसूचित लोहार जनजाति के लोगों की खतियानी जमीन की हो रही खरीद-बिक्री के बारे में जानकारी दी और निबंधन रद्द कराने की बात रखी। प्रतिनिधिमंडल ने धारा 46 का सख्ती से अनुपालन कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष अतीत…

Read More

रांची। बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री सह झारखंड जदयू के प्रभारी डॉ. अशोक चौधरी 21 अगस्त को रेल मार्ग से जमशेदपुर पहुंचेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने मंगलवार को बताया कि डॉ अशोक चौधरी जमशेदपुर के माइकल जॉन स्टेडियम में आयोजित जदयू मिलन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य खीरू महतो, विधायक सरयू राय भी उपस्थित रहेंगे। जमशेदपुर स्टेशन में जदयू कार्यकर्ता डॉ अशोक चौधरी का स्वागत करेंगे।

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने केंद्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मंगलवार को नई दिल्ली में मुलाकात की। यह दोनों की शिष्टाचार मुलाकात बतायी गयी। इस दौरान झारखंड में कृषि के क्षेत्र में विभिन्न संभावनाओं पर चर्चा हुई।

Read More

रांची। झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष गुंजन सिंह केे नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस भवन रांची में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती के अवसर पर सम्मान समारोह का आयाेजन किया गया। सर्वप्रथम राजीव गांधी के तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर नमन किया गया। इसके बाद दीप प्राज्वलित कर और केक काट कर महिलाएं संकल्प ली। राजीव गांधी की ओर से शुरू किया गया पंचायती राज के तहत आज पंचायत स्तर पर निर्वाचित महिलाएं समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वाह्नन करते हुए राह पर अग्रसर हैं। कार्यक्रम में पंचायती राज एवं महिला कांग्रेस के बहनों ने राजीव…

Read More

हजारीबाग। आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने कांग्रेस कार्यालय में सदर विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी का आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव और अन्य जिला पदाधिकारी भी उपस्थित थे। सिंह ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के तौर पर क्षेत्र की सेवा करने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। मैं पूरी निष्ठा से कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने और हजारीबाग के विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता हजारीबाग क्षेत्र के जनहित के मुद्दों को हल करने पर रहेगी, जिसमें स्थानीय…

Read More

किशनगंज। प्रो. मुसब्बिर आलम जनसुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष बनाए गए है, जिसके बाद से उन्हें जमकर बधाइयां मिल रही है। वहीं, ठाकुरगंज की पूर्व प्रमुख रजिया सुल्ताना को पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष और इकरामुल हक को पार्टी के युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जानकारी के अनुसार किशनगंज शहर के लाइन उर्दू में जन सुराज कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान जन सुराज पार्टी ने अपने पार्टी का विस्तार किया है। बहादुरगंज के रहनेवाले प्रो. मुसब्बिर आलम को जनसुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष चुना गया है। वहीं राजद प्रखंड अध्यक्ष सह ग्राम पंचायत बंदरझूला के मुखिया इकरामुल…

Read More

रांची। सिम बॉक्स मामले में ओडिशा पुलिस ने रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के कांटाटोली स्थित एक घर की तलाशी ली। पुलिस ने घर का ताला तोड़कर वहां से आठ सिम बॉक्स बरामद किये हैं। ओडिशा पुलिस की छापेमारी अभियान में रांची पुलिस की टीम भी शामिल रही। ओडिशा पुलिस आरोपित को भी साथ लेकर आई थी। उसकी निशानदेही पर छापेमारी की गई। बताया जा रहा है कि सिम बॉक्स रैकेट को असदुर जमान नाम का एक बांग्लादेशी नागरिक हैंडल करता है। उल्लेखनीय है कि ओडिशा में बीते 16 अगस्त को सिम बॉक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। पुलिस ने…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्र सरकार में लेटरल एन्ट्री के संबंध में जारी विज्ञापन पर रोक लगाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्णय का स्वागत किया है। वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान के प्रति प्रतिबद्धता को एक बार पुनः बेहद महत्वपूर्ण निर्णय द्वारा प्रतिस्थापित किया है। यूपीएससी ने लेटरल एंट्री के लिए एक बेहद पारदर्शी तरीका अपनाया था। उसमें भी अब आरक्षण का सिद्धांत लागू करने का निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सामाजिक न्याय के प्रति हमेशा अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। वैष्णव ने मीडिया…

Read More