किशनगंज। जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र के एनएच-327 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार दो ट्रैकों के आमने-सामने जबरदस्त टक्कर होने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना कोचाधामन थाना क्षेत्र के महादेवदिघी के समीप एनएच 327 पर मंगलवार काे हुई है। जानकारी के अनुसार कोचाधामन थाना क्षेत्र के महादेवदिघी के समीप एनएच 327 पर तेज रफ्तार दो ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई है, जिसमें आमने सामने दो ट्रकों के भिड़त हो जाने से दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे में क्षतिग्रस्त हुए दोनों ट्रकों में से एक ट्रक में गिट्टी लदा…
Author: shivam kumar
किशनगंज। भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री, 21वीं सदी के भारत निर्माता, डिजिटल क्रांति के जनक एवं भारत रत्न, स्व. राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में किशनगंज कांग्रेस नगर अध्यक्ष सजल कुमार साह के अध्यक्षता में एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू के नेतृत्व में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान किशनगंज युवा कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष मो. आज़ाद साहिल, कांग्रेस ज़िला उपाध्यक्ष अरुण कुमार साह, कांग्रेस ज़िला प्रवक्ता शमशीर अहमद दारा, कांग्रेस ज़िला महासचिव आदर्श कुमार साह, युवा कांग्रेस ज़िला संयोजक वसीम अख़्तर, ओबीसी प्रदेश महासचिव सम्भु कुमार यादव, किशनगंज कांग्रेस नेता हाफ़िज़ मोबासीर, युवा कांग्रेस नगर महासचिव…
गोड्डा। जिले के महागामा अनुमंडल मुख्यालय स्थित राजमहल हाउस में झारखंड राज्य निर्माण के आंदोलनकारी मामले को लेकर स्थानीय विधायक सह कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के नेतृत्व में एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि मंत्री ने झारखंड राज्य के आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि बिहार से झारखंड राज्य को अलग करने में इन आंदोलनकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके सम्मान में यह कार्यक्रम रखा गया हैं। उन्होंने इनके सम्मान को सर्वोपरि मानते हुए इनकी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता करने आश्वासन दिया। झारखंड…
खुद की आग में झुलसता रहा झरिया, लेकिन सभी ने राजनीतिक रोटी सेंकी अब सहानुभूति नहीं, काम पर वोट करेगा झरिया रागिनी की कड़ी मेहनत की अमिट छाप से पूर्णिमा को लगी नजर श्रद्धावान्ल्लभते ज्ञानं तत्पर: संयतेन्द्रिय:। ज्ञानं लब्ध्वा परां शान्तिमचिरेणाधिगच्छति॥ भागवत गीता कर्म करने और जीवन में आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देती है। भागवत गीता के बातों का अनुसरण करने से जीवन बदल जाता है और व्यक्ति को हर काम में सफलता मिलती है। गीता के चतुर्थ अध्याय, श्लोक 39 में कहा गया है कि अपनी इंद्रियों पर संयम रखनेवाला मनुष्य ही संसार पर विजय प्राप्त करता है….…
रांची। सीएम हेमंत सोरेन का 21 अगस्त को पलामू में आयोजित कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अब 22 अगस्त को अपने निर्धारित कार्यक्रम झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ करने पलामू आएंगे। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर 21 अगस्त को आयोजित भारत बंद के समर्थन में मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। जानकारी देते हुए पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि एससी, एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने 21 अगस्त को भारत बंद का…
कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत पूरे राज्य में इस पूरे हफ्ते बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि कोलकाता में मौसम आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा, और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। कोलकाता का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री…
नगर विकास मंत्री हफीजुल हसन ने रांची नगर निगम के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की, दिये निर्देश रांची। निगम स्तर की सभी पेंडिंग योजनाओं को ससमय पूरा करें। धरातल पर योजनाओं को उतारने के लिए तीव्र गति से कार्य करें। रांची नगर निगम सबसे महत्वपूर्ण नगर निगम है क्योंकि यह राज्य की राजधानी, रांची शहर की स्वच्छता एवं विकास पर ध्यान देती है। इसलिए इस निगम के अंतर्गत सभी योजनाओं को पूरा करें। उक्त निर्देश नगर विकास मंत्री हफीजुल हसन ने रांची नगर निगम के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों को दिया। आम लोगों की समस्याओं का…
खूंटी। जल, जंगल और जमीन की बात करने वाली हेमंत सरकार के कार्यकाल में नदियों से बालू निकालकर उसकी तस्करी की जा रही है। राज्य में कोई नीति नहीं होने के कारण स्थानीय लोग विस्थापित हो रहे हैं। वर्तमान सरकार में जितनी लूट हुई है, उतनी किसी सरकार में नहीं हुई है। ये बातें मंगलवार को हिल चौक स्थित भारत माता विवाह मंडप में झारखंडी खतियानी संघर्ष समिति की आयोजित सभा में बतौर मुख्य अतिथि जयराम महतो ने कही। जयराम महतो ने कहा कि यहां जिसकी भी सरकार बनी है, उसने सिर्फ स्थानीय मूलवासियों के हक और अधिकार बेचने का…
पांच करोड़ होगा खर्च, परिवहन विभाग ने संकल्प किया जारी रांची। झारखंड राज्य में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के असमायोजित 619 कर्मियों को भी समायोजन करते हुए उन्हें वित्तीय लाभ देने की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। मंत्रिपरिषद के फैसले के बाद परिवहन विभाग ने इस आशय का संकल्प जारी कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट, हाइकोर्ट इत्यादि में दायर विभिन्न रिट याचिका में पारित आदेश के अनुपालन में सरकार ने यह निर्णय लिया है। इससे पूर्व निगम के लगभग सात सौ से अधिक कर्मियों का समायोजन अन्य विभागों में किया गया था, जिनका बकाये भुगतान की प्रक्रिया चल…
रांची। राज्य के मनरेगा कर्मियों को अब तक सामाजिक सुरक्षा का लाभ नहीं दिया जा सका है। ग्रामीण विकास विभाग ने प्रस्ताव जरूर बनाया था, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से इस पर मंजूरी नहीं मिल पायी है। सामाजिक सुरक्षा के तहत मनरेगा अंतर्गत सृजित पद के विरुद्ध कार्यरत प्रति कर्मी को राज्य सरकार की ओर से दो वर्ष के लिए पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिये जाने का प्रस्ताव है। वहीं, दुर्घटना से मृत्यु के उपरांत उनके वैध उत्तराधिकारी को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने की योजना है। हालांकि,…
रांची। स्मार्ट मीटर 1 सिंतबर से प्रीपेड मोड पर काम करने लगेंगे। इसके साथ ही जेबीवीएनएल द्वारा नयी व्यवस्था भी लागू कर दी जायेगी। सिंतबर महीने से नयी व्यवस्था पूर्णत: लागू हो जायेगी, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। झारखंड बिजली वितरण निगम की मानें तो उपभोक्ता बिजली बिल समेत बिजली संबंधी अन्य जानकारी व्हाट्सएप पर ले सकते हैं। वहीं, जेबीवीएनएल के पास जिन उपभोक्ताओं का रजिस्टर्ड व्हाट्सएप नंबर है, उन्हें व्हाट्सएप मैसेज के जरिये इसकी जानकारी दी गयी है। जेबीवीएनएल के मोबाइल नंबर 9431135503 पर व्हाट्सएप से जुड़ सकते हैं। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर टॉल…
