रांची। झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (जियाडा) रांची प्रक्षेत्र ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों के इंडस्ट्रियल एरिया में खाली पड़ी जमीनों के आवंटन के लिए पहल की है। जियाडा के रीजनल डायरेक्टर की ओर से इसके लिए आम सूचना जारी की गयी है। इसमें कहा गया है कि जियाडा अंतर्गत बरहे (चान्हो), सोसई (बुढमू), चकमें (बुढ़मू, रांची), सिल्क पार्क इरबा (रांची), तुपुदाना (रांची) जैसे इंडस्ट्रियल एरिया में अवस्थित कुछ भूखंड खाली हैं। उनमें रिक्त पड़े शेडों का आवंटन भी किया जाना है। इसी तरह लोहरदगा, गुमला (एमआइपी), डाल्टेनगंज (एमआइपी), पतरातू-1 (रामगढ), हजारीबाग, बरही (हजारीबाग), गरजा (सिमडेगा), पातागाई (घाघरा), झारगांव (चैनपुर,…
Author: shivam kumar
विशेष जब भी जमीन से कटी, फेल होती रही है आजसू की रणनीति अलग लकीर पर चलनेवाली इस पार्टी को अब समझनी होगी असलियत सर सुदेश के बजाय बेटा या भाई की भूमिका में देखना चाहते हैं कार्यकर्ता सुदेश को अति-आत्मविश्वास और रणनीतिक चूक रोक देती है पार्टी की सफलता की गाड़ी नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। स्थापना काल से ही राजनीति की प्रयोगशाला के रूप में दुनिया भर में चर्चित झारखंड की सियासत में इन दिनों मानसून की रुक-रुक कर हो रही बारिश के साथ विधानसभा चुनाव की तपिश भी महसूस की…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राज्य में आज से घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिलने लगेगा। पिछले महीने के बिल में जिन बिजली उपभोक्ताओं की खपत 200 यूनिट तक होगी, उन्हें कोई राशि नहीं चुकानी होगी। योजना का लाभ राज्यभर में 41.44 लाख से अधिक घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा। मुफ्त बिजली योजना के तहत 200 यूनिट तक इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को एनर्जी चार्ज, फिक्स्ड चार्ज, इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी आदि भी नहीं लगेंगे। ऐसे में 200 यूनिट के भीतर बिजली के खर्च पर राशि शून्य हो जायेगा। राज्य में फिलहाल 4144634 उपभोक्ता ऐसे हैं, जो 200…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर (द्वितीय वर्ष मेडिकल छात्रा) की दुष्कर्म के बाद की गई हत्या की जांच के लिए सीबीआई की विशेष टीम बुधवार सुबह दिल्ली से कोलकाता पहुंच गई। इस टीम में फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी शामिल हैं। मंगलवार को कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर इस मामले की जांच पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंपी गई थी। शाम होते ही सीबीआई की एक टीम टाला थाने पहुंची और वहां से संबंधित केस डायरी सहित सभी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद सीबीआई ने इस मामले में एक…
डोडा। जम्मू-कश्मीर मे डोडा जिले के पटनीटॉप इलाके में छुपे आतंकवादियों को मार गिराने के लिए बुधवार सुबह से व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया है। मंगलवार देर रात सुरक्षाबलों और छुपे हुए आतंकवादियों के बीच कुछ देर के लिए मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में किसी के मारे जाने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है। पिछले चार दिनों में यह चौथी मुठभेड़ थी। सेना की व्हाइट नाइट कोर के जम्मू स्थित प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादियों की टोह मिल चुकी है। उन्हें बेअसर करने के लिए अभियान जारी है। प्रवक्ता ने कहा कि विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के…
भोपाल। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए आज (बुधवार) की रात खास होने जा रही है। इस दौरान आकाश में अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। दरअसल, 14 अगस्त को मध्यरात्रि के बाद आकाश में लाल ग्रह कहे जाने वाला मंगल और सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति (गुरु) जोड़ी बनाते नजर आएंगे। भारत में इस घटना को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह-सवेरे तक देखा जा सकेगा। इस संबंध में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू से बात की गई। उन्होंने बताया कि मंगल और गुरु के मिलन की इस घटना को खगोल विज्ञान में कंजक्शन ऑफ…
– एक हजार किलोग्राम वर्ग का ग्लाइड बम लंबी दूरी पर लक्ष्य को भेदने में सक्षम- उड़ान डेटा टेलीमेट्री और इलेक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम से कैप्चर किया गया नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडिशा के तट पर भारतीय वायु सेना के सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम (एलआरजीबी) गौरव का पहला परीक्षण किया है। उड़ान के दौरान ग्लाइड बम ने लॉन्ग व्हीलर द्वीप पर स्थापित लक्ष्य को बिल्कुल सटीकता से मारकर अपनी उपयोगिता साबित की। डीआरडीओ के मुताबिक मंगलवार शाम को ओडिशा के तट से लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम ‘गौरव’ का पहला उड़ान…
रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसपी दीपक पांडेय सहित झारखंड के 19 पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों को विभिन्न श्रेणियों में वीरता पदक और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जायेगा। सात पुलिस कर्मियों को वीरता के लिए और 11 पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जायेगा। वहीं पहली बार झारखंड फायर सर्विस के कर्मियों को वीरता पदक दिया जायेगा। इसके अलावा झारखंड अग्निशमन विभाग के फायरमैन प्यारेलाल तांबवार को वीरता पदक मिलेगा। इन्हें मिलेगा वीरता पदक -एसपी दीपक पांडेय – सब इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह – एएसआई सच्चिदानंद सिंह – हवलदार उमेश सिंह – सिपाही सुभाष दास –…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से नई दिल्ली स्थित उप-राष्ट्रपति निवास में मुलाकात की।
रांची। रांची के ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर मंगलवार देर रात ग्रामीण क्षेत्रों में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दशमफॉल, राहे, मांडर, चान्हो, सोनाहातू, लापुंग, दलादली, इटकी, मुरी, महिला थाना बुंडू, नगड़ी, रातु, तमाड़, ओरमांझी, बुढ़मू और सिल्ली थाना के द्वारा चेकिंग किया गया। ग्रामीण एसपी ने बताया कि रात में अड्डा बाजी करने वाले के खिलाफ अभियान चलाया गया। साथ ही एंटी क्राइम चेकिंग अभियान भी चलाया गया। चेकिंग के दौरान पकड़े लोगों पर न्याय संगत कार्रवाई की गई।
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राजधानी रांची में सब्जियों के बढ़े दाम ने लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। हाल ये है कि बाजार में गोभी 100 रुपये और बैंगन 80 रुपये किलो बिक रहे हैं। वहीं, जो प्याज पहले 28 से 30 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा था, अब वह 45 से 50 रुपये किलो बिक रहा है। रुगड़ा की कीमत 400 रुपये किलो है और भिंडी की कीमत 60 रुपये किलो है। हाल के दिनों में सब्जियों की कीमतों में अचानक वृद्धि आम जनता के लिए चिंता का विषय बन गया है। बाजार में…
