रांची। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से उनके आवास में मुलाकात की। इस अवसर पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थीं। मुलाकात के दौरान अलका लांबा ने मुख्यमंत्री से राज्य की महिलाओं के अधिकार और महिलाओं के आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय, राजनीतिक न्याय को लेकर विस्तार पूर्वक बातचीत की। महिला आयोग का गठन करने, महिला थानों का गठन, सरकारी और निजी नौकरियों में 50 प्रतिशत महिला को आरक्षण देने, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान…
Author: shivam kumar
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा। ट्वीट कर कहा है कि हेमंत सरकार में साप्ताहिक परीक्षा के नाम पर मजाक चल रहा है। ऐसा लगता है कि परीक्षाओं के नाम पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। कहीं एक ही बेंच पर छह-छह विद्यार्थी बैठकर परीक्षा दे रहे हैं, तो कहीं बरामदे में बिछायी गयी दरी में छात्र-छात्राओं का एक झुंड परीक्षा दे रहा है। मूल्यांकन के उद्देश्य से ली जाने वाली इन साप्ताहिक परीक्षाओं से मूल्यांकन छात्रों का तो नहीं, परंतु हेमंत सरकार का जरूर किया जा सकता है कि कैसे…
रांची। झारखंड के कई आइपीएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं। इनमें के विजय शंकर, विनित कुमार, शुभांशू जैन जैसे आइपीएस अधिकारी शामिल हैं। झारखंड में वर्तमान में आइपीएस की संख्या बढ़कर 144 हो गयी है। इनमें 17 आइपीएस अंडर ट्रेनिंग हैं, जबकि 25 आइपीएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गये हैं।
गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में रविवार को एविएशन एकेडमी का टू सीटर एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में दो पायलट घायल हो गए। दोनों घायलों को आनन-फानन में निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कैंट थाने के टीआई दिलीप राजोरिया ने पत्रकारों को बताया कि घायल दोनों पायलटों की हालत खतरे से बाहर है। गुना में शा-शिब एविएशन एकेडमी का टू-सीटर एयरक्राफ्ट (मॉडल-152) दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह रविवार दोपहर करीब 1 बजे टेस्ट फ्लाइट के लिए उड़ा था। दो पायलट उसे लेकर टेस्ट फ्लाइट के लिए उड़े थे। करीब 40 मिनट उड़ने के बाद एयरक्राफ्ट परिसर…
रांची। मूलवासी सदानों से आने वाले ओबीसी, एससी में राजनीतिक चेतना की कमी के कारण राजनीतिक दल मूलवासी सदानों की घोर उपेक्षा कर रहे हैं। उक्त बातें मूलवासी सदान मोर्चा की बैठक में झारखंड आंदोलनकारी सह मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने चुटिया में कहीं। कहा कि सबसे पहले पिछड़ी जातियों के आरक्षण को 27 प्रतिशत से घटाकर 14 कर दिया गया। सात जिलों में ओबीसी का आरक्षण शून्य कर दिया गया। मूलवासी सदान समुदाय से आने वाले ओबीसी की आबादी 55 प्रतिशत है। स्वर्ण को इडब्ल्यूएस के तहत 10 प्रतिशत मिलने वाले आरक्षण में झारखंड के सदानों को…
रांची। ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि जिन पर भाजपा बांग्लादेशी घुसपैठिया होने का लांछन और कलंक लगा रही वे हमारे भाई हैं। उन्होंने कहा कि मेरे रहते किसी के साथ अन्याय नहीं हो सकता। खासकर एक समाज जो पहले से ही गरीब है और भाजपा की गलत नीतियों की मार झेल रहा है। भाजपा ने 18 सालों तक इनका हक छीना है। इन्हें झूठे केस-मुकदमे में फंसाया। मॉब लिंचिंग करायी। अब हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। अब सबके साथ न्याय होगा और उनको हक मिलेगा।
-संजीव विजयवर्गीय की राजनीतिक जीवन पर आधारित पुस्तक सफर का विमोचन -तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान का प्रतीक है, हर घर में लहराना चाहिए: संजय सेठ रांची। रांची के कोकर स्थित ग्रैंड ओकेजन बैंकेट हाल में रविवार को आगाज के तृतीय संस्करण का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया। वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में पद्मश्री मुकुंद नायक, रांची विधानसभा के विधायक सीपी सिंह, भाजपा की महिला प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार और वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह,…
रांची। साइबर अपराध के लिए बदनाम झारखंड में अब साइबर अपराध को अंजाम दिलवाने के लिए कबूतरबाजी शुरू हो गई है। झारखंड के होनहार छात्रों को विदेश में बेहतरीन नौकरी का झांसा देकर उन्हें अपने जाल में फंसा कर विदेशी उनसे साइबर अपराध को अंजाम दिलवा रहे हैं। मामले में दो भारतीय एजेंटों की गिरफ्तारी के बाद सीआईडी की साइबर क्राइम ब्रांच साइबर अपराध के लिए हो रही कबूतरबाजी के तह तक पहुचने में लग गई है। जांच में जुटी साइबर क्राइम ब्रांच झारखंड से ही देश के कई शहरों से दूसरे देशों में साइबर अपराध को अंजाम दिलवाने के…
सोनभद्र। यूपी के सोनभद्र में मालगाड़ी डिरेल होकर पलट गई। रविवार सुबह करीब 11 बजे शक्तिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनसीएल खड़िया परियोजना से अनपरा पावर प्लांट के लिए कोयला लेकर मालगाड़ी जा रही थी। कृष्णशीला रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर इंजन समेत कोयले से भरी दो बोगियां डिरेल होकर पलट गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अनपरा पावर प्लांट के संबंधित अधिकारियों ने बताया गया कि बीते दिनों हुई बारिश के चलते मिट्टी खिसक गई। इसके चलते घटना हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक के मेंटेनेंस में लापरवाही हुई है। दुर्घटना की…
रांची। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम मोहम्मद मीर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अबकी बार 400 पार का नारा दिया था, लेकिन जिस प्रकार से देश ने भाजपा को 240 सीट पर समेट दिया है, उसके बाद यह स्पष्ट है कि बैसाखियों पर चलती केंद्र सरकार अगले पांच साल तक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग को उसके हक और अधिकारों से वंचित नहीं कर सकती। कहा कि यदि किसी भी गलती से भाजपा को अपने सपने के अनुसार लोकसभा चुनाव में अपेक्षित सीट मिल जाती, तो आरक्षण समाप्त हो जाता। राजधानी…
लातेहार। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने संगठन का विस्तार व पुर्नगठन किया है। इसमें कई फेरबदल किये गये हैं। लेकिन भाजपा नेतृत्व ने एक बार फिर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाअध्यक्ष महताब आलम पर भरोसा जताया है। महताब आलम को एक बार फिर अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा नेतृत्व का कहना है कि महताब आलम पार्टी के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। इनके कार्यकाल में लातेहार में अल्पसंख्यक मोर्चा काफी मजबूत हुआ है। यह आलम के परिश्रम का फल है। आज बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोग…
