रांची। सरायकेला खरसांवा जिले के डीसी रविशंकर शुक्ला का एक आदेश इन दिनों राजस्व अधिकारियों के बीच चर्चा का विषय बना है। आदेश की चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि डीसी आॅफिस के राजस्व शाखा से जारी किये गये आदेश में कहा गया है कि जिले के कोई भी राजस्व कर्मचारी राजस्व से संबंधित कार्य विभागीय निर्देश और नियमानुसार ही करें। इसके साथ ही डीसी आॅफिस से जारी किये गये आदेश में सख्त निर्देश दिया गया है कि जिले के राजस्व अधिकारी किसी भी परिस्थिति में किसी व्यक्ति के दबाव या मौखिक आदेश पर कार्य न करें। ऐसे में सवाल…
Author: shivam kumar
रांची। आजसू के सुप्रीमो सुदेश महतो ने जेल चौक स्थित निर्मल महतो को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो की शहादत हम झारखंडियों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है। निर्मल दा का सपना और उनके आदर्श को जीवन में उतारने की जरुरत है। आज झारखंड के लोगों को उनके सपने को साकार करने की जरुरत है। हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि उनके आदर्श को अपने जीवन में उतारकर दे सकते हैं। इस अवसर पर सुदेश महतो ने निर्मल की हत्या पर टिप्पणी करते हुए कहा कि संभवता यह राजनीतिक हत्या हो सकती है,…
-घुसपैठियों को राज्य सरकार का प्राप्त है संरक्षण रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार के संरक्षण में बांग्लादेशी घुसपैठियों के द्वारा पूरे संथाल में चल रहा नशाखोरी का खेल युवाओं को बरबाद कर रहा। कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के जनसंख्या विस्फोट के कारण संथाल परगना में आदिवासी समाज अपनी पहचान बचाने की जद्दोजहद कर रहा है। कहा कि आदिवासियों के अस्तित्व को मिटाने का षड्यंत्र सिर्फ जमीन की लूट और लव जिहाद तक ही सीमित नहीं है, बांग्लादेशी घुसपैठिये संथाल आदिवासियों को नशे की गिरफ्त में फंसा कर उन्हें बर्बाद करने की…
रांची। भूमि घोटाला मामले के आरोपित आर्किटेक्ट विनोद सिंह और राज कुमार पाहन ने रांची पीएमएलए की विशेष कोर्ट में गुरुवार को सरेंडर कर दिया। इसके साथ ही कोर्ट में एक लाख के बांड भी जमा किये, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। इससे पहले दोनों ने अपनी अग्रिम जमानत की अर्जी वापस ले ली थी। इडी ने विनोद सिंह और राजकुमार पाहन को भी आरोपी बनाया है।
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के जनसंख्या विस्फोट के कारण संताल परगना में आदिवासी समाज अपनी पहचान बचाने की जद्दोजहद कर रहा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि आदिवासियों के अस्तित्व को मिटाने का षड्यंत्र सिर्फ जमीन की लूट और लव जिहाद तक ही सीमित नहीं है। बांग्लादेशी घुसपैठिये संताल आदिवासियों को नशे की गिरफ्त में फंसा कर उन्हें बर्बाद करने की साजिश रच रहे हैं। बाबूलाल ने आगे लिखा कि वर्तमान समय में आदिवासी समाज पर इतना विकराल संकट छाया है। हेमंत सोरेन ने विधानसभा के अंदर बांग्लादेशी घुसपैठियों…
रांची। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने किसानों की दो लाख रुपये तक की ऋण माफी योजना पर सवाल उठाये। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हेमंत सोरेन और कांग्रेस को किसानों से किये वादे तब याद आये, जब सरकार के पांच साल पूरे होने को हैं। इससे लूट और झूठ का पर्याय कांग्रेस पार्टी का किसान विरोधी चाल, चरित्र और चेहरा सामने आ गया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 19 नवंबर 2019 को झारखंड में कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था। इस घोषणा पत्र का पहला वादा था। सरकार गठन के तत्काल बाद विस्तारित ऋण माफी योजना…
रांची। जदयू के प्रदेश महासचिव संतोष सोनी और वरिष्ठ नेता मधुकर सिंह ने गुरुवार को विधायक सरयू राय से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान राज्य में होनेवाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। इस मुलाकात के बाद संतोष सोनी ने कहा कि पार्टी में विधायक सरयू राय के शामिल होने के बाद हम लोगों की यह पहली औपचारिक मुलाकात थी। कहा, सरयू राय के पार्टी में आने से विधानसभा चुनाव में फायदा होगा।
रांची। सीएम हेमंत सोरेन से गुरुवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों के सहायक प्राध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने 7 अगस्त 2024 को आयोजित कैबिनेट की बैठक में विश्वविद्यालय एवं अंगीभूत महाविद्यालयों (घाटानुदानित अल्पसंख्यक महाविद्यालयों सहित) के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू किये जाने की स्वीकृति दिये जाने के निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। रांची विश्वविद्यालय, रांची अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों के सहायक प्राध्यापकों ने कहा कि हम सभी महाविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए राज्य सरकार द्वारा पुरानी पेंशन…
रांची। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि वह झारखंड में सत्तारूढ़ कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए दबाव बनाये। लोकसभा में शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए झारखंड के गोड्डा से सांसद ने दावा किया कि देश के विभिन्न राज्यों में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। झारखंड में इस वर्ग को केवल 14 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य दल जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं, लेकिन पिछड़ों के साथ…
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। सीइओ के साथ पहुंचे रांची विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने राज्यपाल का नाम झारखंड की मतदाता सूची में स्थानांतरित करवाने के लिए उनसे फार्म 8 भरवाया। इस प्रकार मतदाता सूची में नाम स्थानांतरण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गयी। अब शीघ्र ही उनका नाम रांची विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज हो जायेगा और वे झारखंड के मतदाता बन जायेंगे।
मुंबई/नई दिल्ली। चेक के जरिए लेन-देन करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब चेक का निपटान (क्लियरिंग) कुछ ही घंटों में हो जाएगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने चेक समाशोधन में लगने वाले समय को कुछ घंटे करने की घोषणा की है। फिलहाल चेक जमा करने से लेकर राशि के बैंक अकाउंट में आने में करीब दो दिन का समय लग जाता है। आरबीआई के गवर्नर ने गुरुवार को यह जानकारी दी। शक्तिकांत दास ने यहां वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए कहा,…
