Author: shivam kumar

लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री जयंत चौधरी एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचें। जयंत सिंह के अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचते ही राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने नारे लगाये और पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि किसान के लिए बनी राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मेरे लिए बेहद खास है। उत्तर प्रदेश की राजधानी में मैं पहले भी आता रहा हूं। मंत्री बनने के बाद पहली बार आने पर कार्यकर्ताओं के स्वागत से बेहद प्रसन्नता है। प्रदेश ही नहीं देश…

Read More

कोलकाता। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल के कॉलेजों में दाखिले में गिरावट इस वर्ष भी जारी है। घोष ने दावा किया कि भारी भरकम फीस और राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण अच्छे अंक पाने वाले छात्र राज्य के कॉलेजों में दाखिला नहीं ले रहे हैं। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर गुरुवार सुबह दिलीप घोष ने लिखा, ”विभिन्न कॉलेजों में हर साल सीटें खाली रह जाती हैं। यह प्रवृत्ति नहीं बदली है। उदाहरण के लिए, बनगांव नेताजी महाविद्यालय में ऑनर्स कोर्स की कुल 1,622 सीटों में से अब तक केवल 146 सीटें…

Read More

पटना। जन सुराज परिवार का कुनबा रोज़ तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसके संस्थापक प्रशांत किशोर ने गुरुवार को यहां कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों को धूल चटाकर जन सुराज अपने बूते सरकार बनाएगी। 2025 में बिहार में जन सुराज की सरकार होगी। प्रशांत किशोर ने यह दावा किया है कि अगली बार बिहार विधानसभा जन सुराजियों से भरा होगा। बिहार के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब हम चुनाव लड़ाएंगे तो हारने नहीं देंगे। जन सुराज अकेले सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा और बिहार में अपनी सरकार बनाएगा। प्रशांत किशोर…

Read More

-मेहनत ही एक मात्र विकल्प रांची। विधायक सुदेश कुमार महतो ने कहा कि जीवन में निश्चित लक्ष्य होना आवश्यक है। आप सभी अपने निर्धारित लक्ष्य के लिए दृढ़ संकल्पित होकर परिश्रम करें। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। इसके लिए मेहनत ही एक मात्र विकल्प है। आप में अद्भुत क्षमता है, आपको केवल उसे पहचानने और उसे पूरी तरह से विकसित करने की आवश्यकता है। सुदेश कुमार महतो गुरुवार को सिल्ली स्थित अंबेडकर पार्क के समीप आयोजित प्रखंड स्तरीय मेधा प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर इस वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सुंदरबन में बाघों की संख्या अगली गणना में बढ़ने की संभावना है। इसकी वजह है कि यहां बाघों के लिए कोई खतरा नहीं है और 4,200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के मैंग्रोव वन में पर्याप्त शिकार हैं। एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने यह जानकारी दी है। 2022 की जनगणना के अनुसार, पश्चिम बंगाल के सुंदरवन में रॉयल बंगाल टाइगर की संख्या 101 थी। मुख्य वन्यजीव वार्डन देबाल रॉय ने बताया, “2022 की गणना में बाघों की संख्या 101 है। यह स्वीकृत आंकड़े से बहुत कम है। माना जाता है कि प्रत्येक 10 वर्ग मीटर में एक बाघ…

Read More

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स 2019 से डेट कर रहे हैं। दोनों, पांच साल से साथ हैं, उनके दो बच्चे- अरिक और आरव हैं लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। अब अर्जुन ने शादी न करने की वजह बताई है। एक इंटरव्यू में अर्जुन से पूछा गया कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की, जबकि उनका परिवार अब पूरा हो चुका है। ‘शादी क्या है?’ उन्होंने जवाबी सवाल पूछा। उन्होंने यह भी कहा कि शादी लोगों को बदल सकती है। ‘शादी क्या है?’ बस कागज का एक टुकड़ा। मुझे लगता है कि हम शादीशुदा हैं और…

Read More

नेशनल अवार्ड विनर अल्लू अर्जुन इंडियन सिनेमा के बड़े स्टार हैं जिनके फैंस देश-दुनिया में फैले हुए हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि सबसे मशहूर फिल्मों में से एक से क्या है उनका दिलचस्प कनेक्शन? 1986 की क्लासिक स्वाति मुथ्यम में अल्लू अर्जुन, कमल हसन की मशहूर फिल्म में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में नजर आए थे। यह एक छोटी लेकिन यादगार भूमिका थी, जिसमें उन्होंने पहली बार कमल हसन के पोते की भूमिका निभाई थी। यह इकलौता मौका है जब अल्लू अर्जुन ने दिग्गज एक्टर कमल हासन के साथ स्क्रीन शेयर की है। इस मशहूर फिल्म में…

Read More

पटना। बिहार में बरसात के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। औरंगाबाद में चार ,जहानाबाद में तीन, सारण में तीन, नालंदा में दो और जमुई में एक व्यक्ति की मौत हुई है। मृतकों में औरंगाबाद जिले की तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। साथ ही जिले के कुछ लोग गंभीर रूप से भी घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान बारूण थाना क्षेत्र के छक्कन बिगहा गांव निवासी राम अवतार सिंह की पत्नी सोनहल देवी (60), रेड़िया गांव निवासी विनय पाल की पत्नी जैतरी देवी, मदनपुर थाना क्षेत्र के पिरवां…

Read More

नवादा। बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तथा नवादा के प्रभारी मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा है कि पर्यावरण बचाने के उद्देश्य से चालू वित्तीय वर्ष में नवादा जिले में 5 लाख पौधे लगाए जाएंगे। जिसमें समाज के हर वर्ग की सहभागिता रखी गई है ।वे गुरुवार को नवादा परिषदन में एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में सड़क के किनारे वन भूमि पर 73000 पौधे लगाए जाएंगे। वहीं सरकारी स्कूलों में 21000 पौधे लगाने के लक्ष्य रखे गए हैं ।मंत्री ने कहा कि जीविका दीदियों तथा जन सहयोग से 189000…

Read More

दुमका। असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा गुरुवार को पाकुड़ दौरे के क्रम में थोड़ी देर के लिए दुमका में रूके। यहां उन्होंने संताल हूल की वीरांगना फूलो झानो की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पाकुड़ की हालत खराब है। हमें सरकार गोपीनाथपुर जाने नहीं दे रही है। उन्होंने दावा किया है कि आनेवाले दिनों में झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी। हिमंता बिस्वा सरमा बोले- पाकुड़ की हालत खराब असम के मुख्यमंत्री ने पाकुड़ जाने के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पाकुड़ की हालत खराब है।…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को मिली राहत फिलहाल बरकरार रहेगी। गुरुवार की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए समय देने की मांग की। अदालत ने जवाब दाखिल करने के लिए अंतिम मौका देते हुए अगली सुनवाई के लिए 12 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। पिछले वर्ष भाजपा के सचिवालय घेराव कार्यक्रम में हुए उपद्रव के बाद तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास और अर्जुन मुंडा और आधा दर्जन सांसद समेत 41 लोगों पर धुर्वा थाने में केस दर्ज किया गया…

Read More