नई दिल्ली। संसद में अपना बजट भाषण शुरू करने के साथ ही केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई और पूर्व केंद्रीयमंत्री पी चिदंबरम के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली । देसाई और चिदंबरम वित्तमंत्री रहते हुए 7 बार बजट पेश कर चुके हैं। इस तरह आज बजट पेश करके निर्मला सीतारमण भी सातवीं बार बजट पेश करने वाली वित्तमंत्री बन गई है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि देश के इतिहास में किसी भी महिला को इतनी बार बजट पेश करने का मौका नहीं मिला है। इसके पहले पूर्व प्रधानमंत्री…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला आम बजट पेश करने के लिए अपनी टीम के साथ संसद भवन पहुंच चुकी हैं। सीतारमण आज सुबह 11 बजे लोकसभा के पटल केंद्रीय बजट 2024-25 को रखेंगी। इसके साथ ही लगातार सातवीं बार बजट पेश करने का वो रिकॉर्ड कायम करेंगी। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। स्थापित परंपरा के तहत वित्तमंत्री ने संसद जाने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की। ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट है। लोकसभा चुनाव के…
नई दिल्ली। बजट के दिन घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना एक बार फिर सस्ता हुआ है। हालांकि चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज सोने की कीमत में आई कमजोरी के कारण देश के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 74,440 रुपये से लेकर 73,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी सर्राफा बाजारों में 68,240 रुपये से लेकर 67,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी…
नई दिल्ली। आज बजट पेश होने से पहले घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में दबाव बनता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी, लेकिन बाजार खुलने के बाद से ही विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सतर्क रवैया अपनाते हुए बिकवाली शुरू कर दी, जिसकी वजह से थोड़ी देर में ही शेयर बाजार के दोनों सूचकांक गिर कर लाल निशान में पहुंच गए। हालांकि बीच-बीच में खरीदारों ने लिवाली करके बाजार को सहारा देने की भी कोशिश की, इसके बावजूद फिलहाल बाजार पर दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। पहले एक घंटे का…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए। एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अच्छे तिमाही नतीजे की उम्मीद की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का माहौल बना रहा। पॉजिटिव माहौल में वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक हरे निशान में बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स…
कानपुर। बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के मुंशी पुरवा मोहल्ले में सोमवार देर रात हुई मारपीट एवं फायरिंग के संबंध में पुलिस का कहना है कि गोली चलने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। हालांकि सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य माध्यमों से जांच की जा रही है। सहायक पुलिस आयुक्त बाबूपुरवा अमरनाथ यादव ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात मुंशी पुरवा डाकखाने के पास दो पक्षों में मारपीट हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने पूछताछ की तो पता चला कि दिलशाद व दिलसाज सगे भाई हैं। इनकी मोटर साइकिल बगैर पूछे रूमी सलमान लेकर चला गया। जब वापस आया…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ और वाराणसी मंडल की साेमवार काे बैठकें की। इसमें वाराणसी मंडल की बैठक में जहुराबाद से विधायक व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को भी रहना था। जिस वक्त मुख्यमंत्री बैठक कर रहे थे, उसी वक्त ओमप्रकाश राजभर अपने साथियों के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद ओमप्रकाश राजभर अपने राजनीतिक स्टैंड के कारण एक बार फिर से चर्चा में आ गये हैं। ओमप्रकाश राजभर ने बीते दिनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पक्ष में तमाम बातें कही थी। तभी से ओमप्रकाश राजभर को केशव प्रसाद के…
बलिया। जनपद की बांसडीह कोतवाली के सामने हुए रोहित हत्याकांड के दो आरोपितों को पुलिस ने मंगलवार को धर दबोचा। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बांसडीह कोतवाली के गेट के सामने आठ-नौ बदमाशों ने बीते सप्ताह शनिवार को धारदार हथियारों के वार से मिरिगिरी निवासी रोहित पाण्डेय (22) की हत्या कर दी थी। वर्चस्व की जंग में हुई सनसनीखेज हत्या से पुलिस पर सवाल उठ रहे थे। मामला हाईप्रोफाइल बनता जा रहा था। सोमवार को आजमगढ़ में मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में भी बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने इस हत्याकांड को उठाया था। जिसके बाद ही…
कोलकाता। बराहनगर की विधायक सायंतिका बनर्जी और भगवानगोला के विधायक रियात हुसैन सरकार को राजभवन ने पत्र भेजकर उन पर विधानसभा में शामिल होने की वजह से प्रतिदिन पांच 500-500 रुपये जुर्माना लगाने की जानकारी दी है। पत्र में राजभवन ने दोनों विधायकों के शपथ ग्रहण को असंवैधानिक करार दिया है। इस संबंध में सोमवार देर रात राज भवन ने बयान जारी करी यह भी बताया है कि आखिर विधायकों पर जुर्माना क्यों लगाया जाएगा। सोमवार को विधानसभा में अपने कक्ष में बैठकर, स्पीकर विमान बनर्जी ने घोषणा की कि मंगलवार को उपचुनाव में विजयी चार विधायकों का शपथ ग्रहण…
कोलकाता। कोलकाता में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा। हालांकि गर्मी भी कम नहीं होगी। शहर में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है। अधिकतम आर्द्रता 97 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 91 प्रतिशत रही।…
भागलपुर। मनीष कुमार गुप्ता ने मालदा डिवीजन के डिवीजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) का कार्यभार संभाल लिया है। वो विकास चौबे का स्थान लेंगे, जिन्हें नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में निदेशक के रूप में स्थानांतरित किया गया है। भारतीय रेलवे मैकेनिकल इंजीनियर्स सेवा के 1995 बैच के अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता अपनी नई भूमिका में व्यापक तकनीकी पृष्ठभूमि और अनुभव का खजाना लेकर आए हैं। 29 वर्षों के शानदार करियर के साथ, श्री गुप्ता ने क्षेत्रीय रेलवे में विभिन्न प्रमुख पदों के माध्यम से भारतीय रेलवे के प्रति अपनी विशेषज्ञता और समर्पण का लगातार प्रदर्शन किया है। मालदा डिवीजन…
