Author: shivam kumar

लातेहार। लातेहार जिला मुख्यालय के करकट मोहल्ले के पास रविवार को रांची -डालटेनगंज मुख्य मार्ग पर पिकअप वाहन और ट्रक में टक्कर हो गई। इस घटना में पिकअप पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान पलामू के बारीडूबा गांव निवासी गोल्डन खान (40) के रूप में हुई है। जबकि घायलों में पलामू निवासी नीरज कुमार और चंदन कुमार शामिल है। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन पर मछली लेकर वाहन चालक रांची से डालटेनगंज की ओर आ रहा था। वहीं इसी दौरान लातेहार के करकट के पास सामने से आ…

Read More

रांची। झारखंड के लिए वर्ष 2024-25 के लिए सेना भर्ती रैली 27 जुलाई से 10 अगस्त तक रांची के खेलगांव में आयोजित होना है। इसमें झारखंड के युवाओं को सेना में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसे लेकर सेना भर्ती रैली की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गयी है। सेना भर्ती कार्यालय रांची और जिला प्रशासन के साथ मिलकर ग्राउंड और रेस्ट एरिया, मार्शलिंग, रन ट्रैक, डॉक्यूमेंटेशन, मेडिकल का चयन पूर्व में ही कर लिया गया है। इसी क्रम में रविवार को निदेशक सेना भर्ती कर्नल विकास भोला द्वारा रांची एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात…

Read More

मुंबई। मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश से शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। बारिश का पानी रेलवे ट्रेक के आस पास जमा हो जाने से मध्य, हार्बर और पश्चिम रेलवे की लोकल सेवा भी देरी से चल रही है। मौसम विभाग ने शहर में पूरे सप्ताह के लिए यलो अलर्ट के साथ मछुआरों को समुद्र में न जाने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को सुबह 8 बजे तक शहर के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ कुल 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। सबसे…

Read More

गुप्तकाशी / देहरादून। केदारनाथ पैदल मार्ग पर रविवार सुबह चट्टान और मलबा गिरने से 3 यात्रियों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने घटना में यात्रियों के हताहत होने पर गहरा दुःखद व्यक्त करते हुए कहा है कि वे लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि आपदा कन्ट्रोल रूम को रविवार सुबह करीब 7.30 बजे केदारनाथ यात्रा मार्ग चीरबासा के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर आने से कुछ यात्रियों की मलबे में दबने की सूचना मिली। एनडीआरएफ, डीडीआर, वाईएमएफ व प्रशासन की टीम मौके पर है राहत एवं…

Read More

नवादा में कांग्रेस रेलवे संगठन का हुआ गठन नवादा। भारी गहमागहमी के बीच रविवार को देश भर में सक्रिय रेलवे कर्मचारी यूनियन ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस नवादा शाखा का गठन रेलवे स्टेशन परिसर में संपन्न हुआ। अजय कुमार को अध्यक्ष तथा राकेश रंजन को सचिव के पद पर सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न कराया गया ।नवगठित कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित सचिव राकेश रंजन ने विरोधी संगठन के व्यवधानों को चुनौती देते हुए कहा कि सभी समस्याओं का हल निकालकर विरोधियों को सबक सिखाई जाएगी। विरोधियों ने हमारे रेलवे कर्मचारियों के बीच विभेद पैदा करने और कार्यक्रम को विफल करने की बहुत…

Read More

रांची। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से रविवार को 10 बंदी रिहा हुए। झालसा के निर्देश पर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में जेल अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न न्यायालयों में लंबित वाद निष्पादन के लिए 10 बंदियों का आवेदन जेल अदालत के लिए समर्पित किया गया था। आठ वादों का निष्पादन करते हुए 10 बंदियों को दोष स्वीकार के उपरांत जेल अदालत का लाभ देते हुए कारा से मुक्त किया गया। इस अवसर पर कमलेश बेहरा, मनोज कुमार इंदरवार, विजय कुमार यादव, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी कविता खत्री समेत अन्य उपस्थित थे।

Read More

रांची। मुक्ति संस्था ने रविवार को जुमार नदी तट पर 34 लावारिस शवों का सामूहिक रूप से अंतिम संस्कार किया। संस्था के सदस्यों ने दाह संस्कार से पूर्व मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। फिर सभी शवों को मुखाग्नि दी। नौ सालों से लवारिश शवों का अंतिम संस्कार कर रही संस्था कई दिनों से इन शवों के दाह संस्कार की तैयारी कर रही थी। रिम्स में कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद मोर्चरी में पड़े सभी शवों को ट्रैक्टर से जुमार नदी तट पर लाया गया। इनमें से कई शव गल गये थे। इसलिए उन शवों…

Read More

रांची। इंडियन वाटर वर्क्स एसोसिएशन रांची सेंटर के तत्वावधान में रविवार को गोंदा डब्लूटीपी कैंपस में पौधरोपण किया गया। इस दौरान फलदार, छायादार और इमारती लकड़ी के 200 पौधे लगाये गये। कार्यक्रम में इंजीनियर उमेश मेसरा, सचिव प्रमोद कुमार भट्ट, एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव कमेटी के सभी पदाधिकारी, पेयजल-स्वच्छता विभाग के सेवानिवृत्त अभियंता प्रमुख समेत अन्य उपस्थित रहे।

Read More

रांची। आज रांची में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाईयों और बहनो झारखंड में 9 सीटे जीतकर कमल का झंडा फहराने का काम आपने किया है। 2014 हो 2019 हो मोदी जी नेतृत्व में आपने हमेशा हमारी झोली कमल से भर दी है। इस चुनाव में हम 9 सीटें तो जीते हैं। लेकिन इसके साथ-साथ 52 सीटों पर कमल खिलाने का काम भाजपा के पक्ष में झारखंड की सरकार ने किया है। 81 में से 52 सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली। ये बताता है कि आने वाले दिनों में सरकार किसकी बनने वाली…

Read More

-झारखंड के गंभीर मुद्दों पर बात की बजाय इधर-उधर भटका रहे हैं अमित शाह रांची। पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी अब सांप्रदायिकता, ध्रुवीकरण और भ्रष्टाचार के नायक बन चुके अपने तीन-चार प्रमुख नेताओं के बल पर झारखंड में विधानसभा चुनाव को जीतना चाहती है। श्री तिर्की ने कहा कि ऐसा मंसूबा पालनेवाले भाजपा नेताओं को अब यह समझना चाहिए कि झारखंड वैसी जमीन है, जहां सांप्रदायिक सद्भाव और आपस में एकजुटता कूट-कूट कर भरा है और यहां भाजपा नेताओं…

Read More

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि झारखंड में सीएनटी-एसपीटी एक्ट को दरकिनार कर बिचौलियों और दलालों ने लूट-पाट मचायी है। इस पर राज्य सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं। युवाओं का भविष्य अंधकार में है। 7000 से अधिक दुष्कर्म की घटनाएं हो चुकी हैं। इस पर राज्य सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। वे शनिवार को भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गरीब जनता को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। ये सरकार गांव में पीने का पानी…

Read More