Author: shivam kumar

रांची। जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर अभी कुछ दिन ही बचे हैं। इस यात्रा को लेकर भक्तों में अभी से खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आज (22 जून) शनिवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा है और इस अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ को शाही स्नान कराया जाएगा। स्नान करने के बाद भगवान जगन्नाथ बीमार हो जाएंगे। जिसके बाद भगवान जगन्नाथ अगले 15 दिनों तक एकांतवास में चले जाएंगे। एकांतवास के दौरान भगवान जगन्नाथ की जड़ी-बूटियों से उपचार किए जाते है 15 दिनों की इस अवधि में भगवान जगन्नाथ किसी को दर्शन नहीं देते हैं। आपको बता दें, महा रथयात्रा भगवान जगन्नाथ, उनकी…

Read More

-परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा में 11वीं, 12वीं और 13वीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 जून से होगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। आयोग ने लगभग सात हजार अभ्यर्थियों के लिए रांची जिला में 15 परीक्षा केंद्र बनाये हैं। कुल 342 पदों पर नियुक्ति के लिए 22 जून को प्रथम पाली में प्रथम पत्र और द्वितीय पाली में द्वितीय पत्र। 23 जून को प्रथम पाली में तृतीय पत्र और द्वितीय पाली में चतुर्थ पत्र। 24 जून को प्रथम पाली में पांचवें पत्र और द्वितीय…

Read More

-जेसीसीसी की परीक्षा में 25-25 लाख में बिके प्रश्न पत्र के मुद्दे पर कांग्रेस मौन, -नीट छात्रों के लिए घड़ियाली आंसू : प्रतुल शाहदेव रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस के द्वारा नीट के मुद्दे पर हुए प्रदर्शन को नौटंकी करार दिया। प्रतुल ने कहा कि झारखंड में जेएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा में 25-25 लाख में प्रश्न पत्र लीक करने का मामला सामने आया। उस समय कांग्रेस खामोश रही। उसके ठीक पहले जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में भी प्रश्न पत्र लीक हुआ था और परीक्षा रद्द करनी पड़ी। उस समय भी कांग्रेस को सांप सूंघ गया…

Read More

रांची। 12 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में दोषी अनिकेत सांगा, अजय मिर्धा और सुलेंदर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह को पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने 20-20 साल सश्रम कैद की सुनायी है। पूर्व में कोर्ट ने इन तीनों को दोषी ठहराया था। बता दें कि 15 दिसंबर 2020 की रात 12.30 बजे आरोपियों ने नाबालिग का घर से अपहरण किया था। घर से अपहरण कर पीड़िता को हटिया क्षेत्र के जंगल में ले जाकर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को घटना की जानकारी किसी…

Read More

-कांग्रेस ने शहीद चौक से राजभवन तक किया विरोध मार्च रांची। नीट परीक्षा में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के तहत शुक्रवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस के तत्वावधान में शहीद चौक से राजभवन तक विरोध मार्च निकाला गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता शहीद चौक से कचहरी चौक होते हुए राजभवन पहुंचे और सभा की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश में पिछले पांच सालों में 43 भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक हुए। भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। केंद्र की भाजपा सरकार इन युवाओं को कुशल और सक्षम…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को छह जुलाई को आयोजित होने वाले सृजन स्टार्टअप कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में झारखंड चैंबर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, स्टार्टअप कमेटी के चेयरमैन अमित अग्रवाल और ट्राइबल वूमेन एंटरप्रेन्योर सब कमेटी की चेयरमैन माला कुजूर शामिल थीं।

Read More

रांची। राजधानी रांची में सबसे बड़ा साइबर फ्राड हुआ है। डिजिटल अरेस्ट कर अपराधियों ने एक प्रोफेसर से 1 करोड़ 78 लाख रुपये ठगे।मामले को लेकर प्रोफेसर ने सीआइडी के साइबर क्राइम ब्रांच में प्राथमिकी दर्ज करायी है। रांची के एक नामी और प्रतिष्ठित कॉलेज के प्रोफेसर से साइबर ठगों ने घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने दिल्ली पुलिस का अफसर बन कर प्रोफेसर को व्हाट्सएप कॉल के जरिये मनी लांड्रिंग का आरोपी बताते हुए गिरफ्तारी की बात कह डिजिटल अरेस्ट कर लिया। फर्जी पुलिस वालों को असली समझ प्रोफेसर ने साइबर अपराधियों को एक करोड़ 78 लाख रुपये दे…

Read More

ब्रिजटाउन। टी20 विश्व कप 2024 के सुपर आठ मैच में गुरुवार को भारत के खिलाफ अपनी टीम की 47 रन से हार के बाद, अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा कि खिलाड़ियों को लगा था कि वे बारबाडोस में 170-180 रनों का पीछा कर सकते हैं। कप्तान राशिद ने पहली पारी में अफगान गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई की और अपने चार ओवर के स्पेल में 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए। हालांकि बल्लेबाजी में वह कुछ खास नहीं कर सके और छह गेंदों पर केवल दो रन ही बना सके। मैच के बाद राशिद ने कहा कि उन्हें यह…

Read More

श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित योग दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए दुनिया भर के लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुझे योग और साधना की भूमि कश्मीर में आने का एक सौभाग्य मिला है। योग से हमें जो शक्ति मिलती है श्रीनगर में हम उसे महसूस कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में योग करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। योग के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है।…

Read More

– राजनाथ सिंह ने उप्र के मथुरा में कोर एक के सैनिकों के साथ योग किया – रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने तमिलनाडु के रामेश्वरम द्वीप में किया योग नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा में 1 कोर में सैनिकों के साथ विभिन्न आसन और श्वास अभ्यास करके 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने में सशस्त्र बलों का नेतृत्व किया। इस कार्यक्रम में सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे और 1 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल संजय मित्रा के साथ वरिष्ठ अधिकारियों, अग्निवीरों, परिवारों और बच्चों सहित 600 लोग शामिल हुए। रक्षा…

Read More

-केन्द्रीय गृह मंत्री ने बोडकदेव स्थित गोटिला गार्डन में किया योगाभ्यास अहमदाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को अहमदाबाद के बोडकदेव स्थित गोटिला गार्डन में योगाभ्यास किया। समारोह में शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्ताव पर वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाने की शुरूआत की। मोदी ने अपने प्रस्ताव से भारत के प्राचीन विज्ञान योग से पूरे विश्व का परिचय कराया। इस समारोह में केन्द्रीय मंत्री शाह ने कहा कि देश ने वर्ष 2014 में नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के…

Read More