केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को बताया कि देश के 28 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से म्यूकोर्मिकोसिस रोग के 28,252 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 86 प्रतिशत पीड़ित कोरोना के मरीज थे जबकि 62.3 प्रतिशत मामलों में मरीज मधुमेह से पीड़ित रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, हर्षवर्धन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए covid-19 संबंधी उच्चस्तरीय मंत्रियों के समूह (GOM) की 28वीं बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कहा कि महाराष्ट्र में म्यूकोर्मिकोसिस के सबसे अधिक 6,339 मामले सामने आए हैं और उसके बाद गुजरात में 5,486 मामले आए हैं। हालांकि ब्लैक फंगस से मरने…
Author: shivam kumar
देश भर में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को 21 जून से मुफ्त टीकाकरण के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि उनकी बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार दबाव में आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माननी पड़ी है। सोमवार रात सीएम ने दो ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि आखिरकार चार महीने बाद प्रधानमंत्री ने उनकी मांगो को पूरा किया है। ममता ने लिखा है कि इस साल फरवरी में ही मैंने पत्र लिखा था और अब मुफ्त टीकाकरण की घोषणा की गई है दुर्भाग्य से प्रधानमंत्री द्वारा देरी से लिए…
देशभर में केंद्र सरकार की तरफ से मुफ्त टीकाकरण की घोषणा के बाद कुछ विपक्षी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया है तो कुछ ने इसे दवाब का नतीजा बताया है। दिल्ली सरकार ने प्रधानमंत्री की इस घोषणा को सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप का परिणाम बताया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के हर उम्र वर्ग के लोगों को मुक्त वैक्सीन सुनिश्चित कराने के लिए किए गए हस्तक्षेप पर आभार व्यक्त करते हैं। केंद्र सरकार की नीतियों के चलते राज्य वैक्सीन खरीद नहीं पा रहे थे। केंद्र सरकार…
झारखंड में कोरोना से राहत की खबर है। यहां कोरोना धीरे- धीरे काबू में हो रहा है। पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना के 726मरीज स्वस्थ हुए है। इसके विपरीत इस दौरान मंगलवार सुबह तक इस महामारी के केवल 358नए केस मिले हैं। इस बीच कोरोना से छह मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में रांची, धनबाद, गढ़वा, हजारीबाग, लोहरदगा और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से एक-एक मरीज शामिल हैं। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 23,बोकारो से 12,चतरा से 25, देवघर से 10,धनबाद से32 और दुमका से सात नए मरीज मिले हैं। इसी तरह पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 51,गढ़वा…
पश्चिम बंगाल में सोमवार की शाम आंधी तूफान के साथ हुई बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से 26 लोगों की मौत हो गई। सबसे अधिक मौतें हुगली जिले में हुई जहां 11 लोगों की जान गई। इसके अलावा मुर्शिदाबाद में नौ एवं बांकुडा, पूर्व मेदिनीपुर तथा पश्चिम मेदिनीपुर में 2-2 लोगों के मारे जाने की खबर है। मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में एक ही समय में खेत में काम करने के दौरान बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान दुर्योधन दास, मजहरुल शेख, हन्नान शेख, सुनील दास, सद्दाम शेख और सैनुल…
भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को डोमिनिका से भारत लाने का कानूनी रास्ता तैयार करने के लिए भारत सरकार अब वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे से सलाह-मशविरा कर रही है। इस समय चोकसी के खिलाफ डोमिनिका में अवैध प्रवेश को लेकर कानूनी कार्रवाई चल रही है, जिसमें साल्वे डोमिनिका की हाईकोर्ट में भारत का भी पक्ष रख सकते हैं। 14 जून को इस मामले की अगली सुनवाई होनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरीश साल्वे ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वे मेहुल चोकसी के मामले में अगला कदम उठाने को लेकर भारत सरकार को सलाह दे रहे हैं। अगर…
कोरोना वायरस (Coronavirus) की उत्पत्ति कहां से हुई, ये पता लगाने के लिए किया गया अमेरिकी अध्ययन (US Study on Coronavirus) पूरा हो गया है. अमेरिका की गवर्नमेंट नेशनल लैबोरेटरी की रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकला है कि मुमकिन है कि चीन की वुहान लैब (Wuhan Lab) से कोरोना वायरस लीक हुआ है और इसकी जांच आगे भी की जाई जानी चाहिए. वॉल स्ट्रीट जर्नल ने सोमवार को इस अध्ययन से जुड़े लोगों के हवाले से यह रिपोर्ट प्रकाशित की है. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह अध्ययन मई 2020 में कैलिफोर्निया स्थित लॉरेंस लिवरमोरे नेशनल लैबोरेटरी द्वारा तैयार…
कोरोना टीका लगवाकर किसी ना किसी काम से विदेश जाने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए भारत सरकार की तरफ से कुछ SOP जारी हुई हैं. बताया गया है कि कोविन सर्टिफिकेट को ऐसे यात्रियों के पासपोर्ट से लिंक किया जाएगा. पासपोर्ट और वैक्सीन सर्टिफिकेट को उन लोगों के लिए लिंक किया जाएगा जो लोग पढ़ाई के लिए, रोजगार के लिए विदेश जाना चाहते हैं. इसके अलावा टोक्यो में होने वाले ओलिंपिक के लिए भारतीय दल के जो खिलाड़ी और बाकी स्टाफ हैं उनके पासपोर्ट से भी कोविन वैक्सीन सर्टिफिकेट को लिंक किया जाएगा. बताया गया है कि सर्टिफिकेट…
अभिनेत्री यामी गौतम ने पिछले दिनों ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ के डायरेक्टर आदित्य धर से गुपचुप शादी कर ली। शादी के बाद से वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ अपनी शादी की तस्वीरें भी साझा कर रही हैं। इन्हीं तस्वीरों में से एक तस्वीर में यामी गौतम लाल साड़ी और हाथों में बड़े-बड़े कलीरे पहने नजर आ रही हैं और उनके बाल खुले हैं। यामी की तस्वीर को फैंस और मनोरंजन जगत की हस्तियां काफी पसंद कर रही हैं और इसपर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रही हैं। लेकिन इस तस्वीर पर विक्रांत मैसी और…
महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित एक रसायन संयंत्र में सोमवार को भीषण आग लग गई। हादसे में सात लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। अग्नि शमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।अधिकारियों ने बताया कि करीब एक दर्जन अन्य श्रमिक आग लगने की घटना के बाद लापता बताए गए हैं। यह संयंत्र पुणे के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है। पुणे मेट्रोपोलिटन रीजन डेवलपमेंट प्राधिकरण पीएमआरडीए के अधीन कार्यरत अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मौके पर छह दमकलें भेजी गई हैं। वे आग पर काबू पाने में…
जम्मू कश्मीर में सेना और पुलिस के जवानों को निशाना बनाने के आतंकवादियों के मंसूबे लगातार ध्वस्त होते जा रहे हैं। आतंकवादियों ने सोमवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आईईडी धमाका करने की कोशिश की, लेकिन सतर्क सुरक्षाबलों ने समय रहते पता लगा आतंकियों की साजिश को नाकाम बना दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार त्राल के सैमू इलाके में आईईडी लगाया गया था। जिसका वजन 5-7 किलोग्राम था। कहा जा रहा है कि जिस जगह यह आइईडी लगाया गया था, वहां से सेना का काफिला गुजरने वाला था। काफिले के निकलने से पहले ही सेना की…
