Author: shivam kumar

एक आधिकारिक बयान के अनुसार अमेरिकी नौसेना ने भारत से अनुमति लिए बिना लक्ष्यद्वीप के पास भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र के अंदर फ्रीडम ऑफ नेविगेशन ऑपरेशन को अंजाम दिया है। अमेरिकी नौसेना के सातवें बेड़े द्वार जारी एक बयान में कहा गया है कि यह ऑपरेशन 7 अप्रैल को निर्देशित-मिसाइल विध्वंसक यूएसएस जॉन पॉल जोन्स द्वारा किया गया था। बयान में कहा गया कि 7 अप्रैल, 2021 यूएसएस जॉन पॉल जोन्स (डीडीजी 53) ने भारत से अनुमति के बिना ही लक्षद्वीप द्वीप समूह के लगभग 130 समुद्री मील दूरी पर नौवहन अधिकारों और स्वतंत्रता का प्रदर्शन किया। यह अंतरराष्ट्रीय…

Read More

 महाराष्ट्र के मदद व पुनवर्सन विभाग के मंत्री विजय बडेट्टीवार ने कहा है कि राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमितों की वजह से 3 सप्ताह का लॉकडाउन लगाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे,  इस बाबत मुख्यमंत्री निर्णय ले सकते हैं। विजय बडेट्टीवार ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि महाराष्ट्र में गुरुवार को 56 हजार से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 376 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। उन्होंने आशंका जतायी कि कोरोना की यही रफ्तार रही तो महाराष्ट्र में 10 दिनों के अंदर कोरोना के एक्टिव मरीजों…

Read More

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी दो दशक पुराने कथित शेयर अनियमितता के मामले में बाजार नियामक सेबी द्वारा लगाए गए जुर्माने के खिलाफ अपील करेंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने 1994 में परिवर्तनीय वारंट के साथ डिबेंचर जारी किए थे और इन वारंट के एवज में 2000 में इक्विटी शेयर आवंटित किए। यह मामला उस समय का है जब धीरुभाई अंबानी रिलायंस का नेतृत्व कर रहे थे। तब रिलायंस समूह का बंटवारा नहीं हुआ था। आरआईएल ने शेयर बाजार में दायर जानकारी में कहा, ‘सेबी ने इस मामले में फरवरी 2011 में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। यह…

Read More

देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपनी आगामी फिल्म ‘हीरोपंती 2 ‘ की पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में टाइगर के अपोजिट अभिनेत्री तारा सुतारिया लीड रोल में नजर आयेंगी। एक्शन से भरपूर इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में चल रही थी। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। हीरोपंती 2’ साल 2014 में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म ‘हीरोपंती’ का सीक्वल है। इस फिल्म को शब्बीर खान ने डायरेक्ट किया…

Read More

बॉलीवुड की ‘धड़क’ गर्ल जान्हवी कपूर इन दिनों दोस्तों संग मालदीव में वेकेशन इंजॉय कर रही हैं। अभिनेत्री ने इस ट्रिप की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में से एक तस्वीर में जान्हवी पीले रंग की फ्रॉक में बीच किनारे खड़ी नज़र आ रही हैं। दूसरी फोटो में एक्ट्रेस खिड़की के सामने खड़े होकर अपनी फोटो क्लिक करती दिख रही हैं। तीसरी फोटो में जाह्नवी सिर पर हैट पहने पोज़ देती दिख रही हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में जान्हवी दोस्तों संग चिल करती नजर आ रही हैं। जान्हवी की इन तस्वीरों को…

Read More

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बताया कि ‘कोवैक्स’ कोविड-19 रोधी टीकों की उपलब्धतता कम होने और भारत में इसकी मांग बढ़ने के बावजूद सभी देशों को टीके मुहैया करा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कोवैक्स 2021 में कम से कम दो अरब टीकों की आपूर्ति कर सकता है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कोवैक्स टीका निर्माताओं के साथ नए समझौतों की घोषणा करेगा। दुनिया भर में कोविड-19 रोधी टीके उपलब्ध कराने की वैश्विक पहल ‘कोवैक्स’ अब तक 100 से अधिक देशों में जीवनरक्षक टीके उपलब्ध करा चुका है। इसने सबसे…

Read More

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के रण में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है. अभी मुस्लिम मतदाताओं से की गई सांप्रदायिक अपील पर उन्हें जवाब दाखिल करना ही था कि अब चुनाव आयोग (Election Commission) ने दीदी को एक नोटिस थमा दिया है. इस बार केंद्रीय बलों पर ममता बनर्जी की टिप्पणी के लिए चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है शनिवार दोपहर 11 बजे तक जवाब दाखिल करने को कहा है. इस बार चुनौवी रौं में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने वोटरों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा था कि…

Read More

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना के रोकथाम की दिशा में टीकाकरण की तैयारी पर सवाल उठाने के बाद अब टीकों को कमी के लिए केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि टीके की कमी एक गंभीर समस्या है लेकिन केंद्र इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है।  देशवासियों को खतरे में डालकर कोरोना वैक्सीन को एक्सपोर्ट करना सरकार की प्राथमिकता में है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर देश में कोरोना वैक्सीन की कमी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘बढ़ते कोरोना संकट में वैक्सीन…

Read More

पश्चिम बंगाल में शनिवार को चौथे चरण का मतदान किया जाना है. इससे पहले बंगाल में राजनीतिक सरगर्मी तेज है. कोलकाता में गृहमंत्री अमित शाह ने प्रेस वार्ता कर टीएमसी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार टोलाबाजी चरण पर है. 2 मई के बाद बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने वाली है. उन्होंने कहा कि बीजेपी बंगाल में विकास की राजनीति करना चाहती है जबकि टीएमसी राज्य में हिंसा को बढ़ावा दे रही है. उन्होंने कहा कि पहले तीन चरणों के मतदान में ही यह साफ हो चुका है कि बंगाल में टीएमसी की सरकार बनने…

Read More

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) गैर-जिम्मेदाराना करार देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अगर बोर्ड परीक्षाएं टाल सकती है तो उसे ऐसा करना चाहिए। या फिर इस प्रकार की व्यवस्था की जानी चाहिए कि दो छात्रों के बीच पर्याप्त दूरी रहे और सुरक्षा के माहौल में बच्चे परीक्षा दे सकें। दरअसल, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 10वीं और 12वीं कक्षा के एक लाख से अधिक छात्रों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार से मई महीने में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को रद्द किए जाने या फिर उन्हें…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख सेनानी, संविधान सभा के सदस्य तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उल्लेखनीय राजनेताओं में से एक और ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे डॉ हरेकृष्ण महताब को याद करते हुए कहा कि उन्होंने आजादी की लड़ाई में अपना जीवन समर्पित किया और जेल की सजा काटी। इससे महत्वपूर्ण ये रहा कि आजादी की लड़ाई के साथ-साथ ही वह समाज के लिए भी लड़े। इतना ही नहीं, जिस पार्टी से वो मुख्यमंत्री बने थे, आपातकाल में उसी पार्टी का विरोध करते हुए वो जेल गए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को यहां डॉ हरेकृष्ण महताब…

Read More