हाल ही में अभिनेता कार्तिक आर्यन कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अभिनेता ने खुद 22 मार्च को सोशल मीडिया के जरिये अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। कोरोना संक्रमित होने के बाद से वह क्वारंटीन में थे और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर रहे थे। वहीं अब सोमवार को कार्तिक आर्यन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को मजेदार अंदाज में जानकारी दी कि उन्होंने अब कोरोना की जंग जीत ली है। कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर फैंस के साथ साझा करते हुए…
Author: shivam kumar
इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से अब तक कई सितारों की कोरोना संक्रमित होने की खबर आ चुकी है और यह आकड़ा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। सिद्धांत चतुर्वेदी, मनोज बाजपेयी, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, गोविंदा, भूमि पेडनेकर के बाद अब अभिनेता विक्की कौशल भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और इसकी पुष्टि खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। अपनी पोस्ट में विक्की ने लिखा-‘हर तरह की सतर्कता और सावधानी बरतने के बावजूद दुर्भाग्यवश मैं कोरोना वायरस पॉजिटिव हो गया हूं। सभी जरूरी नियमों का पालन करते हुए मैं होम क्वारंटीन हो गया हूं। डॉक्टर…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दूसरी जनसभा दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में की। जनसभा में मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दीदी अब समझ गई हैं कि बंगाल में उनका अस्तित्व बचने वाला नहीं है। इसीलिए बंगाल से बाहर जगह तलाश रही हैं। मुख्यमंत्री ममता के बनारस से चुनाव लड़ने संबंधी बयान का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी वासियों को दीदी गाली दे रही हैं, उसी यूपी से चुनाव लड़ने की बात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में कानून व्यवस्था से लेकर महिलाओं की…
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के तर्रेम इलाके में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ शनिवार को हुई मुठभेड़ में अब तक 22 जवानों के शहादत की खबर आ रही है। इस दौरान 31 जवान घायल हुए हैं, जिसमें सात की हालत गंभीर है। पुलिस ने मुठभेड़ खत्म होने के करीब 20 घंटे बाद रविवार को 20 जवानों के शव बरामद होने की पुष्टि की है। बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने रविवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि नक्सल विरोधी अभियान पर शनिवार सुबह रवाना की गई सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम की बीजापुर-सुकमा के सीमाई इलाके में नक्सलियोंं के…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन प्रचार करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भगवान राम और माता सीता का विरोधी बताया। उन्होंने अपने संबोधन में ममता पर आज कड़े प्रहार किए। शनिवार को आदित्यनाथ ने हावड़ा जिले के उलूबेरिया और उत्तर हावड़ा क्षेत्र में दो स्थानों पर रोड शो किया। इसके बाद जनसभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि ममता बनर्जी भाजपा का विरोध करते-करते भगवान राम और माता सीता का विरोध करने लगी हैं। उन्हें भगवान से नफरत है क्योंकि अपने…
जाने -माने फिल्म अभिनेता व निर्देशक तारिक शाह का शनिवार को मुंबई के एक एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले दो साल से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। तारिक एक अच्छे अभिनेता के साथ -साथ एक अच्छे फिल्म निर्माता और निर्देशक भी थे। तारिक शाह ने फिल्म बहार आने तक, मुंबई सेंट्रल, एहसास, गुमनाम है कोई आदि फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता था। साल 1990 में आई फिल्म ‘बहार आने तक’ में तो उन्होंने न सिर्फ अभिनय किया था,…
‘बिग बॉस 7 ‘ की कंटेस्टेंट रह चुकी जानी मानी मॉडल, अभिनेत्री व सिंगर सोफ़िया हयात एक बार फिर से प्यार में पड़ गई हैं और इन दिनों वह मैक्सिको के रहने वाले एक शख्स के साथ रिलेशनशिप में हैं। सोफ़िया जिस शख्स को डेट कर रही हैं, उनका नाम ऑस्कर है और सोफिया ने ऑस्कर के साथ अपने रिलेशनशिप में होने की बात खुद कबूली है। दरअसल सोफ़िया ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें वह अपने बॉयफ्रेंड ऑस्कर के साथ नजर आ रही हैं। सोफ़िया की ये तस्वीर इस बात का सबूत है कि…
हाल ही में अभिनेत्री आलिया भट्ट के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। आलिया के कोरोना संक्रमित होने से उनकी माँ एवं दिग्गज अभिनेत्री सोनी राजदान काफी डरी हुई हैं। अपने इस डर को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक कविता के जरिये बयां किया है। कविता में सोनी राजदान लिखती हैं-‘यह कोई साधारण लहर नहीं है, यह हर जगह है। हमारे घरों में, हमारे बालों में। मुझे डर लग रहा है। यह कोई सामान्य लहर नहीं है, यह हर जगह है। पता नहीं है कि हम कैसे इससे छुटकारा पाएंगे। हम कैसे अपनी देखभाल करना शुरू करेंगे। ये बड़ी…
मेघना गुलजार की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में होंगे। मेकर्स ने इस फिल्म की घोषणा साल 2019 में की थी, लेकिन फिल्म का टायटल तय नहीं हुआ था। वहीं अब मेकर्स ने शनिवार को सैम मानेकशॉ की जयंती पर फिल्म का एक छोटा सा टीजर जारी करते हुए फिल्म के टायटल की घोषणा की है। फिल्म का टायटल ‘सैम बहादुर’ रखा गया है। इसकी जानकारी अभिनेता विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर शेयर करते हुए…
देश में कोरोना महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। मनोरंजन जगत से भी कई हस्तियां इसकी चपेट में आ चुकी हैं। टीवी इंडस्ट्री में नील भट्ट, मानित जौरा, दिलजीत कौर, मोनालिसा, आशीष मल्होत्रा और रूपली गांगुली आदि के बाद अब टेलीविजन अभिनेत्री कांची सिंह भी इसकी चपेट में आ गई हैं। इसकी जानकारी खुद कांची ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर दी। अपनी पोस्ट में कांची ने लिखा-‘दुर्भाग्यवश कोरोना के लिए हुई जांच में मैं पॉजीटिव पाई गई हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और घर पर क्वारंटीन…
दिग्गज फिल्म अभिनेत्री व भाजपा सांसद किरण खेर ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। इसकी जानकारी उनके अभिनेता पति अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी। अनुपम खेर ने अपनी पोस्ट में लिखा-”यह इसलिए शेयर कर रहा हूं कि अफवाह ना फैले। मैं और सिकंदर यह जानकारी देना चाहते हैं कि किरण मल्टीपल मायलोमा (एक तरह के ब्लड कैंसर) से पीड़ित है। वह अभी इलाज करवा रही हैं और हमें पूरा भरोसा है कि वह पहले से कहीं अधिक मजबूत बनकर इससे बाहर आएंगी।हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि किरण की देखरेख में बहुत ही बेहतरीन डॉक्टरों की टीम…
