कठुआ जिले में पाकिस्तानी सेना ने अपनी नापाक हरकतें जारी रखते हुए एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। शुक्रवार रात करीब 10.10 बजे हीरानगर सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बोबियान चौकी तथा रिहायशी इलाके को निशाना बनाते हुए पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी शुरू की। इस गोलाबारी का सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा करारा जवाब दिया गया। दोनों ओर से गोलाबारी शनिवार सुबह 3 बजे तक जारी रही। इस गोलाबारी में फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
Author: shivam kumar
मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर अभियान में देश की इकलौती कानपुर की आयुध पैराशूट फैक्ट्री (ओपीएफ) ने लंबी छलांग लगाई है। हालांकि भारत के सभी लड़ाकू विमानों के ब्रेक पैराशूट यहां तैयार किए जाते हैं लेकिन ओपीएफ ने देश में पहली बार हॉक एडवांस जेट ट्रेनर (एजेटी) का ब्रेक पैराशूट बनाकर नया इतिहास रच दिया है। अभी तक यह पैराशूट दूसरे देशों से आयात किए जाते हैं। एयरो इंडिया शो में आयुध निर्माणी बोर्ड के चेयरमैन सीएस विश्वकर्मा इसका लोकार्पण करेंगे। आयुध पैराशूट फैक्ट्री की कार्य प्रबंधक प्रशासन आईशा खान ने बताया कि यहां तैयार किये जाने वाले विभिन्न पैराशूटों का अगले माह बेंगलुरु में होने वाले एयरो इंडिया-2021 में वैश्विक प्रदर्शन होगा। भारतीय वायुसेना के सभी लड़ाकू विमान स्वदेशी रूप से डिजाइन…
पुलवामा जिले के लेलहार गांव में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों के सामने दो स्थानीय आतंकवादियों ने घायल अवस्था में आत्मसमर्पण किया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आतंकवादियों ने दो एके 47 राइफलों के साथ सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गोलियां लगने से घायल हुए आतंकवादियों में से एक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। ज्ञातव्य है कि शुक्रवार देर शाम जिले के लेलहार क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम द्वारा तलाशी अभियान…
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र निधि अभियान के तहत पहले चरण में गुजरात से 100 करोड़ रुपये का दान समर्पित किया गया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) 31 जनवरी से अभियान के दूसरे चरण का संचालन करने जा रही है। अब विहिप लोगों के घरों में जाएगा और दान जुटाएगा। विश्व हिंदू परिषद उत्तर गुजरात प्रांत के अभियान अध्यक्ष अश्विन पटेल ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि समर्पण निधि अभियान का दूसरा चरण अब से गुजरात श्री राम मंदिर निधि समिति द्वारा शुरू किया जाएगा। 27 फरवरी तक चलने वाले श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र निधि अभियान के दूसरे चरण में अब…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि नए कृषि कानूनों को लेकर सरकार ने किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ 11 दौर की वार्ता की है और अभी भी चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने किसान संगठनों से स्पष्ट कहा है कि वह जब चाहें फोन कर वार्ता का समय और स्थान उन्हें बता दें। प्रधानमंत्री मोदी ने संसद के बजट सत्र की शुरुआत के एक दिन बाद शनिवार को सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई और इसमें विभिन्न दल के नेताओं ने हिस्सा…
इजरायली दूतावास के निकट हुए धमाके की जांच में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ एनआईए भी जुट गई है। इस मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज व डंप डाटा को खंगाल रही है। इसके अलावा एफआरआरओ (विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय) से भी मदद लेकर जानने की कोशिश की जा रही है कि पिछले तीन महीने में ईरान से कौन-कौन लोग आए हैं और कौन वापस गए हैं। जानकारी के अनुसार इजरायली दूतावास के बाहर शुक्रवार शाम करीब पांच बजकर पांच मिनट पर जोरदार धमाका हुआ था। आईईडी के जरिये यह धमाका किया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही…
अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘बच्चन पांडे’ काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अरशद वारसी, कृति सेनन और जैकलीन फर्नाडीज भी लीड रोल में हैं। वहीं अब इस फिल्म में अभिनेता अभिमन्यु सिंह की भी एंट्री हो गई। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी। तरण ने लिखा-‘बच्चन पांडे में अभिमन्यु सिंह अक्षय कुमार के अपोजिट विलेन के किरदार में नजर आएंगे।फिल्म के निर्देशक फरहाद सामजी एवं निर्माता साजिद नाडियावाला हैं। ‘बच्चन पांडे ‘ अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी, 2022 को रिलीज होगी।’…
‘केजीएफ चैप्टर 1 ‘ की सफलता के बाद फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2 ‘ का दर्शकों को बेसब्री से इन्तजार है। फिल्म ‘केजीएफ 2 ‘में साउथ के सुपरस्टार यश लीड रोल में होंगे। जबकि संजय दत्त फिल्म में विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी करने के बाद मेकर्स ने अब फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म के रिलीज डेट पर से पर्दा उठाया है। संजय दत्त ने लिखा-‘केजीएफ चैप्टर 2 दुनियाभर के सिनेमाघरों में 16 जुलाई,…
राष्ट्रीय राजधानी के अति सुरक्षित माने जाने वाले इजरायली दूतावास के पास शुक्रवार शाम हुए धमाके की जिम्मेदारी जैश-ए-उल-हिन्द ने ली है। उसकी तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल करके यह दावा किया गया है कि इजरायली दूतावास के पास धमाका उसने ही किया है। हालांकि यह किस तरह का संगठन है और इसके तार किसके साथ जुड़े हुए हैं, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। जैश-ए-उल-हिन्द ने एक पोस्ट में धमाके की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा है कि उसे इस बात पर गर्व है और भविष्य में ऐसे और बड़े धमाके होंगे।…
मुरादाबाद जिले के कुंदरकी थाना क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर शनिवार सुबह कैंटर और बस की भीषण टक्कर में दस लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। पुलिस का कहना है कि एक निजी बस शनिवार सुबह बिलारी से यात्रियों को लेकर मुरादाबाद जा रही थी। कुंदरकी थाना क्षेत्र में नानपुर पुलिया के पास बस में सामने ज रहे कैंटर ने टक्कर मार दी।…
अयोध्या (Ayodhaya) में एक ओर जहां भव्य और दिव्य राम मंदिर निर्माण (Ram Temple) कार्य जोरो पर है वहीं दूसरी ओर मस्जिद बनाने का काम भी प्रगति पर है। ऐसे में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अयोध्या में बनने वाली मस्जिद को लेकर विवादित बयान दिया है। ओवैसी ने कहा है कि अगर कोई अयोध्या की मस्जिद में नमाज पढ़ता है तो वह हराम मानी जाएगी। ओवैसी के इस बयान के बाद कई लोगों ने नराजगी जाहिर कि है जिसमें मस्जिद ट्रस्ट के सचिव और इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के अतहर हुसैन…
