Author: shivam kumar

कुलगाम जिले के शमसीपोरा इलाके में बुधवार सुबह आतंकवादियों ने सेना की रोड ओपनिंग पार्टी को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में सेना के चार जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के तुरंत बाद आतंकवादी मौके से फरार हो गए। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जिले के शमसीपोरा राजमार्ग पर सेना की रोड ओपनिंग पार्टी रोजाना की तरह मार्ग खोलने से पहले जांच कर रही थी। अचानक क्षेत्र में पहले से छिपे आतंकवादियों ने उन पर ग्रेनेड फेंक…

Read More

नई दिल्ली। दीप सिद्धू नाम के व्यक्ति पर गणतंत्र दिवस पर लाल किले पर तिरंगे के आगे अपना झंडा लगाने का आरोप है। आरोपों के बाद, दीप सिद्धू खुद फेसबुक पर आए और उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने निशान साहिब का झंडा लगाया, लेकिन भारतीय ध्वज को नहीं हटाया। दीप सिद्धू पर बीजेपी समर्थक होने का भी आरोप है। मामले में जब एक मीडिया चैनल ने उनसे बात की तो उन्होंने साफ कहा कि वह भाजपा समर्थक नहीं हैं। उनकी तस्वीरों पर भाजपा सांसद सनी देओल से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि हां, यह चुनाव से पहले की तस्वीर…

Read More

दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च के दौरान हुई हिंसा पर दिल्ली पुलिस अब ऐक्शन में है. जानकारी मिली है कि दिल्ली पुलिस ने आपराधिक साजिश के साथ लाल किले में डकैती का मामला दर्ज किया है. राजधानी दिल्ली के कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है. इसमें 10 से ज्यादा विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि समझौता मीटिंग में मौजूद कोई भी किसान नेता फिलहाल दिल्ली नहीं छोड़ेगा, ऐसी हिदायत दिल्ली पुलिस ने दी है. मिली जानकारी के मुताबिक, इसमें धारा 395, धारा 397 और धारा 120b जैसी गंभीर…

Read More

गणतंत्र दिवस के दिन राजधानी दिल्ली में किसानों की तरफ से आयोजित ट्रैक्टर रैली ने न सिर्फ लाल किले के रंग को भंग किया बल्कि इतिहास में ऐसे बुरे पन्नों को जोड़ दिया जिसका जिक्र सदियों तक होगा. कुछ शर्तों के साथ किसानों को ट्रैक्टर रैली की इजजात मिली. पुलिस ने रूट तय किए थे. लेकिन किसानों ने पुलिस की तमाम शर्तों को तोड़ते हुए पहले आईटीओ और फिर लाल किले तक पहुंच गए. लेकिन लाल किले पर उपद्रवी किसानों ने जिस तरह से उत्पात मचाया और हिंसा को अंजाम दिया, जिससे हर कोई हैरान रह गया. उपद्रवी किसान इस…

Read More

दिल्ली। संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू हो रहा है। यह 15 फरवरी तक चलेगा। सत्र से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होनें संसद की कैंटीन के खाने पर मिलने वाली सब्सिडी को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। उनके इस फैसले के बाद अब नई रेट लिस्ट जारी की गई है। इसके अनुसार अब संसद में100 रुपए की शाकाहारी थाली और 700 रुपए में नॉनवेज बफे लंच मिलेगी। क्या हुआ मेहंगा और क्या हुआ सस्ता? इस नई रेट लिस्ट में सबसे ज्यादा दाम नॉनवेज बफे लंच का है। इसकी किमत 700 रूपए…

Read More

गणतंत्र दिवस के मौके पर उन रणबांकुरें के नामों का ऐलान किया गया जिन्‍होंने साल 2020 में देश की रक्षा के लिए अपना सब-कुछ झोंक दिया था. इनमें से ही एक नाम था कर्नल आशुतोष शर्मा का, जो मई 2020 में जम्‍मू कश्‍मीर के हंदवाड़ा में शहीद हो गए थे. कई घंटों तक चले इस एनकाउंटर की शुरुआत में जीत आतंकियों के हाथ में जाती नजर आ रही थी मगर सिर्फ एक शब्‍द ने पूरी कहानी को बदल कर रख दिया था. कर्नल आशुतोष 21 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) थे. उन्‍हें दो बार वीरता पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया…

Read More

भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर मंगलवार को नेपाल में भारतीय दूतावास ने 50 पुस्तकालयों और शैक्षणिक संस्थानों को किताबें दान की। भारतीय दूतावास द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, नेपाल में भारतीय राजदूत वी एम क्वात्रा ने युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की पत्नियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया और उनके बीच 3.68 करोड़ रुपये वितरित किए। भारतीय दूतावास में फहराया गया तिरंगा इस मौके पर क्वात्रा ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संदेश पढ़ा। भारतीय दूतावास में एक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली ने भी भाग लिया। इस…

Read More

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ छह लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12 हजार 689 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,06,89,527 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 137 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,53,724 तक पहुंच गई है। बुधवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,76,498 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,03,59,305 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि…

Read More

गणतंत्र दिवस के मौके पर मंगलवार को राजधानी में हुई हिंसा को किसान नेताओं ने साजिश की संज्ञा दी है। उनका कहना है कि किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए प्लान बनाकर इस प्रकार का कृत्य किया गया। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ट्रैक्टर परेड के दौरान राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा के लिए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हिंसा केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की नाकामी है। किसानों को प्लान बनाकर चक्रव्यूह में फंसाया गया है। उन्होंने पूछा कि लाल किले पर झंडा फहराने वाला आदमी कौन था? एक कौम…

Read More

 केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 12.48 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई है। हालांकि इसमें किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। इससे पहले महाराष्ट्र के पुणे जिले के पुरंदर के पास मंगलवार की शाम 7.28 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.6 मापी गई थी।

Read More

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर दिनभर दिल्ली में हुई हिंसा और उपद्रव के बाद बयान जारी कर कहा है कि वह पूरे स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है और मामले भी दर्ज कर रही है। दिल्ली पुलिस की ओर से रात में जारी बयान में कहा गया है कि पुलिस और किसानों के बीच संघर्ष देर शाम तक जारी रहा। ज्यादातर घटनाएं मुकरबा चौक, गाजीपुर, ए-पॉइंट आईटीओ, सीमापुरी, नांगलोई टी-पॉइंट, टिकरी बॉर्डर और लाल किले से हुई थीं। उपद्रवी भीड़ द्वारा की गई बर्बरता के इस कृत्य में अब तक 86 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और कई सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को नुकसान…

Read More