Author: shivam kumar

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार देर रात एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। मंगलवार रात को आए भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और काफी समय तक अपने घरों से बाहर ही रहे। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और न ही जान माल की हानि की सूचना है। इससे पहले मंगलवार सुबह भी कटड़ा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। कटड़ा से 84 किलोमीटर दूर पूर्व में इसका केंद्र रहा। इस भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी…

Read More

 मध्यप्रदेश की कार्यवाहक राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार शाम को साढ़े चार बजे राजभवन पहुंचकर शपथ ग्रहण करेंगी। प्रभारी राज्यपाल को लेने के लिए प्रदेश शासन का एक विशेष विमान भोपाल से लखनऊ भेजा गया है। वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार पर अब तक असमंजस बरकरार है। संभावना जताई जा रही है कि शिवराज कैबिनेट का विस्तार गुरुवार को हो सकता है। बता दें कि राज्यपाल लालजी टण्डन के अस्वस्थ होने के चलते राष्ट्रपति द्वारा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्यप्रदेश का कार्यवाहन राज्यपाल बनाया गया है। वे बुधवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लखनऊ से विशेष विमान द्वारा भोपाल…

Read More

राजौरी जिले की नियंत्रण रेखा पर बिम्बर गली सेक्टर के केरी इलाके में सुरक्षाबलों ने एक घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकी को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने मौके से एक एके-47 के साथ दो मैग्जीन बरामद की है। सुरक्षाबलों ने क्षेत्र के साथ लगते इलाकों में आतंकियों की आशंका के चलते तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के जिले की नियंत्रण के साथ सटे बिम्बर गली सेक्टर के अंतर्गत केरी इलाके में सेना ने संदिग्ध हलचल देखी। हलचल देखने पर सतर्क जवानों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान सेना ने एक…

Read More

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की है। नड्डा ने बुधवार को ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा ‘ उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को जन्मदिन की बधाई। आपके विशाल अनुभव और ज्ञान ने हमारा मार्गदर्शन किया है। आपकी अध्यक्षता में राज्यसभा ने समय का अधिकतम उपयोग कर कार्य निपटाया है। मैं आपके स्वस्थ और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’ उल्लेखनीय है कि उप राष्ट्रपति नायडू का जन्म एक जुलाई 1949 को हुआ है। वह वर्ष-2002 से 2004 तक भाजपा…

Read More

कोरोना वायरस जिस तरह से देशभर में अपने पांव जमा चुका है ये सरकार समेत सभी देशवासियों के लिए एक बड़े चिंता का विषय बन गया है. कई सारे काम ठप पड़ गए हैं. खास कर की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर बुरा असर पड़ा है. अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी मॉल और सिनेमाघर बंद हैं. जिस वजह से बॉलीवुड की कई सारी फिल्में बन कर तैयार हैं मगर रिलीज नहीं हो पा रही हैं. ऐसे में फिल्मों को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का निर्णय ले लिया गया है. फिल्म प्रशंसकों के लिए ये किसी बड़ी खुशखबरी से…

Read More

मानसून ने गुजरात में दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटे में कई स्थानों पर जमकर बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में अहमदाबाद, गांधीनगर, पंचमहल, बनासकांठा, दाहोद, अमरेली, जूनागढ़, गिर सोमनाथ में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा लंबे अंतराल के बाद सुतरापाड़ा में दो इंच बारिश हुई। वेरावल, दीव, खांभा, ऊना, कोडिनार और गिरगढ़डा में एक इंच बारिश हुई। इसके साथ ही, राजकोट और अमरेली जिलों में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई।

Read More

मानसून ने गुजरात में दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटे में कई स्थानों पर जमकर बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में अहमदाबाद, गांधीनगर, पंचमहल, बनासकांठा, दाहोद, अमरेली, जूनागढ़, गिर सोमनाथ में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा लंबे अंतराल के बाद सुतरापाड़ा में दो इंच बारिश हुई। वेरावल, दीव, खांभा, ऊना, कोडिनार और गिरगढ़डा में एक इंच बारिश हुई। इसके साथ ही, राजकोट और अमरेली जिलों में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई।

Read More

मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश में गरीब के घर जन्म से लेकर मृत्यु होने पर तक गरीबों को मदद का दावा करती है, लेकिन हालात इससे विपरित ही नजर आते हैं। मजबूर गरीब जरूरत के समय भी खाली हाथ होता है और फिर सामने आते है मानवता को शर्मसार करने वाले दृश्य। ताजा मामला मप्र के सीधी जिले का है, जहां एक गरीब आदिवासी परिवार को अपने घर की एक सदस्य की मौत हो जाने पर अंतिम संस्कार करने के लिए पैसे नहीं होने पर शव को हाथ ठेला गाड़ी से 12 किमी दूर ले जाकर सोन नदी में बहाना पड़ा।…

Read More

बेगूसराय। देश के विभिन्न शहरों से वापस आए प्रवासियों के लिए बिहार सरकार ने मिशन मोड में योजना शुरू की है। केंद्र सरकार भी गरीब कल्याण रोजगार अभियान शुरू कर चुकी है। विभिन्न विभागों में काम दिलाने के लिए प्रशासन एक्टिव मोड में है। लेकिन इसके बाद भी बाहर जाने वाले लोगों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। विभिन्न शहरों में जलालत झेलकर घर वापस आए अधिकतर लोग अभी कुछ समय तक बाहर जाने के लिए तैयार नहीं हैं। हजारों लोगों को सरकारी योजना में भी काम मिला, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान में भी इन लोगों को तो मिलने…

Read More

बारामुला : पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार सुबह भी बारामुला जिले के नौगाम सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। फिलहाल इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय जवान भी इस गोलीबारी का मुंंहतोड़ जवाब दे रहे हैंं। पाकिस्तान की ओर से मंगलवार सुबह बारामुला जिले के नौगाम सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी गई। इस दौरान पाक ने नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे। भारतीय…

Read More

 केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन खबरों को निराधार और मनगढ़ंत बताया है जिसमें गृहमंत्री अमित शाह के एक ट्वीट के हवाले से कहा गया है कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख में फिक्सड लाइन ब्रॉडबैंड एवं इंटरनेट सेवाएं बंद होने जा रही हैं। मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि सोशल मीडिया में गृहमंत्री के हवाले से चल रहा इस आशय का ट्वीट फर्जी है। मंत्रालय ने कहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से इस तरह का कोई ट्वीट नहीं किया गया है। दरअसल, सोशल मीडिया में अमित शाह के नाम से एक ट्वीट चल ल रहा है जिसमें…

Read More