कोविड -19 के चलते खादी का कारोबार भी बुरी तरह से पिट गया है जिससे कारोबारी चिंतित नजर आ रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि गर्मी, शादी व त्यौहार सभी सीजन खत्म हो गए, लेकिन लॉकडाउन खुलने के बाद जिस तरह से ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है उससे लगता है कि जल्दी ही कारोबार पटरी पर आ जायेगा। देश में खादी कपड़ा विरासत का प्रतीक माना जाता है। भारत की आजादी की लड़ाई में पूरे देश को संगठित करने में महात्मा गांधी, खादी और चरखे का बहुत बड़ा योगदान रहा है। गांधी जी ने उपनिवेशवाद और अन्याय के खिलाफ…
Author: shivam kumar
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कहा है कि मोदी-2 सरकार का एक वर्ष पूरी तरह पूंजीपतियों को समर्पित रहा। सरकार ने कोरोना संकट में देश के मजदूरों को भगवान भरोसे छोड़ दिया, जिससे उनकी मौतें हुई। झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता डॉ तनुज खत्री ने शनिवार को कहा कि कोरोना संकट का इस्तेमाल सरकार ने अपने पूंजीपति मित्रों का कर्जा माफ करने के लिए किया। सरकार ने 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज का सब्जबाग देश को दिखाया, लेकिन यह राहत पैकेज नहीं कर्जा पैकेज निकला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नाकामियां अब देश के सामने आ रही है। पार्टी…
रेल भवन में शनिवार को कोरोना का 13वां मामला सामने आया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कांस्टेबल के संपर्क में आए इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर व कॉन्स्टेबल सहित 8 को होम क्वॉरेंटाइन के लिए घर भेज दिया है। रेलवे बोर्ड के अधिकारी ने शनिवार को बताया कि रेल भवन के चतुर्थ तल पर स्थित आरपीएफ कार्यालय में कार्यरत एक कॉन्स्टेबल की गुरुवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना संक्रमित यह कॉन्स्टेबल अंतिम बार 2 जून को रेल भवन में ड्यूटी पर आया था। अधिकारी ने कहा कि रेल भवन में संक्रमित कॉन्स्टेबल के संपर्क में आए रेल भवन के चतुर्थ तल पर…
अबू धाबी की मुबाडाला इंवेस्टमेंट कंपनी के बाद जियो प्लेटफॉर्म ने देर शाम एक और निवेश की जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि अमेरिका की सिल्वर लेक एंड को-इनवेस्टर्स ने 4,546.80 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश रिलायंस इंडिस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के जियो प्लेटफॉर्म मे करेगी । बता दें कि इससे पहले सिल्वर लेक ने 4 मई को 5,655.75 करोड़ रुपये का निवेश किया था। गया इस निवेश के बाद जियो में सिल्वर लेक की हिस्सेदारी बढ़कर 2.08 फीसदी हो जाएगी। कंपनी ने कहा कि इस निवेश के बाद जियो प्लेटफॉर्म में सिल्वर लेक का कुल निवेश बढ़कर 10,202.55 करोड़ रुपये हो गया है। इससे…
भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर एक महीने से चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के बीच वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की बैठक शनिवार को शुरू हो गई है। भारतीय सेना के प्रवक्ता ने कहा, ‘भारतीय और चीनी अधिकारी भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए स्थापित सैन्य और राजनयिक चैनलों के माध्यम से बातचीत कर रहे हैं। इस स्तर पर अटकलों को लेकर किसी भी तरह की गलत रिपोर्टिंग मददगार नहीं होगी, इसलिए मीडिया को इससे दूर रहने की सलाह दी जाती है।’ भारत-चीन के बीच कमांडर स्तर की यह…
दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर और तीन राज्यों के राज्यपाल रहे वेद मारवाह का शुक्रवार रात गोवा में निधन हो गया। उन्होंने मापुसा के असिलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 87 वर्ष के थे। उनके निधन पर उप राष्ट्रति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है। उप राष्ट्रति एम. वेंकैया नायडू ने वेद मारवाह के निधन पर शनिवार को शोक प्रकट करते हुए कहा कि मणिपुर, मिजोरम, झारखंड के भूतपूर्व राज्यपाल व दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर वेद मारवाह के निधन की खबर से दुखी हूं। एक सक्षम और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में आपकी ख्याति…
गुवाहाटी। देश के पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में भी कोरोना ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। हालांकि पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में कोरोना की उपस्थिति काफी देर से हुई है। माना जा रहा था कि अरुणाचल, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर व मेघालय में कोरोना के प्रसार को रोकने में सफलता मिल गई है लेकिन यह सोच अब धीरे-धीरे बेमानी हो गई। पूर्वोत्तर के राज्य में जैसे-जैसे दूसरे राज्यों से प्रवासियों का आगमन शुरू हुआ वैसे-वैसे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होने लगा है। सबसे अधिक मामले असम में दर्ज हुए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा…
नई दिल्ली: देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब दो लाख 36 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9887 नए मामले सामने आए हैं। यह अब तक का सबसे ज्यादा बढ़ोतरी का आंकड़ा है। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 2,36,657 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 294 मौतें दर्ज हुई है। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 6642 तक पहुंच गई है। शनिवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,15,942 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी…
नई दिल्ली। केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का शनिवार सुबह निधन हो गया। इसकी जानकारी पीयूष गोयल ने खुद ट्वीट कर दी। इस सूचना के बाद तमाम राजनीकित हस्तियों ने अपनी संवेदनाएं प्रकट की है। चंद्रकांता गोयल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता थीं। वह माटुंगा निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्य भी थीं। पीयूष गोयल ने ट्वीट कर लिखा, ‘अपने स्नेह और प्रेम से मुझे हमेशा राह दिखाने वाली मेरी पूज्य माता जी का आज सुबह स्वर्गवास हो गया। उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा करते हुए बिताया और हमें भी सेवाभाव से जीवन बिताने को प्रेरित किया।…
बेगूसराय। बेगूसराय में देश के विभिन्न शहरों से प्रवासियो के आने का सिलसिला लगातार जारी है। रोज ट्रेन के अलावा बस, ट्रक, बाइक समेत अन्य वाहनों से प्रवासी अपने घर की ओर लौट रहे हैं। इन घर लौटने वाले प्रवासियों को काम की चिंता सताने लगी है। बिहार सरकार विभिन्न योजना शुरू कर अपने प्रवासी कामगारों को घर में काम उपलब्ध कराने की कवायद कर रही है। उन्हें राशन और नगद उपलब्ध कराए जा रहे हैं लेकिन इन सारी कवायद के बीच प्रवासियों के नाम पर राजनीति भी शुरू हो गई है। जब लॉकडाउन था तो किसी भी दल के…
