पटना: बिहार में विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की आठ सीटों पर होने वाला चुनाव इस बार बेहद दिलचस्प होने जा रहा है। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद जन सुराज के प्रशांत किशोर ने सभी आठ सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। उनकी एंट्री से एनडीए और महागठबंधन के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। मुख्य बिंदु बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाला है चुनाव चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मुकाबला प्रशांत किशोर ने सभी आठ सीटों पर उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान पटना स्नातक सीट पर…
Author: shivam kumar
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा को गिरफ्तारी वारंट के मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने कृष्णनगर कोर्ट की ओर से जारी गिरफ्तारी वारंट पर रोक लगा दी है। साथ ही अदालत ने उनके खिलाफ दर्ज मामले को सांसदों और विधायकों के लिए निर्धारित विशेष MP-MLA कोर्ट में ट्रांसफर करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही फिलहाल महुआ मोइत्रा की गिरफ्तारी का खतरा टल गया है। हाई कोर्ट ने निचली अदालत का आदेश बदला सोमवार को जस्टिस देबांग्सु बसाक और जस्टिस अर्जय दत्त की पीठ ने मामले की सुनवाई की। अदालत ने कृष्णनगर कोर्ट…
रांची। राजधानी रांची में वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लोअर बाजार थाना पुलिस ने एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है। सदर अस्पताल के आसपास सक्रिय इस गिरोह के सात शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनकी निशानदेही पर चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों में गुमला के रहने वाले इरफान अंसारी, बेड़ो निवासी मो. कैश आलम, मोसिन राय, इमरान आलम उर्फ भालो, मो. जफरूल्ला, शाहिद राय और सिसई के सैफ अंसारी उर्फ राज शामिल हैं। नगर पुलिस उपाधीक्षक (सिटी डीएसपी) केवी रमण ने जानकारी दी कि सदर अस्पताल…
रांची। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत नोटिस मिलने के बाद अगर किसी मतदाता के पास निर्धारित 13 दस्तावेजों में से जरूरी कागजात नहीं हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे मतदाताओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। वे अपने संबंधित प्रखंड या अंचल कार्यालय में संपर्क कर अधिकारियों की मदद से आवश्यक प्रमाण जुटाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन के अनुसार, परिवार के पुराने सदस्यों के नाम, माता-पिता और अन्य पारिवारिक विवरण के आधार पर वंशावली तैयार कराई जा सकती है। इसे अंचल अधिकारी (CO) से प्रमाणित कराने…
रांची। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार सुबह एक साथ छापेमारी की। एजेंसी की टीमें दिल्ली, कोलकाता और रांची में कुल सात ठिकानों पर पहुंचीं। बताया जा रहा है कि तलाशी की कार्रवाई सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई। ED की इस कार्रवाई के दौरान सांसद से जुड़े आवास और कार्यालयों के अलावा कुछ अन्य परिसरों की भी तलाशी ली गई। जांच कथित संदिग्ध वित्तीय लेन-देन, फंडिंग और एक उर्दू अखबार में प्रकाशित कंटेंट से जुड़े आरोपों के पहलुओं पर केंद्रित बताई जा रही है। कार्रवाई से जुड़ी…
नीम करोली बाबा की जिंदगी और उनके आध्यात्मिक विचारों पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर रही है। शुरुआत में धीमी कमाई करने वाली इस फिल्म ने रिलीज के एक महीने बाद भी अपनी रफ्तार बनाए रखी है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस भक्ति-ड्रामा फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन अब 122 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के 31वें दिन रविवार को फिल्म ने करीब 22.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन…
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासभा में वैश्विक मानचित्रों को अधिक सटीक बनाने से जुड़े प्रस्ताव पर भारत ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। भारत ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, लेकिन साथ ही यह भी साफ किया कि देश के संप्रभु क्षेत्र को भारत के आधिकारिक नक्शे के अनुरूप ही प्रदर्शित किया जाना चाहिए। इसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भी शामिल हैं। प्रस्ताव के पक्ष में भारत ने किया मतदान शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में दुनिया के नक्शों को अधिक सटीक बनाने से जुड़े ‘करेक्ट द मैप’ प्रस्ताव पर मतदान हुआ। टोगो की ओर से पेश किए गए…
सोना खरीदना बड़ी रकम का निवेश होता है, इसलिए गहना खरीदते समय उसकी शुद्धता की जांच करना बेहद जरूरी है। केवल गहने की चमक देखकर यह पता नहीं लगाया जा सकता कि उसमें कितना शुद्ध सोना इस्तेमाल हुआ है। हालांकि, हॉलमार्क वाले आभूषणों की जानकारी अब मोबाइल के जरिए भी जांची जा सकती है। भारत में सोने और चांदी की शुद्धता के लिए हॉलमार्किंग व्यवस्था लागू है, जिसकी निगरानी भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) करता है। हॉलमार्क वाले सोने के गहने पर BIS का निशान, फाइननेस नंबर और 6 अंकों का अल्फान्यूमेरिक HUID नंबर होता है। खरीदारी से पहले इन बातों…
गिरिडीह। झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का रविवार को हरसिंहरायडीह श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में जुटे समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के दौरान पूरा माहौल गमगीन रहा। सुदिव्य कुमार सोनू के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार से पहले जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत झारखंड के कई दिग्गज नेता और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए। अंतिम यात्रा के…
गिरिडीह: झारखंड के कैबिनेट मंत्री और गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का 6 सितंबर 2026 की सुबह निधन हो गया। उनके निधन के साथ झारखंड की राजनीति में करीब 37 वर्षों तक सक्रिय रहे एक ऐसे नेता का सफर थम गया, जिसकी शुरुआत झामुमो के एक प्राथमिक सदस्य के रूप में हुई थी। संगठन में लंबे समय तक काम करने के बाद उन्होंने चुनावी राजनीति में कदम रखा। शुरुआती दो चुनावों में हार मिली, लेकिन उन्होंने संघर्ष जारी रखा। वर्ष 2019 में पहली बार विधायक बने और 2024 में लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के बाद हेमंत सोरेन सरकार…
रांची। आजसू पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य सोनू के असामयिक निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि सुदिव्य सोनू का यूं अचानक चले जाना झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। सुदेश महतो ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने सुदिव्य कुमार सोनू को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि आज सुबह ही मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन हुआ…