स्पाइसजेट के विमान से सफर करने वाले दो यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. 25 मई को स्पाइस जेट के जरिए अहमदाबाद से गुवाहाटी तक की यात्रा करने वाले दो यात्रियों में COVID-19 की पुष्टि हुई है. दोनों यात्रियों ने स्पाइस जेट की SG-8194 (अहमदाबाद-दिल्ली) और SG-8152 (दिल्ली-गुवाहाटी) तक की यात्री की थी. दोनों यात्रियों संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है. इससे पहले एयर इंडिया के विमान में यात्रा कर रहा एक शख्स भी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया था.
Author: shivam kumar
श्रमिक विशेष ट्रनों में सवार सात लोगों के मरने की बुधवार को सूचना मिली है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चलती ट्रेन में हुयी इन मौतों पर रेलवे ने कहा है कि मरने वाले अधिकतर लोगों की स्वास्थ्य स्थिति पहले से खराब थी। पिछले कुछ दिनों में ट्रेनों में ये सात मौत हुयी है लेकिन बुधवार को यह मामला प्रकाश में आया था। इनमें से चार मरीज बिहार जाने वाली गाड़ियों में थे जबकि तीन उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में सवार थे। इन ट्रेनों में से एक में सवार 35 साल की उरेश खातून की मौत झकझोर देने वाली…
कोलकता: देश भर में तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है। पश्चिम बंगाल में भी कोरोना संक्रमण के मामले में काफी तेजी देखी गई है। राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि अमित शाह से कहा कि यदि आपको बंगाल सरकार पर भरोसा नहीं है तो आइए आकर स्थिति संभालिए, तो वह बोले- चुने हुए सरकार को हम कैसे तोड़ सकते हैं। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि यह बोलने के लिए मैं अमित शाह को धन्यवाद देती हूं। इसके साथ ही ममता ने कहा कि मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह…
भारत की जवाबी कार्रवाई के तेवर देखकर चीन की कम्युनिस्ट सरकार दबाव में आ गयी है। चीनी सरकार के सुर बदल गये हैं और अब शांति का राग अलापने लगी है। चीन की पीपुल लिब्रेशन आर्मी ने भी पैर वापस खींच लिए हैं। चीन के विदेश मंत्रालय को बयान देना पड़ा है कि भारत के साथ सीमा पर हालात लद्दाख पूरी तरह स्थिर और नियंत्रण-योग्य हैं। दोनों देशों के पास बातचीत और विचार-विमर्श करके मुद्दों को हल करने के लिए उचित तंत्र और संचार माध्यम भी उपलब्ध हैं। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन की सेनाओं के बीच…
भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करने का आरोप लगाया है। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि जब से कोरोना की दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति आई है तबसे राहुल गांधी देश के संकल्प को इस लड़ाई के मामले में कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। ये सबकुछ वो झूठ, गलत बयानबाजी और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर करने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि वैश्विक स्वास्थ्य विशेषज्ञों प्रोफेसर आशीष झा और प्रसिद्ध स्वीडिश एपिडेमियोलॉजिस्ट प्रोफेसर जोहान गिसेके से आज कोरोना को लेकर चर्चा की।…
स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 56वीं पुण्यतिथि पर पूरा देश याद कर रहा है। पुण्यतिथि के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत देश के अन्य बड़े नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘हमारे पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।’ कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारीक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर स्वतंत्र भारत के पहले और सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस ने लिखा, ‘आपके विजन ने हमें एक संपन्न लोकतंत्र…
महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं समेत तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इसी के साथ इस मामले में गिरफ्तार किए लोगों की संख्या बढ़कर 150 हो गई है जिसमें 10 किशोर शामिल है। महाराष्ट्र पुलिस की अपराध जांच विभाग पालघर में 16 अप्रैल को दो साधुओं समेत तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले की जांच करने लगी है। सूचना के अनुसार सोमवार को गिरफ्तार किए गए दो लोगों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, मजिस्ट्रेट ने दोनों को 31 मई तक न्यायिक हिरासत में…
कोरोना संकट के बीच पूर्वोत्तर के तीन राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में लगातार हो रही बारिश से कई इलाके बाढ़ग्रस्त हो गए हैं। असम में सात जिलों के 230 गांवों के करीब दो लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमों को उपकरणों के साथ 40 स्थानों पर पहले ही तैनात किया जा चुका है। असम में बाढ़ से हालात बिगड़ते ही जा रहे है और ब्रह्मपुत्र नदी समेत अन्य प्रमुख नदियों के उफान पर आने से राज्य…
महाराष्ट्र में प्रवासी मजदूरों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को लेकर रेल मंत्री पीयूष गोयल और राज्य के नेताओं और मंत्रियों के बीच सियासी घमाशान जारी है। इसी बीच महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने रेल मंत्री पीयूष गोयल के दावों पर जवाब देते हुए पलटवार किया है। नवाब मलिक ने 26 मई की देर रात ट्वीट कर लिखा, मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के बारे में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गलत दावा किया है। उन्होंने 49 ट्रेनें चलाने को बोली थी लेकिन चली सिर्फ 16 है। नवाब मलिक ने ट्वीट…
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सबसे खराब स्थिति की कल्पना करते हुए सेना को युद्ध की तैयारियां तेज करने का मंगलवार को आदेश दिया और उससे पूरी दृढ़ता से देश की सम्प्रभुता की रक्षा करने को कहा। देश की सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के महासचिव और करीब 20 लाख सैनिकों वाली सेना के प्रमुख 66 वर्षीय शी ने यहां चल रहे संसद सत्र के दौरान पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) और पीपुल्स आर्म्ड पुलिस फोर्स के प्रतिनिधियों की पूर्ण बैठक में हिस्सा लेते हुए यह टिप्प्णी की। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक, शी ने सेना को…
ट्विटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दो ट्वीट को भ्रामक करार दिया और उन्हें ऐसा न करने की चेतावनी दी है। यह पहली बार है जब ट्विटर ने ट्रंप को बीते दिन चेतावनी दी है। इसके बाद वह आग बबूला हो गए और दोनों के बीच आपसी नोक-झोंक देखने को मिली है। उन्होंने ट्विटर पर आरोप लगाया है कि वह 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दखल दे रहा है। डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक ट्विटर पेज से दो ट्वीट किए गए हैं, जिसमें मेल-इन बैलट्स को फर्जी बताया गया है। इन दोनों लिंक पर लिखा गया है कि मेल-इन…