सिरोही। आबूरोड की रीको थाना पुलिस ने शुक्रवार रात एक स्लीपर बस की सीटों के नीचे छिपाई गई साढ़े पांच लाख रुपये बाजार कीमत की 103 पेटी अलग-अलग ब्रांड की राजस्थान निर्मित शराब जब्त कर बस के चालक को गिरफ्तार किया। गुजरात में शराबबंदी होने के कारण तस्कर शराब की तस्करी के नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। स्लीपर बस की सीटों के नीचे शराब छिपाकर ले जाने का यह इलाके में पहला मामला है। एसपी कल्याणमल मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रीको पुलिस थानाधिकारी राणसिंह सोढ़ा, मावल चौकी प्रभारी देवाराम मीणा की अगुवाई में…
Author: shivam kumar
मुंबई से ट्रेन से जयपुर पहुंची एक बुजुर्ग महिला की रेलवे स्टेशन पर मौत हो गई। जांच में उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद उनके साथ डिब्बे में यात्रा करने वाले लगभग 90 यात्रियों को पृथक-वास में भेज दिया गया है। रेल अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि 65 साल की महिला मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से यहां पहुंची थीं। वह स्टेशन पर उतरते ही बेहोश हो गईं। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल भेजा गया, जहां जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि महिला के साथ डिब्बे में 91 यात्री थे।…
ऑपरेशन ‘समुद्र सेतु’ के तीसरे चरण में भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस जलाश्व शुक्रवार को मालदीव में फंसे भारतीयों को लेकर भारत के लिए रवाना हुआ। 700 भारतीयों के साथ यह जहाज 7 जून को तमिलनाडु के तूतीकोरिन बंदरगाह पर पहुंचेगा। मालदीव से भारतीय नागरिकों को लाने के लिए आईएनएस जलाश्व गुरुवार को सुबह राजधानी माले पहुंच गया था। शुक्रवार को पोर्ट ऑफ माले में पहुंचने पर भारतीयों को जहाज पर सवार करने की प्रक्रिया शुरू की गई। नौसेना के जहाज से भारत आने वाले यात्रियों की चेक-इन और जांच-पड़ताल वेलना एयरपोर्ट पर पूरी की गई। इसके बाद नौसेना की…
अमृतसर: ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर खालिस्तान का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। शनिवार को सिख पंथ द्वारा मनाए जा रहे घल्लुघरा दिवस के अवसर पर आक्रोशित नेताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इसके बाद तमाम लोगों ने रोष प्रदर्शन किया। खालिस्तान के झंडे लहराते हुए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। पुलिस प्रशासन और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी हुई। इसके बावजूद पुलिस ने माहौल को शांत बनाए रखने का प्रयास किया। शनिवार को सिख पंथ के छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व है, जिसे सद्भावना पूर्वक मनाया…
पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री रहमान मलिक पर अमेरिकी पत्रकार महिला ने रेप का आरोप लगाया है । अमेरिकी की महिला पत्रकार का नाम सिंथिया डान रिची है । सिंथिया डान रिची ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर कहा कि इस्लामाबाद स्थित प्रेसिडेंट हाउस में पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री रहमान मलिक ने उसके साथ रेप किया था। रिची ने आगे लिखा कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी और उनकी पार्टी के कुछ नेताओं ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान भी किया था । सिंथिया डी रिची ने अपने ट्वीट में बताया कि, ‘2011 में एक कार्यक्रम के लिए…
चीन के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को कहा गया है कि चीन में शुक्रवार तक घरेलू स्तर पर कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (नेशनल हेल्थ कमीशन) ने अपनी डेली रिपोर्ट में कहा है कि ग्वांगडोंग प्रांत में तीन बाहर से आए मामले दर्ज हुए हैं। साथ ही कोई नई मौत भी दर्ज नहीं हुई है। साथ ही यह भी बताया गया है कि शुक्रवार को शंघाई में बाहर से आया एक संदिग्ध मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार तक चीन में कुल संक्रमितों की संख्या 83,030 दर्ज की गई है।…
कई बॉलीवुड फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुके, मगर लॉकडाउन में भयंकर आर्थिक तंगी झेल रहे अभिनेता राजेश करीर ने सोशल मीडिया पर भावुक अपील के अपने बैंक अकाउंट डीटेल्स क्या साझा किये, सैंकड़ों लोगों ने उनके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने शुरू कर दिये. ऐसे में अब तक उनके अकाउंट में 12 लाख रुपये से ज्यादा की रकम जमा हो चुकी है. गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही एक वीडियो साझा कर वो लोगों से यह अपील भी कर चुके हैं कि अब लोग उनके अकाउंट में और पैसे न डालें क्योंकि उनके पास जरूरत से…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के ऊर्जा विभाग ने पिछले तीन वर्षों में एक बेहतर कार्य-संस्कृति को आगे बढ़ाकर आमजन के विश्वास को सुदृढ़ करने में सफलता प्राप्त की है। हमारा निरंतर प्रयास है कि ‘पावर फाॅर ऑल’ में हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप प्रत्येक घर तक, आने वाले समय में 24 घंटे की बिजली आपूर्ति कर सकें। उन्होंने कहा कि इस संकल्प को और भी सुदृढ़ करने की दिशा में उपकेंद्रों के शिलान्यास और लोकार्पण की यह कड़ी जोड़ी जा रही है। यह कार्य इसलिए सम्भव हो पा रहा है, क्योंकि केंद्र और प्रदेश…
कोविड -19 के चलते खादी का कारोबार भी बुरी तरह से पिट गया है जिससे कारोबारी चिंतित नजर आ रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि गर्मी, शादी व त्यौहार सभी सीजन खत्म हो गए, लेकिन लॉकडाउन खुलने के बाद जिस तरह से ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है उससे लगता है कि जल्दी ही कारोबार पटरी पर आ जायेगा। देश में खादी कपड़ा विरासत का प्रतीक माना जाता है। भारत की आजादी की लड़ाई में पूरे देश को संगठित करने में महात्मा गांधी, खादी और चरखे का बहुत बड़ा योगदान रहा है। गांधी जी ने उपनिवेशवाद और अन्याय के खिलाफ…
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कहा है कि मोदी-2 सरकार का एक वर्ष पूरी तरह पूंजीपतियों को समर्पित रहा। सरकार ने कोरोना संकट में देश के मजदूरों को भगवान भरोसे छोड़ दिया, जिससे उनकी मौतें हुई। झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता डॉ तनुज खत्री ने शनिवार को कहा कि कोरोना संकट का इस्तेमाल सरकार ने अपने पूंजीपति मित्रों का कर्जा माफ करने के लिए किया। सरकार ने 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज का सब्जबाग देश को दिखाया, लेकिन यह राहत पैकेज नहीं कर्जा पैकेज निकला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नाकामियां अब देश के सामने आ रही है। पार्टी…
रेल भवन में शनिवार को कोरोना का 13वां मामला सामने आया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कांस्टेबल के संपर्क में आए इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर व कॉन्स्टेबल सहित 8 को होम क्वॉरेंटाइन के लिए घर भेज दिया है। रेलवे बोर्ड के अधिकारी ने शनिवार को बताया कि रेल भवन के चतुर्थ तल पर स्थित आरपीएफ कार्यालय में कार्यरत एक कॉन्स्टेबल की गुरुवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना संक्रमित यह कॉन्स्टेबल अंतिम बार 2 जून को रेल भवन में ड्यूटी पर आया था। अधिकारी ने कहा कि रेल भवन में संक्रमित कॉन्स्टेबल के संपर्क में आए रेल भवन के चतुर्थ तल पर…
