अफ़ग़ानिस्तान शहर की राजधानी में किसी अनजान समूह द्वारा एक टीवी चैनल पर हमला किया गया| सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में एक निजी टीवी चैनल के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। आंतरिक मंत्रालय के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। अधिकारी ने बताया कि निजी टीवी चैनलों में से एक खुर्शीद टीवी के वाहन पर एक विस्फोटक उपकरण से हमला किया गया। अधिकारी ने आगे कहा कि विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक रिपोर्टर और एक टेलीविजन के तकनीकी कर्मचारी शामिल है। इसके आलावा विस्फोट में छह अन्य घायल हो गए हैं।…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली । देश भर में लॉकडाउन में विस्तार के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से ‘मन की बात’ कर रहे हैं। कोरोना संकट के दौरान यह तीसरी बार है जब पीएम मोदी देश के लोगों को इस कार्यक्रम के जरिए संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत में पूरी मजबूती के साथ कोरोना वायरस की लड़ाई लड़ी जा रही है। पीएम मोदी ने एक बार फिर लोगों से अपील करते हुए कहा कि दो गज की दूरी के नियमों में जरी भी ढील न बरतें कोरोना के खिलाफ लड़ाई का यह रास्ता लंबा…
नगालैंड में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस कड़ी में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एसपी फोम ने रविवार सुबह ट्वीट कर बताया कि राज्य में सात नये कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 43 हो गई है। सात नये कोरोना संक्रमितों में से चार कोहिमा और तीन मरीज डिमापुर में पाए गए हैं। सभी मरीज हाल ही में चेन्नई से नगालैंड में पहुंचे थे। संक्रमितों में से चार महिला और तीन पुरुष पुरुष हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य में शनिवार को भी 11 लोगों में कोरोना संक्रमण…
ओडिशा सरकार ने पीपीई किट लेने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पीपीई किट ले जाने वाले कई ट्रक ओएसएमसीएल के गोदाम के बाहर फंसे हुए हैं। कोरोनावायरस महामारी से निपटने के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) की बढ़ती मांग के बावजूद, पिछले कई दिनों से भुवनेश्वर में ओडिशा स्टेट मेडिकल कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएसएमसीएल) परिसर में लगभग 40 ट्रक फंसे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, ओडिशा स्टेट मेडिकल कॉरपोरेशन लिमिटेड विभिन्न एमएसएमई आपूर्तिकर्ताओं से डिलीवरी ऑर्डर स्वीकार नहीं कर रहा है। नाम न बताने की शर्त पर कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, “हमने ओडिशा स्टेट मेडिकल कॉरपोरेशन लिमिटेड से…
सहावर थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रहे पट्टा स्वामी को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। फलस्वरूप वह गंभीर रूप से घायल हो गया आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान भट्टा स्वामी ने दम तोड़ दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जबकि ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। गांव खुदा ताल निवासी ईट भट्टा स्वामी दिनेश पुत्र हंसराज शनिवार रात्रि सहावर गोरहा मार्ग पर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान यहां से अनियंत्रित होकर ट्रक गुजरा। भट्टा स्वामी दिनेश ट्रक की चपेट में…
जहां एक तरफ भारत और चीन के सैनिक तनावपूर्ण सीमा विवाद में उलझे हुए हैं, वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार किसी भी स्थिति में भारत के गौरव को धूमिल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि गतिरोध को दूर करने के लिए सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर द्विपक्षीय वार्ता जारी है। वही, गतिरोध दूर करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा मध्यस्थता की पेशकश के बारे में पूछने पर शनिवार को राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क टी. एस्पर को शुक्रवार को हुई बातचीत में बताया कि भारत और चीन…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह जी-7 सम्मेलन को फिलहाल सितंबर तक टाल रहे हैं। इससे पहले वह भारत, ऑस्ट्रेलिया, रूस और दक्षिण कोरिया को बैठक के लिए आमंत्रित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि जी-7 ठीक से यह दर्शाता है कि दुनिया में क्या चल रहा है। यह देशों का एक बहुत पुराना समूह है।’ बता दें कि 46वें जी-7 शिखर सम्मेलन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 10 जून से 12 जून तक आयोजन होना था। हालांकि यह अब सितंबर तक टल गया है। ऐसे में आपके मन में सवाल होगा कि…
धर्मेंद्र महापात्र, कांकेर। बस्तर संभाग के कांकेर जिले में पुलिस ने नकली दरोगा गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस गिरोह के सदस्य खुद को पुलिस कर्मचारी बताकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगों से वसूली करते थे। इस गिरोह के शिकार खासतौर पर ट्रक चालक ही होते थे। यह घटना कांकेर जिले के चरमा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, चरमा पुलिस ने अमन निर्मलकर और मिलन गिरी गोस्वामी को इस मामले में गिरफ्तार किया है। ये दोनों देर रात को राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक चालकों से पैसे उगाही कर रहे थे। दोनों खुद को सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल का परिचय देकर जबरन वसूली…
लॉकडाउन के बाद मुंबई में फंसे यूपी, बिहार के मजदूरों के लिए मसीहा बने सोनू सूद की चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है. आम लोग तो आम लोग अब सेलेबरेटी जमात भी उनके शान में कसीदे गढ़ रही है. शिल्पा शेट्टी के बाद पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम पर सोनू सूद का एक फोटो शेयर किया है. फोटो में सोनू भगत सिंह के रूप में नजर आ रहे हैं. उन्होंने लिखा, “प्यार और सम्मान सोनू पा जी. आपसे बहुत कुछ सीखने को मिला.” सोनू सूद का भगत सिंह के रूप में वायरल हो रहा फोटो दरअसल उनकी…
मोदी सरकार 2.0 का एक साल पूरा हो चुका है. इस मौके पर आयोजित आजतक के खास कार्यक्रम e-एजेंडा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए. अमित शाह ने e-एजेंडा आजतक के ‘मोदी 2.0 का एक साल’ सत्र में कई विषयों पर अपनी बात रखी. गृह मंत्री ने इस मौके पर मोदी सरकार के कामों की तारीफ तो की ही साथ ही साथ कोरोना की लड़ाई में राज्यों के रवैये पर भी बात की. पश्चिम बंगाल की राजनीति और श्रमिक स्पेशल ट्रेनों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टिप्पणी को लेकर भी अमित शाह बोले. अमित शाह ने कहा कि…
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा प्रयोगशाला निगरानी डाटा के विश्लेषण के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के हमले की दर 0.00332 प्रतिशत है, जिसका मतलब है कि प्रति मिलियन (10 लाख) जनसंख्या में केवल 33.2 लोग संक्रमित हैं। यह अन्य देशों में हमले की दर से काफी कम है। यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार अमेरिका में यह दर 0.2523 प्रतिशत, फ्रांस में 0.3364 प्रतिशत, ब्रिटेन में 0.1962 प्रतिशत और कनाडा में 0.0899 प्रतिशत है। आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी के वैज्ञानिक डॉक्टर तरुण भटनागर ने कहा कि विश्लेषण विभिन्न आईसीएमआर प्रयोगशालाओं के आंकड़ों पर आधारित है और व्यापक है।…
