रांची। रांची के मेन रोड स्थित द केन नामक होटल की निर्माणाधीन इमारत से गिरकर सोमवार को एक मजदूर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मजदूर ऊपरी मंजिल पर काम कर रहा था, तभी अचानक फिसलकर नीचे गिर गया। गिरने के तुरंत बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मजदूर बिना किसी उचित सुरक्षा उपकरण ( सेफ्टी बेल्ट और हेलमेट) के ऊंचाई पर काम कर रहा था। इसे निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही हिंदपीढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और…
Author: shivam kumar
पूर्वी सिंहभूम। शहर में चल रहे अतिक्रमण मुक्त अभियान और सड़क चौड़ीकरण परियोजना से प्रभावित होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी सिलसिले में सोमवार को बिरसा नगर के स्थानीय लोगों ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को ज्ञापन सौंप कर अपनी चिंताएं सामने रखीं। उनका कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर उनको जबरन हटाया जा रहा है, जिससे उनके घर-परिवार पर संकट मंडरा रहा है। समाजसेवी शंकर कर्मकार ने बताया कि बिरसा नगर के कई लोग पिछले 30-40 वर्षों से यहां रह रहे हैं। बिजली, पानी, सड़क सहित सभी बुनियादी सुविधाएं होने के बावजूद प्रशासन अब…
रांची। झारखंड प्रदेश भाजपा ने रविवार को राज्यभर के बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड को सुना। कार्यक्रम में आम जनता के साथ भाजपा के पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दुमका में मन की बात कार्यक्रम को सुना, जबकि कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने अपने पैतृक गांव कुचू (ओरमांझी) में कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, तथा प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम ने भी कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुना। कार्यक्रम के…
नई दिल्ली। सरकार ने सोमवार से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र से एक दिन पहले हुई सर्वदलीय बैठक को सौहार्दपूर्ण बताते हुए उम्मीद जतायी है कि सत्र के सुचारू संचालन में सभी दलों का सहयोग मिलेगा। बैठक में विपक्षी नेताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का मुद्दा उठाया। इसके अलावा विपक्ष ने सुरक्षा, लोकतंत्र और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। सरकार ने विपक्ष से सहयोग की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि सरकार विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सभी मुद्दों पर विचार करेगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रविवार को…
पटना/गयाजी। बिहार के गयाजी स्थित अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार को 07 विदेशी महिला को एक्सपायर विजा लेकर दाखिल होने के जुर्म में एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया है। एयरपोर्ट प्रभारी निदेशक के अनुसार, मलेशिया के 5, जबकि सिंगापुर और थाईलैंड के दो यात्री हैं। सभी थाई एयर एशिया और थाई एयरवेज विमान से गयाजी पहुंचे थे। इनके पास एक्सपायर वीजा है। सभी महिला यात्री को एयरपोर्ट में रोका गया है। इमिग्रेशन डिपार्टमेंट के द्वारा इन सभी यात्रियों को एक्सपायर वीजा के साथ पाए जाने के बाद गया एयरपोर्ट से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई। इमिग्रेशन काउंटर पर…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सारण जिला स्थित सोनपुर में लगनेवाले विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2025 का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने मेला सह प्रदर्शनी क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग, आर्ट एण्ड क्राफ्ट ग्राम, महिला एवं बाल विकास निगम, जीविका सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगायी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। स्टॉलों के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न उत्पादों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान निर्माणकर्ताओं एवं विक्रेताओं ने उत्पाद के निर्माण एवं उसकी लोगों तक पहुँच के लिये सरकार द्वारा दी जा रही…
धनबाद। झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 29 नवंबर को झरिया थाना क्षेत्र के घनुवाडीह पुल के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर पूछताछ की गई। वाहन में सवार लोगों से पूछताछ में पता चला कि पश्चिम बंगाल में आयोजित होने वाली पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा करने के लिए एक संगठित रैकेट सक्रिय है, जो झरिया के एक लॉज में बंगाल से लाए गए अभ्यर्थियों को रखकर प्रश्नपत्र और उत्तर याद करवाने का काम कर रहा…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुरू हो गया है। मैच को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह होते ही स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई और माहौल क्रिकेट रंग में रंग गया। विराट कोहली और रोहित शर्मा की झलक पाने के लिए हजारों प्रशंसक जर्सी पहनकर लाइन में खड़े नजर आए। स्टेडियम के भीतर और बाहर नीली जर्सियों का सागर उमड़ पड़ा। खास बात यह है कि इस मैच को देखने…
धनबाद। झारखंड पुलिस ने पश्चिम बंगाल आरक्षी भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस न इस मामले में 22 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, धनबाद जिला के तिसरा थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोका। पूछताछ में पता चला कि गिरोह झरिया के बंधन लॉज में विद्यार्थियों को परीक्षा के प्रश्न पत्र पढ़वाने और नकल कराने की तैयारी कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने लॉज में छापेमारी कर कुल 22 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें 14 विद्यार्थी (सभी पश्चिम बंगाल…
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों के उप चुनाव के लिए रविवार सुबह साढ़े 7 बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम साढ़े 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान 6.98 लाख मतदाता 580 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर 51 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत तय करेंगे। इनमें 26 महिला उम्मीदवार हैं। वोटों की गिनती बुधवार 3 दिसंबर को होगी। मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह तकनीक-आधारित, सुलभ और निर्बाध बनाने के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मियों और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। प्रत्येक वार्ड में एक मॉडल मतदान केंद्र और एक पिंक बूथ…
रामगढ़। पीवीयूएनएल को मिलने वाले कोयले का खनन बनहरदी कोयला परियोजना से होगा। इस परियोजना की 5.35 एकड़ भूमि पर पीवीयूएनएल का बोर्ड लगाया गया है। बनहरदी कोयला खनन परियोजना द्वारा 5.35 एकड़ अधिग्रहित भूमि का प्रथम भौतिक कब्जा पीवीयुएनएल का बोर्ड स्थापित कर सफलतापूर्वक पूरा किया गया। लातेहार जिले में पड़ने वाली बनहरदी कोल ब्लॉक के अंतर्गत खदान क्षेत्र में स्थित ग्राम एटे की 5.35 एकड़ भूमि का प्रथम भौतिक कब्जा किया गया। उक्त अधिग्रहित भूमि पर बनहरदी कोयला खनन परियोजना-पीवीयुएनएल का बोर्ड स्थापित कर इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को औपचारिक रूप से सम्पन्न किया गया। यह प्रक्रिया बनहरदी जीएम…
