नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक युवक की हत्या पर राज्य सरकार से पीड़ित परिवार के लिए एक करोड़ रुपये का मुआवजा, सरकारी नौकरी और विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की मांग की। कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि राज्य में पिछले 10 सालों में दलित उत्पीड़न की घटनायें तेजी से बढ़ी हैं। देश में दलित उत्पीड़न की घटनाओं में सबसे अधिक अपराध 5 राज्यों में हुए हैं। इन 5 राज्यों में दलित उत्पीड़न की 75 फीसदी घटनाएं हुई हैं। गौतम ने कहा…
Author: shivam kumar
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर धार्मिक स्थलों की सुरक्षा में भेदभाव करने का आरोप लगाया है। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर सोमवार को लिखा है कि राज्य में आदिवासियों के सरना स्थल, मसना स्थल, हड़गड़ी और जाहरथान जैसे धार्मिक स्थलों पर लगातार अतिक्रमण और हमले हो रहे हैं। लेकिन सरकार ने कभी भी इनकी सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया। मरांडी ने कहा कि अब सिमडेगा में चर्च की सुरक्षा के लिए प्रशासनिक अधिकारी ईसाई धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर रहे हैं, जो एकतरफा कार्रवाई है। उन्होंने सवाल उठाया…
कोडरमा। जिले के सतगावां थाना अंतर्गत अंगार मोड़ के समीप सोमवार सुबह एक बस पलट गई, जिससे उसपर सवार 11 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सतगावां से रांची जाने वाली सागर नामक बस प्रतिदिन सतगावां से रांची जाती है। सोमवार की सुबह करीब 4:30 बजे जैसे ही सतगांवां थाना क्षेत्र के अंगार मोड़ के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे सवार 11 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सतगांवां पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायल इन 11 लोगों में 3…
लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत टोरी रेलवे स्टेशन के निकट स्थित टोरी साइडिंग पर रविवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की। इस घटना में एक मजदूर गोपाल प्रसाद को गोली लगी है। घायल मजदूर चंदवा का रहने वाला है। उसका इलाज लातेहार सदर अस्पताल में करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि अपराधियों ने दहशत फैला कर रंगदारी वसूलने के लिए इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात लगभग 12 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर…
पूर्वी सिंहभूम। उलीडीह थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित पांडेय कांप्लेक्स में रविवार रात फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, रियल एस्टेट कारोबारी सोनू शर्मा अपने भाई दीपक कुमार और कुछ दोस्तों के साथ कार्यालय में बैठे थे, तभी देर रात साजन ग्रुप से जुड़े लगभग 30 से 40 युवक वहां पहुंच गए। बताया जा रहा है कि सभी युवक शराब के नशे में थे। मौके पर पहुंचते ही आरोपितों ने सोनू शर्मा से कहासुनी शुरू कर दी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद के दौरान गोली चलने की बात कही जा…
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में रविवार देर रात लगी आग से आठ मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं भी हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और सबूत इकट्ठे किए। अग्निकांड की जांच के लिए शासन स्तर पर छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ट्रॉमा सेंटर में आग लगने की घटना काे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार से घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने…
पूर्वी सिंहभूम। नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए उलीडीह पुलिस ने रविवार को उलीडीह ओपी क्षेत्र के मुर्दा मैदान के पास गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 140 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल 18 ग्राम) और 2000 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बबन खान उर्फ शेख बबन और पवन साहू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी पटमदा बचनदेव कुजुर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते…
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के नागरकाटा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नेताओं पर लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में मालदा नॉर्थ से भाजपा सांसद खगेन मुर्मु गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार को इस घटना निंदा करते हुए भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का जंगलराज है। उत्तरी मालदा से दो बार सांसद रहे और एक सम्मानित आदिवासी नेता, भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर टीएमसी के गुंडों ने उस समय हमला किया जबवे जलपाईगुड़ी के दुआर्स क्षेत्र के नागराकाटा…
कोलकाता। लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने उत्तर बंगाल के कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अनेक क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई घर जलमग्न हो चुके हैं और सड़कों पर आवाजाही ठप पड़ गई है। इस प्राकृतिक आपदा में जब प्रशासन राहत कार्य में जुटा है, वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक त्वरित रूप से राहत और बचाव कार्य में सक्रिय हो गए हैं। जैसे ही खबर आई कि जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, मालबाज़ार और दार्जिलिंग के तराई इलाकों में लोग बाढ़ और बारिश से बुरी तरह प्रभावित हैं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बिना…
07अक्टूबर 1992 को भारत में त्वरित कार्रवाई बल (रैपिड एक्शन फोर्स – आरएएफ) का गठन किया गया था। यह बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक विशेष इकाई है, जिसे मुख्य रूप से सांप्रदायिक दंगों और सामूहिक अशांति की स्थितियों से निपटने के लिए बनाया गया था। इसका उद्देश्य ऐसी परिस्थितियों में सहानुभूति और पेशेवर दक्षता के साथ कार्य करते हुए शांति व्यवस्था बहाल करना है। इसके अलावा, प्राकृतिक आपदाओं, राहत कार्यों और बचाव अभियानों में भी आरएएफ नागरिक प्रशासन की सक्रिय सहायता करती है। आज त्वरित कार्रवाई बल देश के विभिन्न हिस्सों में सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और…
हजारीबाग। पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वावधान में सोमवार को पर्यावरण साइकिल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं जिला वन अधिकारी(पूर्वी) उज्ज्वल कुमार,जिला वन अधिकारी(पश्चिमी) मौन प्रकाश एवं जिला वन अधिकारी(वन्य प्राणी) सूरज कुमार ने संयुक्त रूप से कनहरी से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता साइकिल रैली को रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। साइकिल चलाने से न केवल प्रदूषण घटता है, बल्कि यह स्वस्थ जीवनशैली को भी प्रोत्साहित करता है। उन्होंने आम जनों से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण और…
