नई दिल्ली। एशिया कप 2025 के फाइनल में रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होने जा रही हैं। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाने वाला यह फाइनल मुकाबला रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा। एशिया कप के 41 साल के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार फाइनल में आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले को लेकर प्रशंसकों में खासा उत्साह है। मौजूदा एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच दो मैच हो चुके हैं जिसमें भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी।हालांकि फाइनल मुकाबले से पहले कुछ भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होने की खबरों के बीच टीम…
Author: shivam kumar
चेन्नई। तमिलनाडु के करूर जिले में अभिनेता से नेता बने जोसेफ विजय की रैली के दौरान मची भगदड़ ने पूरे राज्य को शोक में डुबो दिया है। “वेलिचम वेलियेरु” नामक इस रैली में रविवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिससे 39 लोगों की जान चली गई। मृतकों में आठ बच्चे और 16 महिलाएं शामिल हैं। 50 से अधिक लोग अब भी अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। सरकार का राहत पैकेज और जांच आयोग मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे “अपूरणीय क्षति” बताते हुए कहा, “39 लोगों की मौत की खबर ने हमारे…
शंघाई। भारतीय महावाणिज्य दूतावास की तरफ से यहां आयोजित 10वें आयुर्वेद दिवस समारोह में स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेद की जरूरतों और उसकी वैश्विक महत्ता पर बल दिया गया। समारोह के स्वागत भाषण में महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर ने स्वास्थ्य और कल्याण पर आयुर्वेद के सकारात्मक प्रभाव पर प्रकाश डालने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कथन का हवाला दिया। उन्होंने आयुर्वेद को स्वस्थ जीवन का मार्ग बताया। आयुर्वेदाचार्य डॉ. अनीता शर्मा ने ‘आयुर्वेद द्वारा समग्र उपचार’ विषय पर सारगर्भित व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को आयुर्वेद के बारे में अधिक जानने और स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए समग्र…
– जयशंकर ने भारत को बताया वैश्विक योगदानकर्ता न्यूयॉर्क/नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 80वें सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत स्वतंत्रता के बाद से लगातार आतंकवाद की चुनौती का सामना कर रहा है। पाकिस्तान का नाम लिए बिना उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारे पड़ोसी देश को लंबे समय से वैश्विक आतंकवाद का गढ़ माना जाता है। जयशंकर ने कहा कि दुनिया में हुए कई बड़े आतंकी हमलों की जड़ें एक ही देश से जुड़ी हैं। संयुक्त राष्ट्र की आतंकवादी सूची में ऐसे अनेक नाम शामिल हैं, जो उसी…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा-जगन्नाथपुर मुख्य सड़क पर सिंहपोखरिया रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बताया गया कि बच्चा सुबह टहलने निकला था, तभी एक मालवाहक वाहन ने उसे कुचल दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना था कि लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की। घटनास्थल पर पहुंचे अंचल अधिकारी उपेंद्र…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित आनंदपुर प्रखंड के टेंड्राउली गांव में पांच दिवसीय शहीद देवेंद्र माझी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट की शुरुआत रविवार को हुई। उद्घाटन अवसर पर विधायक जगत माझी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यहां के युवाओं में हॉकी को लेकर गहरी रुचि है। इसी को देखते हुए आने वाले समय में टेंड्राउली में स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। प्रतियोगिता का समापन दो अक्टूबर को होगा। इस अवसर पर शहीद देवेंद्र माझी की प्रतिमा का अनावरण सांसद…
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी को देर रात आगरा से गिरफ्तार किया है। उस पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग छात्रवृत्ति के तहत पीजीडीएम पाठ्यक्रम कर रही छात्राओं से यौन उत्पीड़न का आरोप है। दक्षिण पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने रविवार को बताया कि दिल्ली पुलिस ने देर रात स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को आगरा के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। टीम आगरा से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है और आज दिन में स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को अदालत में पेश करेगी। उल्लेखनीय है कि स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ…
रांची। झारखंड के कई जिलों में दो अक्टूबर को भारी बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने रविवार को दी है। विभाग के अनुसार राज्य के जिन जिलों में दो अक्टूबर को भारी बारिश होने की आशंका है, उनमें राज्य के पूर्वी जिले देवघर, दुमका, गिरिडीह, कोडरमा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल है। इसके अलावा विभाग ने राज्य के अन्य इलाकों में भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। वहीं तीन अक्टूबर को भी राज्य के कुछ इलाकों में भारी-बड़ी होने की आशंका व्यक्त की गई है। वहीं पिछले 24 घंटे के…
लेह: लद्दाख के डीजीपी एसडी सिंह जामवाल ने पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के पाकिस्तान से संबंध होने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने पड़ोसी देशों की उनकी यात्राओं पर सवाल उठाए। लद्दाख में हिंसा भड़काने के आरोप में पुलिस शुक्रवार को उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत गिरफ्तार कर लिया है। वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को लेह में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डीजीपी जामवाल ने कहा कि पुलिस ने एक पाकिस्तानी पीआईओ (पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑफिसर) को गिरफ्तार किया है, जो वांगचुक के संपर्क में था। उन्होंने कहा कि हमारे पास इसका रिकॉर्ड है। सोनम वांगचुक पाकिस्तान…
रांची। मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा है कि सरकार का प्रयास है कि कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड केवल परियोजनाओं तक सीमित न रहकर स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पर्यावरण और ग्रामीण विकास में लोगों के जीवन को सीधे छू सके। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सीएसआर फंड का लाभ सीधे तौर पर आमजनों को मिले। मंत्री शनिवार को रांची में एक मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में अस्पताल निर्माण, स्किल डेवलपमेंट, रोजगार सृजन और किसानों के लिए नई सुविधाओं जैसी कई पहल की गई हैं। इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में पीने…
झारसुगुड़ा (ओडिशा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास 4जी दूरसंचार सेवाएं शुरू करने की पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक मौजूद है। प्रधानमंत्री ने झारसुगुड़ा से बीएसएनएल के स्वदेशी 4जी नेटवर्क का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि लगभग 37 हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 97,500 से अधिक मोबाइल टावरों को आज राष्ट्र…
