बासेटेरे। ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज़ टिम डेविड की विस्फोटक शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज़ के तीसरे मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज़ पर 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। वार्नर पार्क में खेले गए इस मुकाबले में डेविड ने सिर्फ 37 गेंदों पर 11 छक्कों और 6 चौकों की मदद से अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा, जो ऑस्ट्रेलिया की ओर से टी20 क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड जोश इंग्लिस के नाम था, जिन्होंने 43 गेंदों में शतक जड़ा था। डेविड की…
Author: shivam kumar
द्रास। भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को कारगिल युद्ध स्मारक पर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान की गई सर्जिकल स्ट्राइक पाकिस्तान के लिए स्पष्ट संदेश थी कि आतंकवाद समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगा। यह पहलगाम आतंकी हमले का जवाब भी था जो पूरे देश के लिए गहरा घाव था। इस बार भारत ने दिखाया कि जवाब निर्णायक होगा। विजय दिवस पर एक सभा को संबोधित करते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि दुश्मन को कड़ी प्रतिक्रिया देना भारत द्वारा स्थापित नई सामान्य स्थिति है। उन्होंने कहा कि देशवासियों द्वारा दिखाए गए विश्वास और सरकार द्वारा दी…
अहमदाबाद। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को गुजरात के आणंद में नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया। वह गुजरात में एक दिन रुकेंगे। कांग्रेस कमेटी ने विजन 2027 का रोडमैप तय करने के लिए प्रदेश नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों के लिए 26 से 28 जुलाई तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है। नेता प्रतिपक्ष राहुल आज सुबह वडोदरा हवाई अड्डे पर पहुँचे। वहां पर कोंग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जहां से वे सड़क मार्ग से आणंद पहुंचे। कांग्रेस ने “संगठन सृजन अभियान” के तहत गुजरात में सभी…
द्रास। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को लद्दाख में 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए सैकड़ों युवाओं के साथ पदयात्रा की। मांडविया के साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी) कारगिल के अध्यक्ष मोहम्मद जाफर अखून भी शामिल हुए। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मांडविया ने इस अवसर पर प्रतिभागियों से राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित होकर एक मजबूत और विकसित भारत के निर्माण के लिए खुद को समर्पित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ” हम हमेशा विजयी रहे हैं। विजयी होना…
मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की शुक्रवार रात की मिली झूठी धमकी से एयरपोर्ट परिसर में खलबली मच गई। मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ता रातभर एयरपोर्ट पर चप्पे-चप्प की छानबीन की लेकिन कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में एक के बाद एक तीन धमकी भरे कॉल आए। तीनों कॉल अलग-अलग नंबरों से किए गए थे, जिनमें कॉलर ने दावा किया कि मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर बम रखा गया है और कुछ…
जयपुर। राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहरथाना ब्लॉक के दांगीपुरा थाना क्षेत्र स्थित पीपलोदी गांव में शुक्रवार को हुए स्कूल हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों के लिए राज्य सरकार की ओर से 10-10 लाख रूपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है। ऐसे परिजनों को संविदा पर नौकरी भी दी जाएगी। हादसे में 7 बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि 21 बच्चे घायल हो गए थे। जान गंवाने वाले बच्चों का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस हृदयविदारक दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को हरसंभव…
भुवनेश्वर। देशभर में आज 26वां कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 1999 के कारगिल युद्ध के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा है कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना की अद्वितीय वीरता, अडिग साहस और राष्ट्र के प्रति असीम निष्ठा का प्रतीक है। मंत्री प्रधान ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा, “कारगिल में हमारे जवानों ने विषम परिस्थितियों और दुर्गम पहाड़ियों में अप्रतिम शौर्य का प्रदर्शन करते हुए शत्रु को परास्त किया और तिरंगे की आन-बान को अक्षुण्ण रखा।” उन्होंने वीरगति को प्राप्त रणबांकुरों को…
तूतीकोरिन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। ब्रिटेन और मालदीव की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी सीधे तूतीकोरिन पहुंचेंगे। जहां प्रधानमंत्री 4800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी जिन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे उनमें तूतीकोरिन हवाई अड्डे पर एक नया टर्मिनल भवन, सेठियाथोप्पु-चोलापुरम को चार लेन का बनाना, थूथुकुडी बंदरगाह सड़क को छह लेन का बनाना, 90 किलोमीटर लंबी मदुरै-बोडिनायकन्नूर रेलवे लाइन का विद्युतीकरण और 21 किलोमीटर लंबे…
काठमांडू। नई दिल्ली में आयोजित गृह सचिव स्तर की बैठक में भाग लेकर यहां लौटे नेपाल प्रतिनिधिमंडल ने नेपाल और भारत के बीच आपसी कानूनी सहायता और सुपुर्दगी संधि पर सहमति बनने की बात कही है। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जतायी है कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की प्रस्तावित भारत यात्रा के दौरान इस पर हस्ताक्षर हो जाएगा। नेपाल के गृह सचिव गोकर्णा मणि दुवाड़ी ने शनिवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि लंबे समय से जारी प्रयास के फलस्वरूप भारत और नेपाल के बीच सुपुर्दगी संधि को अंतिम रूप दे दिया गया है। विदेश मंत्रालय प्रधानमंत्री ओली के सितंबर में प्रस्तावित…
वाशिंगटन। अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को सीरिया में छापामार कार्रवाई में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के एक वरिष्ठ नेता और उसके दो बेटों को मार गिराया। यह जानकारी अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) की विज्ञप्ति में दी गई है। आईएसआईएस को इस्लामिक स्टेट (आईएस), इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवांट (आईएसआईएल), या दायश भी कहा जाता है। यह आतंकी इस्लामी समूह इराक और सीरिया में सक्रिय है। सीएनएन की खबर के अनुसार, सेंटकॉम की विज्ञप्ति में कहा गया है कि आईएस के वरिष्ठ नेता धिया जौबा मुस्लीह अल-हरदानी, उसके दो युवा पुत्र अब्दुल्ला धिया अल-हरदानी…
बैंकॉक (थाईलैंड)/नोम पेन्ह (कंबोडिया)। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद पर सैन्य संघर्ष आज तीसरे दिन में प्रवेश कर गया।शनिवार सुबह से मुआंग जिले के बान चामराक में दोनों देशों की सेनाएं गोलीबारी कर रही हैं। थाईलैंड की ट्राट मरीन टास्क फोर्स के अनुसार, कंबोडियाई सेना ने सुबह 5ः10 बजे थाई क्षेत्र के भीतर तीन स्थानों पर अतिक्रमण किया। रॉयल थाई नौसेना ने तत्काल प्रतिक्रिया दी और सुबह 5ः40 बजे तक कंबोडियाई सेना को पीछे धकेल दिया। थाईलैंड के अखबार बैंकॉक पोस्ट और कंबोडिया के अखबार खमेर टाइम्स में इस पर विस्तार से चर्चा की गई है। बैंकाक पोस्ट…
