Author: shivam kumar

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) 2025 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। यह देशभर के बच्चों की असाधारण उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाने वाला एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार है। नामांकन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। सभी नामांकन आधिकारिक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रस्तुत किए जाने चाहिए। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि नामांकन 5 से 18 वर्ष (31 जुलाई 2025 तक) की आयु के बच्चों के लिए खुला है। कोई भी व्यक्ति…

Read More

रांची। झारखंड के टाटानगर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन 3 मई से 18 मई तक बाधित रहेगा। यह निर्णय रेलवे द्वारा चक्रधरपुर मंडल और नागपुर मंडल में आवश्यक लाइन ब्लॉक के कारण लिया गया है, जिससे इस अवधि में कुल 11 जोड़ी ट्रेनों को रद्द किया गया है। इन ट्रेनों में शालीमार-बादामपहाड़ एक्सप्रेस, राउरकेला-बादामपहाड़ एक्सप्रेस, उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस, हावड़ा-हटिया क्रियायोगा एक्सप्रेस, हावड़ा-जगदलपुर संबलेश्वरी एक्सप्रेस, कांताबाजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस, अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस और हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, नागपुर मंडल की ओर से मुंबई मार्ग की भी 3 प्रमुख ट्रेनों को रद्द किया गया है, जिनमें ओखा-शालीमार…

Read More

झारखंड के दो दिग्गज राजनेताओं का जन्मदिन रांची। झारखंड के दो दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और रघुवर दास का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर दोनों नेताओं को बधाईयां और शुभकामनाएं मिल रही है। सोशल मीडिया से लेकर पार्टी कार्यालयों तक बधाईयों का तांता लगा है। बीजेपी कार्यकर्ता व समर्थक भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी अर्जुन मुंडा और रघुवर दास को जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। दोनों का जन्म जमशेदपुर में…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कुछ अन्य लोगों को नोटिस भेजा है। ये नोटिस नेशनल हेराल्ड मामले से जुड़ा है। इडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने इन सभी के खिलाफ एक चार्जशीट दाखिल की है। ये मामला मनी लॉन्ड्रिंग का है। कोर्ट ने अगली तारीख 8 मई, 2025 तय की है। आरोपियों को सुनवाई का पूरा हक-कोर्ट नोटिस जारी करते हुए कोर्ट ने कहा है कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और बाकी आरोपियों को चार्जशीट पर सुनवाई का पूरा हक है। कोर्ट ने कहा कि सुनवाई का अधिकार सभी को मिलना…

Read More

रांची। प्रदेश राजद ने कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से जातीय जनगणना कराने का लिया गया फैसला बहुसंख्य ओबीसी के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। वर्षों से लंबित मांग जातीय जनगणना कराने को लेकर दो पीढ़ी समाजवादी विचारधारा वाली राजद और सपा जैसी पार्टियां करती रही हैं। पार्टी के प्रदेश महासचिव कैलाश यादव ने शुक्रवार को कहा कि सपा नेता मुलायम सिंह यादव के संघर्ष के बाद अब अखिलेश यादव और राजद अध्यक्ष लालू यादव और तेजस्वी यादव सामाजिक न्याय के लिए संघर्षरत हैं। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना कराने की मांग करने वाले राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव…

Read More

नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेन्द्र जैन ने शुक्रवार को कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कठोर कदमों के परिणामस्वरूप कई राष्ट्रविरोधी साजिशों का पर्दाफाश हो रहा है। इस संदर्भ में उन्होंने मांग की कि देश में रह रहे विरोधी मानसिकता वाले लोगों की पहचान के लिए सरकार को जनगणना के साथ एनआरसी भी लाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें भारतीय महिलाओं ने पाकिस्तानी मुस्लिम पुरुषों से विवाह किया है। इन पुरुषों के पास पाकिस्तान के वैध…

Read More

मुख्यमंत्री अविलंब राज्य में दूसरे डीजीपी की नियुक्ति करें आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दो दिनों से झारखंड संवैधानिक रूप से डीजीपी विहीन राज्य है। इतना ही नहीं झारखंड में एसीबी, सीआइडी और पुलिस सभी के डीजीपी का पद रिक्त है। कहा कि अनुराग गुप्ता द्वारा दिये जा रहे निर्देश, निर्णय गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश के आलोक में पूरी तरह असंवैधानिक है। कहा कि एक आइपीएस अफसर जिस पर भ्रष्टाचार, पक्षपात और फ्रॉड का…

Read More

रांची। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 4 पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। यह कदम देर रात किये गये औचक निरीक्षण के बाद उठाया गया, जिसमें पिठोरिया थाना के पुलिसकर्मी ड्यूटी छोड़कर थाने में आराम करते पाये गये। सस्पेंड किये गये पुलिसकर्मी में अजय पासवान, जेएसआइ, पिठोरिया थाना, श्यामानंद पासवान, जेएसआइ, पिठोरिया थाना, अमृत प्रसाद मेहता, जेएसआइ, पिठोरिया थाना और नीरज कुजूर, आरक्षी, पीसीआर-22 शामिल हैं। बता दें कि हेडक्वार्टर डीएसपी वन अमर कुमार पांडेय ने पिठोरिया थाने का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के…

Read More

इस्टर्न जोनल काउंसिल की अहम बैठक में हिस्सा लेंगे रांची। राजधानी रांची में 10 मई को इस्टर्न जोनल काउंसिल की अहम बैठक का आयोजन किया जायेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में झारखंड, बिहार, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। बैठक को देखते हुए रांची पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को सिटी, ग्रामीण और ट्रैफिक एसपी सहित सभी डीएसपी और थानेदारों के साथ हाई लेवल मीटिंग कर सुरक्षा रणनीति पर चर्चा की। एसएसपी के अनुसार, वीआइपी मेहमानों…

Read More

रांची। झारखंड कैबिनेट की अगली बैठक बुधवार, 7 मई 2025 को रांची स्थित झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद् कक्ष में आयोजित की जायेगी। बैठक अपराह्न 4:00 बजे से प्रारंभ होगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की संभावना है।

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को उनके आवासीय कार्यालय में सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला और गुमला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों को प्राइम मिनिस्टर अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से सम्मानित किये जाने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समग्र विकास में ऐसे अधिकारियों की भूमिका अहम होती है, जो जनहित से जुड़ी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। सरायकेला-खरसावां और गुमला को मिला यह सम्मान पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने भरोसा जताया कि…

Read More