गढ़वा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को गढ़वा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में ना यूसीसी ना एनआरसी लागू होगा। यहां सिर्फ सीएनटी और एसपीटी रहेगा। ये लोग घर परिवार को तोड़ने में लगे हैं। ये विषैला जहर उगलते हैं। उनके आगे विषधर भी असफल है। इन लोगों से बच के रहना है। पांच वर्ष के दौरान हम लोगों ने कितनी चुनौतियों का सामना किया यह आप सभी ने देखा है। ये बातें हेमंत सोरेन ने कहीं। हेमंत सोरेन ने झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए…
Author: shivam kumar
पटना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विधानसभा संयोजक नंद किशोर यादव और सांसद रविशंकर प्रसाद ने गुजरात के भूतपूर्व राज्यपाल कैलाशपति मिश्र को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
नवादा। जिले में नेमदारगंज थाना की पुलिस ने रविवार को एक बाइक सवार युवक को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। गोगन मोड़ के पास से गिरफ्तारी की गई। युवक छोटकी अमांवा गांव का निवासी बताया गया है। इस बावत आर्म्स एक्ट के तहत थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिय गया है। बताया जाता है कि नेमदारगंज थाना की पुलिस गश्ती पर थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार पर नजर पड़ी। संदेह के आधार पर पुलिस उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन, पुलिस वाहन को देखते ही वह बाइक को…
अररिया। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56 वीं बटालियन के जोगबनी समवाय की ओर से शनिवार की रात दो सौ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। एसएसबी के एएसआई रंजीत सिंह के नेतृत्व में स्पेशल पेट्रोलिंग टीम ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई जोगबनी के कुसुमलाल साह चौक, पीलर संख्या 179/02 के पास की।एसएसबी ने जिस धंधेबाजनको गिरफ्तार किया,वह जोगबनी थाना क्षेत्र के खजुरबाड़ी वार्ड संख्या 10 का रहने वाला 26 वर्षीय मोहम्मद गुड्डू आलम पिता मोहम्मद रज्जाक आलम है।रात में ही एसएसबी ने बरामद ब्राउन शुगर और दो एंड्रॉयड मोबाइल के…
अमित शाह ने जारी किया भाजपा का संकल्प पत्र रांची। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर शनिवार की देर रात रांची पहुंचे। उन्होंने रविवार को रांची के होटल रेडिसन ब्लू में भाजपा का झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि झारखंड में समान नागरिक संहिता लागू होकर रहेगी लेकिन इससे आदिवासी किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होंगे। उनके कानून, उनकी परंपराएं और उनकी संस्कृति पूर्ववत रहेंगी। यूसीसी से आदिवासियों को बाहर रखा जाएगा। शाह ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण और आदिवासियों की आबादी को संरक्षित करने के लिए…
घाटशिला। घाटशिला में रविवार को आयोजित चुनावी सभा में चंपाई सोरेन ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का कामकाज आपलोगों ने देख लिया होगा। इस चुनाव में इसी तरह हर जगह जनसैलाब उमड़ रहा है। ये भाजपा को समर्थन दिया जा रहा है। वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। इस सरकार ने कभी बहाली का नहीं सोचा है और शिक्षा की ओर ध्यान नहीं दिया है। साढ़े चार साल पार हो गया है युवा रोड पर हैं, लेकिन कभी सरकार ने उनके बारे में नहीं सोचा। कांग्रेस पार्टी कभी आदिवासी के हित में नहीं सोच सकती…
नई दिल्ली। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के घर में नकाबपोश चोरों ने चोरी की थी, जिसके बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। स्टोक्स उस समय टीम के साथ पाकिस्तान दौरे पर थे। इस सप्ताह की शुरुआत में, स्टोक्स ने एक्स से बात की और खुलासा किया कि उनके डरहम घर में चोरी हुई थी, जब वह टेस्ट सीरीज़ के लिए पाकिस्तान दौरे पर राष्ट्रीय टीम के साथ थे। उन्होंने लोगों से उनकी कीमती वस्तुओं की बरामदगी और चोरों को पकड़ने में मदद करने का भी आग्रह किया। चोरी के समय स्टोक्स की पत्नी क्लेयर और उनके…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को सत शर्मा को जम्मू-कश्मीर भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही रविंदर रैना को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। रविवार को भाजपा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सत शर्मा को जम्मू-कश्मीर में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, रविंदर रैना को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि सत शर्मा को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश का कार्यकारी…
रांची। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिसकर्मियों को छह नवंबर से शीतकालीन वर्दी पहनने का निर्देश दिया है। रविवार को मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय ने पहले दो मार्च 2024 से ग्रीष्मकालीन वर्दी पहनने का निर्देश दिया था, लेकिन शरद ऋतु के आगमन पर अब नया आदेश जारी किया गया है। यह आदेश होमगार्ड मुख्यालय सहित पुलिस के सभी इकाइयों को दिया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि छह नवंबर से 15 मार्च तक सभी पुलिसकर्मी शीतकालीन वर्दी पहनेंगे। पुलिस पदाधिकारियों को परिधान भत्ता (वर्दी) के लिए 4500 रुपये मिलता है।…
गणित की बड़ी से बड़ी गणना पलभर में हल करने देने वाली ‘मानव कंप्यूटर’ शकुंतला देवी का 4 नवंबर, 1929 को बंगलुरू में जन्म हुआ। वह कंप्यूटर से भी तेज गणना करने में सक्षम थीं। 18 जून, 1980 को उन्होंने इंपीरियल कॉलेज, लंदन में 13 अंकों की दो संख्याओं का गुणनफल सिर्फ 26 सेकंड्स में बता दिया था। उनकी इस प्रतिभा के कारण उन्हें मानव कंप्यूटर कहा जाने लगा। 3 साल की उम्र में ही संख्याओं की गणना की असाधारण प्रतिभा उनमें नजर आने लगी। बचपन बेहद तंगहाली में गुजरा। पिता सर्कस के कर्मचारी थे। पिता के साथ ताश खेलने…
-मंदिर की भव्य सजावट, सैन्य बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच बाबा केदार के जयघोष से गूंजा धाम -बाबा की डोली पहले पड़ाव को प्रस्थान, छह माह शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन देहरादून। विश्व प्रसिद्ध और ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट भैयादूज के पावन पर्व पर रविवार प्रात: साढ़े आठ बजे विधि-विधान और धार्मिक परंपरा के साथ शीतकाल के लिए बंद हो गए। इस दौरान सेना के भक्तिमय धुनों के साथ श्रद्धालुओं के ‘जय बाबा केदार’ के उद्घोष से पूरा धाम गूंज उठा। 15 हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने। अब आने वाले छह…