Author: shivam kumar

रांची। झारखंड हाइकोर्ट में 20 नवंबर को अवकाश रहेगा। हाइकोर्ट की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। हाइकोर्ट की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 20 नवंबर (बुधवार) को खिजरी विधानसभा सीट पर चुनाव होने हैं और हाइकोर्ट का इलाका इसी विधानसभा सीट के अंतर्गत में आता है। इसलिए 20 नवंबर को अवकाश दिया गया है। हालांकि रांची में विधानसभा चुनाव 13 नवंबर को होना है, लेकिन उस दिन अवकाश नहीं है। वोटिंग के दिन अवकाश इसलिए रखा गया है, ताकि हाइकोर्ट के न्यायाधीश, रजिस्ट्री से जुड़े कर्मचारी और हाइकोर्ट के अधिवक्ता अपने मताधिकार…

Read More

बोकारो। बोकारो में एक पटाखे की दुकान में भीषण आग लग गई। यह घटना बोकारो शहर और चास को जोड़ने वाली गरगा पुल के पास की है। जहां पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई। इसके कारण करीब आधे घंटे तक पटाखे के भीषण आवाज से क्षेत्र गूंज उठा। सूचना के अनुसार कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन भारी नुकसान हुआ है। घटनास्थल पर पहुंची दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।

Read More

मनमर्जी से शासन चलाने का किया जा रहा है काम रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि झारखंड के निवर्तमान मुख्य सचिव एल खियांग्ते गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गये। झारखंड सरकार की ओर से इस पद पर किसी की नियुक्ति नहीं करने के कारण राज्य में अभी कोई मुख्य सचिव नहीं है। यह अराजकता की पराकाष्ठा है। निर्वाचन आयोग से इस पर संज्ञान लेने और बिना विलंब कार्रवाई करने की मांग की बाबूलाल ने अपने पोस्ट में लिखा कि मैं भी राज्य का मुख्यमंत्री रहा हूं।…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिला पुलिस ने अंतरराज्यीय कुख्यात स्प्रिट माफिया को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पकड़ा गया स्प्रिट माफिया उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला के तमकोहीराज थाना के बनवरिया गांव का रहने वाला राकेश गुप्ता है।जो विभिन्न ट्रांसपोर्ट एजेंसी से सेटिंग कर मुंबई के भिमंडी स्थित यूनीमैक्स केमिकल कंपनी से स्प्रिट लाकर पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया एवं अन्य जगहों पर स्प्रिट भेजवाने का काम कर रहा था। उल्लेखनीय है कि बीते 22 अक्टूबर को इसके द्वारा ही 5000 लीटर स्प्रीट रक्सौल के हरैया स्थित आईपी ट्रांसपोर्ट में मंगवाया गया था। जिसमें से…

Read More

हजारीबाग। निर्दलीय प्रत्याशी हर्ष अजमेरा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में चुनावी चुनौतियों और जनता के प्रति प्रतिबद्धता पर विस्तार से चर्चा की। हर्ष अजमेरा ने कहा कि मैं ना पहले झुका हूं और ना कभी भविष्य में झुकूंगा। मेरे खिलाफ चाहे जितने भी षड्यंत्र हों, चाहे कितने भी हथकंडे अपनाए जाएं लेकिन मैं अपनी दृढ़ता के साथ इस चुनाव में डटा रहूंगा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में उनका खड़ा होना उनकी व्यक्तिगत इच्छा या स्वार्थ नहीं है, बल्कि यह हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र की जनता की भावना और समर्थन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल मेरा…

Read More

रांची। झारखंड सरकार के कर्मियों को 2025 में 38 दिन की छुट्टी मिलेगी। इस साल दो फरवरी को रविवार होने के कारण बसंत पंचमी के लिए अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया है। वार्षिक बैंक बंदी एक अप्रैल (मंगलवार) को होगी। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), रामनवमी (छह अप्रैल) और मोहर्रम (छह जुलाई) इस साल रविवार को पड़ रहा है। इस कारण अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया है। एनआइए एक्ट के तहत 22 दिन की छुट्टी एनआइए एक्ट के तहत 22 दिन की छुट्टी घोषित की गयी है। जिसमें महाशिवरात्रि (26 फरवरी), होलिका दहन(13 मार्च), होली(14 मार्च), ईद-उल…

Read More

रांची। रांची-मुरी मार्ग पर जिंतुपीढ़ी के पास गुरुवार सुबह ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मार दी। इससे वैन पुलिया के नीचे जा गिरी। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 3 लोग घायल हो गये, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान अनिल मोदक (44) और गौरांग विश्वास (41) के रूप में हुई। घायलों में वैन चालक रिपन विश्वास, सुकुमार मोदक और मनीष यादव शामिल हैं। ये सभी लोग बंगाल के नादिया जिले के बेड़ाकामगाछी थाना ताहिरपुर के रहने वाले हैं। सभी घायलों को रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के…

Read More

रांची। रातू थाना क्षेत्र के कमड़े स्थित सत्येंद्र कुमार के आवास में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में सत्येंद्र कुमार ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को कहा कि ताला तोड़ कर चोर तीन चांदी का सिक्का, चांदी का जेवर, सोने की एक अंगूठी, सिलेंडर गैस, घर में लगे नल सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गये। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी तीन माह पहले मेरे घर में चोरी हो चुकी है। चोर बालकनी में चढ़कर दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और चोरी की घटना को…

Read More

रांची। भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में छापेमारी की गयी। उपायुक्त वरुण रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के साथ छापेमारी दल में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक (नगर) राजकुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी रांची, सदर उत्कर्ष कुमार, 02 पुलिस उपाधीक्षक, कार्यपालक दंडाधिकारी, 20 पुलिस पदाधिकारी एवं 150 पुलिस जवान शामिल थे। सभी वार्ड और बैरक की सघन जांच छापेमारी के दौरान सभी वार्ड एवं बैरक की सघन जांच की गयी। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस जवानों ने जेल के अंदर प्रत्येक वार्ड और सेल की गहन जांच की।…

Read More

विशेष विश्रामपुर और छतरपुर में कांग्रेस और राजद ने उतार दिये प्रत्याशी धनवार में भाकपा माले और झामुमो के बीच नहीं बन सकी बात नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का काम पूरा हो गया है। इसके साथ ही दो चरणों में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरे योद्धाओं की स्थिति भी लगभग साफ हो गयी है। झारखंड का यह चुनाव मुख्य रूप से झामुमो के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ इंडी गठबंधन और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के बीच है। सत्तारूढ़ गठबंधन में…

Read More

एकता नगर(गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार शाम को नर्मदा जिले के केवडिया स्थित एकता नगर में करीब 280 करोड़ रुपये की ढांचागत और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। आज शाम को ही मोदी दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे हैं। इन विकास प्रकल्पाें में एकता नगर में सब डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल, ट्रैफिक सर्कल्स, स्मार्ट बस स्टॉप, सीईएसएल-कार चार्जिंग पोर्ट, 4 मेगावाट क्षमता की सोलर परियोजना, इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) ऑन व्हील्स का लोकार्पण शामिल है। नागरिकों को बुनियादी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के लिए 22 करोड़ रुपये के खर्च से 50 बेड की क्षमता वाले सब डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल…

Read More