नई दिल्ली। साल 2025 के पहले दिन घरेलू शेयर बाजार शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद मजबूती के रास्ते पर चलता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की मिली जुली शुरुआत हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में गिरावट आ गई, लेकिन सुबह 10 बजे के थोड़ी देर पहले लिवालों ने मोर्चा संभाल कर खरीदारी शुरू कर दी। खरीदारी के सपोर्ट से इन दोनों सूचकांकों ने निचले स्तर से रिकवरी करके हरे निशान में अपनी जगह बना ली। सुबह 11 बजे तक का कारोबार होने…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का रुख बना रहा। एशियाई बाजारों में भी आज छुट्टी के माहौल के बीच मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। साल के आखिरी करबारी दिन अमेरिकी बाजार में बिकवाली का दबाव बना रहा। पिछले सत्र के दौरान एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,878.91 अंक के स्तर पर…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को राजभवन में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने मुलाकात की। दोनों ने राज्यपाल को नववर्ष 2025 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नव वर्ष पर सभी को बधाई दी है। राज्यपाल ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि नववर्ष आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, अपार खुशियां, सफलता और समृद्धि लेकर आए, यही मेरी हार्दिक कामना है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा है कि राज्य के अमर वीर शहीदों और महान क्रांतिकारियों के सपनों तथा राज्यवासियों के आकांक्षाओं को साकार करते हुए सोना झारखंड का निर्माण हमें मिलकर करना है। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक संवेदनशीलता के साथ पहुंचकर हम उन्हें राज्य…
देवघर। नव वर्ष के पहले दिन द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालु देर रात कतारबद्ध होने लगे थे। सुबह 4 बजे बाबा मंदिर का पट खुला। इसके बाद स्थानीय तीर्थ पुरोहित ने कांचाजल पूजा की। फिर सरकारी पूजा के बाद आम भक्तों के लिए मंदिर का कपाट खोल दिया गया। श्रद्धालुओं की कतार 2 किलोमीटर दूर तक फैली हुई थी। नव वर्ष में बाबा वैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर उपायुक्त विशाल सागर बाबा वैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। विधि- व्यवस्था व श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण…
रांची। आंग्ल नववर्ष पर राजधानी रांची के सभी मंदिरों में बुधवार सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। रांची के पहाड़ी मंदिर, चुटिया के सुरेश्वर धाम, मेन रोड के काली मंदिर, हनुमान मंदिर, दुर्गा बाड़ी, रातू रोड के दुर्गा मंदिर सहित अन्य मुहल्लों के मंदिरों में सुबह से ही लोग पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। लोगों ने परिवार के साथ नए वर्ष की शुरुआत भगवान के दर्शन के साथ की। साथ ही बेहतर स्वास्थ्य, समृद्धि और सुख-शांति की कामना की। इस दौरान रांची के पहाड़ी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस…
खूंटी। आंग्ल नव वर्ष के पहले दिन बुधवार को दो बाइकों के बीच हुई सीधी भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गयी। जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के पंजाबी कोठी पुल के मोड़ के पास बुधवार को बुलेट(जेेएच01ईपी 7162) और होंडा साइन(जेएच 01बीसी 1827) के बीच हुई सीधी टक्कर में होंडा साइन पर सवार सोएब भुइयां ( 25) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बुलेट पर सवार सुधांशु कुमार जयसवाल(20 ) की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई। सोएब भुइयां पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी प्रखंड के सिदमा सोनवा गांव का रहने वाला था,…
रांची। आगामी 9 फरवरी 2025 को होनेवाले कोल इंडिया रांची मैराथन का आधिकारिक निबंधन लिंक https://www.centralcoalfields.in/cilranchimarathon जारी कर दिया गया है। मैराथन में भाग लेने को इच्छुक सभी धावक इसी पोर्टल पर निबंधन करा सकते हैं। निबंधन की प्रक्रिया भी बुधवार से ही शुरू हो गयी, जो 31 जनवरी तक चलेगी। मैराथन से जुड़ी समस्त जानकारियां भी इसी वेबपोर्टल पर उपलब्ध होंगी। पिछले वर्ष भाग लेनेवाले लगभग 8000 धावकों को एसएमए द्वारा निबंधन की प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाई जा रही है। निबंधन लिंक का उद्घाटन सीसीएल मुख्यालय में सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह ने किया। इस दौरान डीपी एचएन मिश्र, सीवीओ…
धनबाद। धनबाद में नए साल 2025 का पहला दिन बहुत अच्छा नही रहा। बुधवार की सुबह एक युवक के शव मिलने के बाद मामला इतना बढ़ा की पुलिस को लाठी चार्ज तक करना पड़ा। मामला धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के विकास नगर की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह नाले में एक युवक का शव मिला। मृतक के पहचान रवि कुमार के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि युवक शादीशुदा है, उसका एक बच्चा है और उसकी पत्नी गर्भवती भी है। युवक कोयला व्यवसायी पप्पू मंडल के यहां काम…
लोहरदगा। नव वर्ष 2025 का स्वागत को लेकर लोगो में भारी उत्साह देखा गया। किस्को,सेन्हा, कुडू और पेशरार प्रखण्ड क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट मे लोगो की काफी भीड़ देखने को मिली। दिन भर पिकनिक स्पॉट गुलज़ार रहा, पिकनिक स्थल पर तरह तरह के पकवान के साथ लोग डीजे के धुन पर थिरकते नजर आए। बच्चे बूढ़े, महिलाएं सभी पिकनिक स्पॉट पर पहुंचकर विभिन्न प्रकार के भोजन बनाकर उसका लुत्फ उठाते देखे गए। किस्को प्रखण्ड के बंजारी डैम,बगड़ू पहाड़,लावापनी जलप्रपात,केकरांग जलप्रपात,पाखर, देवदरिया,चोरगाई सहित अन्य स्थानों के पिकनिक स्पॉट पर लोगो ने जाकर पिकनिक का लुत्फ उठाया। किस्को प्रखण्ड क्षेत्र के पिकनिक…
नई दिल्ली। वर्ष 1984 के दिल्ली सिख विरोधी दंगा पीड़ितों ने मंगलवार को यहां गुरुद्वारा बंगला साहिब के बाहर लोकसभा में नेता विपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व दंगा पीड़ितों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाले सरदार गुरलाड सिंह काहलों ने किया। इस अवसर पर गुरलाड सिंह काहलों ने कहा कि प्रियंका गांधी ने संसद में केंद्र सरकार को घेरने के लिए अपनी पहली स्पीच में उन्नाव, हाथरस और मणिपुर तथा संभल आदि पर बोलीं लेकिन 40 साल पहले 1984 के सिख…
