Author: shivam kumar

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संसद द्वारा पारित वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 वर्षों से चले आ रहे अन्याय और भ्रष्टाचार पर विराम लगाने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक न्याय और समानता के एक नये युग का द्वार खोलता है। मरांडी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक संशोधन से वक्फ बोर्ड और वक्फ संपत्तियां पहले से कहीं अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और न्यायसंगत बनेंगी। उन्होंने विधेयक के लिए प्रधानमंत्री और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री एवं इसका समर्थन करने वाले सभी दलों एवं सांसदों का…

Read More

रांची। नामकुम थाना के दारोगा को गिरफ्तार किया है। एसीबी ने नामकुम थाने के दारोगा चंद्रदीप प्रसाद को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एक केस को मैनेज करने के नाम पर दरोगा 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। राजधानी रांची में ये दूसरा दारोगा है जो घूस लेते गिरफ्तार हुआ है। इससे पहले कोतवाली थाने के एक सब इंस्पेक्टर को 5 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। ताजा मामला नामकुम थाने का है। एसीबी ने नामकुम थाने के दारोगा चंद्रदीप प्रसाद को एक केस को मैनेज करने…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा है कि विकसित भारत केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक समृद्धि, सामाजिक समरसता और वैज्ञानिक नवाचार का समन्वित प्रतिबिंब है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसकी युवा जनसंख्या है और हमें उन्हें नवाचार, स्टार्टअप, शोध और उद्यमशीलता की ओर प्रेरित करना होगा। राज्यपाल रांची के गोस्सनर कॉलेज में डेवलप्ड इंडिया @ 2047 चैटिंग मल्टी डिसीप्लिनरी और मल्टी इंस्टीट्यूशन पाथवेज फॉर इंक्लूसिव ग्रोथ एंड ग्लोबल लीडरशिप विषय परआयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस के उद्घाटन पर बोल रहे थे। राज्यपाल ने विकसित भारत @2047, आत्मनिर्भर…

Read More

आयुष्मान योजना घोटाले में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के पीए समेत अन्य पर दबिश रांची। आयुष्मान योजना घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने शुक्रवार को झारखंड में 21 जगहों पर छापेमारी की। इनमें पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पीए ओमप्रकाश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह का जमशेदपुर के मानगो स्थित आवास भी शामिल है। रांची में इडी की यह दबिश मोरहाबादी, बरियातू, पीपी कंपाउंड, चिरौंदी और लालपुर समेत कई प्रमुख इलाकों में एक साथ की गयी। इस दौरान मेडिकल से जुड़ी कंपनियों, इंश्योरेंस और दवा कंपनियों की जांच की गयी। छापामारी के दौरान कुछ कागजात बरामद किये गये हैं।…

Read More

 रांची। झारखंड में आज इडी ने कई ठिकानों पर दबिश दी है। इसी बीच जमशेदपुर से खबर आ रही है कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव ओम प्रकाश सिंह उर्फ गुड्डु के ठिकानों पर भी इडी की रेड हो रही है। यह रेड मानगो डिमना रोड स्थित नीलगिरी अपार्टमेंट में हो रही है। ये कार्रवाई आयुष्मान भारत योजना घोटाले में की गयी है। इडी की टीम ने सुबह-सुबह जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में स्थित नीलगिरी अपार्टमेंट में ओमप्रकाश गुप्ता के आवास पर छापा मारा। ओमप्रकाश, जो बन्ना गुप्ता के निजी सचिव (ओएसडी) रह चुके हैं, इस घोटाले…

Read More

नई दिल्ली। शिक्षक भर्ती घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर हमलावर है। भाजपा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार चरम पर है। शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद डॉ. संबित पात्रा ने कहा कि बंगाल में जो हो रहा है, उससे सभी वाकिफ हैं। बंगाल की परिस्थिति, बंगाल का भ्रष्टाचार, बंगाल में दीदी की दादागिरी आज पूरे भारत में ही नहीं बल्कि विश्व में लोग देख रहे हैं। संबित पात्रा ने कहा कि ममता बनर्जी और उनकी सरकार में बंगाल में जिस प्रकार खुलेआम…

Read More

नई दिल्ली। संसद ने वक्फ (संशोधन) विधेयक-2025 पर अपनी मुहर लगा दी। लोकसभा के बाद राज्यसभा में 12 घंटे से अधिक चली मैराथन बहस के बाद इसे पारित कर दिया गया। आधीरात बाद नई तारीख (04 अप्रैल,2025) शुरू होने के कुछ समय बाद विधेयक के समर्थन में 128 और विरोध में 95 मत पड़े। विधेयक पर विपक्ष ने कई संशोधन पेश किए। सदन ने उन्हें खारिज कर दिया। अब इसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही यह विधेयक कानून का रूप ले लेगा। विधेयक पारित करने के लिए लोकसभा की तरह राज्यसभा में भी…

Read More

मुंबई। मशहूर फिल्म अभिनेता और दिग्गज निर्देशक मनोज कुमार (87) नहीं रहे। उन्होंने यहां के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। सारा देश उन्हें उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए जानता है। लोग उन्हें सम्मान से ‘भारत कुमार’ कहते हैं। हरदिल अजीज अभिनेता के निधन से फिल्म उद्योग ही नहीं सारा देश गहरे सदमे में है। कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें भर्ती कराया था। वह आज सुबह 3:30 बजे दुनिया को अलविदा कह गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मनोज कुमार के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने एक्स…

Read More

नई दिल्ली। राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद आधी रात के बाद मणिपुर पर चर्चा हुई और सदन ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी। इस दौरान करीब पौने दो घंटे तक राज्यसभा में मणिपुर पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान विपक्ष के सदस्यों ने केंद्र सरकार की आलोचना की। राज्यसभा ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने को अनुमोदित करने वाले सांविधिक संकल्प पर आज तड़के चार बजे अपनी मुहर लगा दी। केंद्रीय गृहमंत्री ने अपने जवाब में सदन को आश्वस्त किया कि राज्य में हालात तेजी से सुधर रहे हैं।…

Read More

नई दिल्ली। राज्यसभा ने वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को आज आधी रात के बाद पारित कर दिया। इस पर सदन में करीब 12 घंटे से अधिक बहस हुई। जहां सत्तारूढ़ एनडीए के सदस्यों ने विधेयक को अल्पसंख्यकों के लिए फायदेमंद बताया, वहीं विपक्ष के सदस्यों ने इसे ” मुसलमान-विरोधी” कहकर इसकी आलोचना की। विपक्ष के सदस्यों द्वारा प्रस्तावित सभी संशोधनों को अस्वीकृत किए जाने के बाद विधेयक को मंजूरी दी गई। विधेयक के पक्ष में 128 और विपक्ष में 95 मत पड़े। वक्फ (संशोधन) विधेयक की प्रमुख धाराओं में वक्फ ट्रिब्यूनलों को मजबूत करना, एक संरचित चयन प्रक्रिया को लागू…

Read More

नई दिल्ली। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का कहना है कि भारत में वक्फ प्रणाली को लंबे समय से धार्मिक चश्मे से देखा जाता रहा है। वक्फ का प्रमुख पहलू इसके धार्मिक अर्थों में नहीं बल्कि इसके संपत्ति-केंद्रित प्रशासन में निहित है। मंत्रालय के अनुसार कानूनी प्रावधानों, न्यायिक व्याख्याओं और नीतिगत विकास की एक नजदीकी जांच यह स्पष्ट करती है कि वक्फ मुख्य रूप से धार्मिक अभ्यास के बजाय संपत्ति प्रबंधन, प्रशासन और शासन का मामला है। वक्फ अधिनियम, 1995 बाद के संशोधनों के साथ, वक्फ संपत्तियों के विनियमन, उनके उचित प्रशासन और उपयोग को सुनिश्चित करने पर केंद्रित है। वक्फ…

Read More