Author: shivam kumar

देश के आर्थिक सुधारों में उनके योगदान को सदैव याद किया जायेगा नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नयी दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन पर उनके आवास जाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। इस अवसर पर श्री सेठ ने कहा कि मनमोहन सिंह जी का निधन संपूर्ण भारत की अपूरणीय क्षति है। मनमोहन सिंह जी इस देश में ऐसे व्यक्तित्व के रूप में जाने जाएंगे, जिन्होंने अर्थव्यवस्था की सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। देश के सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में डॉ. मनमोहन सिंह जी का नाम सदैव याद किया…

Read More

रांची। पूर्व मंत्री, झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि समय, काल और परिस्थितियों के मद्देनजर डॉ। मनमोहन सिंह वैसे सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री थे जिनके द्वारा लिये गये अनेक दूरगामी निर्णय के कारण देश उन्हें हमेशा याद रखेगा। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ। सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए तिर्की ने कहा कि अपनी सादगी, विनम्रता, विद्वता, देशभक्ति, सुदृढ़ फैसले और समय की अनुकूल सटीक निर्णय लेना मनमोहन सिंह की ऐसी पहचान थी जो हमेशा न केवल सभी को प्रेरणा देती रहेगी बल्कि उनकी पहचान को…

Read More

रांची। राज्य के प्रमुख अस्पताल रिम्स का हाल बेहाल है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने अस्पताल का निरीक्षण कर इसकी पुष्टि की है। मंत्री ने अस्पताल में कई कमरे बंद और मशीनें बेकार पड़ी पाईं। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाते हुए इन कमरों को खोलने और मशीनों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने देखा कि अस्पताल में कई जगह फर्श टूटे हुए हैं और मरीजों के लिए पर्याप्त बेड नहीं हैं। इसपर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने रिम्स में सुधार के लिए कई कदम उठाने का आदेश दिया है। पुराने…

Read More

रांची। झारखंड सरकार ने कैबिनेट मंत्रियों के सरकारी कोटा के आप्त सचिवों को नियुक्त कर दिया है। झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और एसडीओ सिंह का अनुराग लकड़ा को मंत्री अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग चमरा लिंडा के आप्त सचिव सरकारी कोटा के पद पर नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति कार्मिक विभाग सेवा प्राप्त होने के प्रत्याशा में की गई है। यह नियुक्ति बिल्कुल अस्थाई एवं को टर्मिनल से तथा किसी भी समय बिना किसी पूर्व सूचना के समाप्त की जा सकेगी। मांडर के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोरंजन कुमार को कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की…

Read More

रांची। झारखंड के अबुआ आवास योजना के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद ग्रामीण विकास विभाग में आवास योजना की क्रियान्वयन के लिए 800 करोड़ रुपए का आवंटन करने की स्वीकृति दी है। हालांकि आवंटित 800 करोड़ के अंतर्गत कुल पुनरीक्षित उपबंध राशि 41 अरब 31 करोड़ 83 लाख 29 हजार मात्र के वित्तीय वर्ष 24 25 में विकलनीय होगा। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के श्रीनिवासन के हस्ताक्षर से आदेश जारी कर दिया है। अब तक 2800 करोड़ दिए गए अबुआ आवास योजना शुरू होने से अब तक 2000 करोड़ रुपए की…

Read More

रांची। झारखंड में जातीय जनगणना की मांग जोर पकड़ रही है। सत्तारूढ़ जेएमएम के सहयोगी दल कांग्रेस और राजद प्रमुखता से इस मुद्दे को उठा रहे हैं। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कर्नाटक के बेलगांव में गुरुवार को आयोजित कांग्रेस की विस्तारित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जातीय जनगणना का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। हेमंत सरकार को इस मामले में जल्द से जल्द करना चाहिए पहल प्रदीप यादव ने बैठक में कहा कि झारखंड में जातीय जनगणना का मामला अभी लंबित है। उन्होंने बैठक में सुझाव देते हुए कहा कि राज्य में जातीय जनगणना होनी चाहिए। उन्होंने…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और देश की प्रगति एवं विकास में उनके योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि सिंह को हमेशा एक सुधारवादी नेता के रूप में याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने एक विशेष वीडियो संदेश में मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल और स्वयं के गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान हुई बातचीत को याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. सिंह के निधन ने हम सभी के हृदय को गहरी पीड़ा पहुंचाई है। उनका जाना,…

Read More

कोलकाता। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में कोविंद ने कहा कि डॉ. सिंह ने उस समय देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी, जब आर्थिक संकट गहरा हुआ था। डॉ. सिंह के निधन को अपना व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कोविंद ने कहा, “उनकी विनम्रता और सरलता की छवि हमेशा मेरे मन में रहेगी। मैंने कभी उनके मुख से कोई आपत्तिजनक या अशोभनीय शब्द नहीं सुना।” कोविंद ने कहा कि डॉ. सिंह ने भारत को आर्थिक संकट के समय कुशल नेतृत्व प्रदान किया और…

Read More

वाशिंगटन। भारतीय विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज यहां व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी प्रमुख जेक सुलिवन से भेंट की। दोनों ने भारत-अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी की प्रगति पर व्यापक करने के साथ वर्तमान क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर विचारों का आदान-प्रदान किया। डॉ. जयशंकर ने अपनी एक्स हैंडल पोस्ट पर मुलाकात का फोटो और संक्षिप्त विवरण साझा कर लिखा, ”आज सुबह वाशिंगटन डी.सी. में अमेरिकी एनएसए से मिलकर अच्छा लगा।” इस समय विदेशमंत्री जयशंकर अमेरिका के छह दिवसीय दौरे पर हैं। उनका दौरा 29 दिसंबर को पूरा होगा। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा के दौरान…

Read More

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर विश्व के कई देशों के नेताओं ने गहरा शोक जताया है। अमेरिका, कनाडा, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव, अफगानिस्तान सहित पड़ोसी देशों के नेताओं ने सिंह को याद किया। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सिंह के निधन पर भारत के लोगों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए कहा कि अमेरिका-भारत असैन्य परमाणु सहयोग समझौते को आगे बढ़ाने में पूर्व प्रधानमंत्री का नेतृत्व अमेरिका-भारत संबंधों की क्षमता में एक बड़े निवेश का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत में डॉ. सिंह को उनके आर्थिक सुधारों के लिए याद किया जाएगा। कनाडा…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले दिनों सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए 15 आतंकवादियों में से एक की पहचान कुख्यात कमांडर नूर मोहम्मद के रूप में हुई है। मुठभेड़ में सेना का एक अधिकारी भी शहीद हो गया। डॉन समाचार पत्र की खबर में सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के हवाले से यह जानकारी दी गई। पहली मुठभेड़ बन्नू जिले के जानी खेल इलाके में हुई। यहां दो आतंकी मारे गए। इसके बाद उत्तरी वजीरिस्तान में हुई दूसरी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने पांच आतंकवादियों को ढेर कर दिया। मगर…

Read More