रांची। विधानसभा के बजट सत्र के 18वें दिन विधायक प्रदीप यादव ने पिछड़ा वर्ग मंत्रालय के गठन की मांग की। उन्होंने कहा कि झारखंड में आदिवासियों, दलितों और पिछड़े वर्ग की संख्या 90% से भी अधिक है। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए, झारखंड सरकार ने आरक्षण की सीमा को बढ़ाते हुए पिछड़ों के लिए 27% आरक्षण और जाति जनगणना कराने का निर्णय लिया है, लेकिन यह निर्णय अब तक प्रभावी नहीं हो पाया है। उन्होंने संविधान के 93वें संशोधन (शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण) और हाईकोर्ट के निर्णय का भी जिक्र किया, जो राज्य में लागू नहीं हो पाया…
Author: shivam kumar
चहेतों को लाभ पहुंचने के लिए नियमों की उड़ायी जा रहीं धज्जियां रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की सरकारी टेंडर प्रक्रिया पर सवाल खड़ा किया। श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में सरकारी टेंडर आवंटन प्रक्रिया की पारदर्शिता लगातार संदेह के घेरे में रही है। महालेखाकार की जांच में यह सामने आया है कि पेयजल स्वच्छता, ग्रामीण कार्य विकास, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन जैसे दर्जनों विभागों में एक ही आइपी एड्रेस से टेंडर भरे गये, जिससे स्पष्ट है कि ठेके पहले से ही तय होते हैं। कहा कि पूरी प्रक्रिया सिर्फ औपचारिकता होती…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से जुड़े दो संगठनों जेके पीपुल्स मूवमेंट और डेमोक्रेटिक पॉलिटिकल मूवमेंट के अलगाववाद से सभी संबंध तोड़ने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि मोदी सरकार की एकीकरण नीतियों ने जम्मू-कश्मीर से अलगाववाद को खत्म कर दिया है। । अमित शाह ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट किया, “कश्मीर में अलगाववाद इतिहास बन चुका है। मोदी सरकार की एकीकरण नीतियों ने जम्मू-कश्मीर से अलगाववाद को खत्म कर दिया है। हुर्रियत से जुड़े दो संगठनों ने अलगाववाद से सभी संबंध तोड़ने की घोषणा की है। मैं भारत की एकता को…
नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि संविधान संशोधन की समीक्षा या अपील का कोई संवैधानिक प्रावधान नहीं है। यह संसद की संप्रभुता, सर्वोच्चता और प्रासंगिकता से जुड़ा हुआ है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही धनखड़ ने न्यायपालिका से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सदन के नेताओं के साथ बैठक का आह्वान किया। उन्होंने इस मुद्दे पर शाम साढ़े 04 बजे बैठक बुलाई है। सभापति धनखड़ ने कहा कि इस सदन ने गरिमा को ध्यान में रखते हुए 2015 में सर्वसम्मति से एक कानूनी प्रणाली बनाई, जिसे राज्य विधानसभाओं ने समर्थन दिया।…
-वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दिल्ली का एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री एवं वित्त विभाग संभाल रही रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 के बजट की तुलना में यह 31.5 फीसदी अधिक है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट पेश करते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में दिल्ली का बजट 78 हजार 800 करोड़ रुपये था, जो वित्त वर्ष 2024-25 में घटकर सिर्फ 76 हजार करोड़ रुपये रह गया था। हालांकि, पहली बार अगामी वित्त…
प्योंगयांग। उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया, संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान के हाल ही में किए गए संयुक्त नौसैनिक अभ्यास की निंदा की है। उत्तर कोरिया ने कहा कि यह शत्रुतापूर्ण है। वह किसी भी उकसावे का निर्णायक जवाब देने के लिए तैयार है। उत्तर कोरिया की सरकारी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने मंगलवार को यह प्रतिक्रिया दी। केसीएनए ने कहा कि पिछले सप्ताह सोमवार से गुरुवार तक दक्षिण कोरिया के दक्षिणी रिसॉर्ट द्वीप जेजू के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में किए गए त्रिपक्षीय संयुक्त समुद्री अभ्यास से तनाव का खतरा बढ़ गया है। यह अमेरिका में राष्ट्रपति पद पर डोनाल्ड…
अजय देवगन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रेड-2’ को लेकर काफी समय से सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है, जो इससे पहले भी कई हिट फिल्में बना चुके हैं। फिल्म में पहली बार अजय देवगन और वाणी कपूर की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर साथ देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। इसके अलावा, फिल्म में रितेश देशमुख भी एक अहम किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में ‘रेड-2’ से रितेश देशमुख का पहला लुक सामने आया है, जिसमें वह एक नेता की भूमिका में नजर आ रहे…
सलमान खान की आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ इन दिनों खूब सुर्खियाँ बटोर रही है। यह फिल्म इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। पहली बार ये दोनों कलाकार बड़े पर्दे पर एक साथ दिखाई देंगे। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज़ हो चुका है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, अब ‘सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिससे फैंस में भारी उत्साह देखा जा रहा है। यह फिल्म दर्शकों के लिए एक…
नई दिल्ली। भारत और सिंगापुर ने मंगलवार को ग्रीन डिजिटल शिपिंग कॉरिडोर (जीडीएससी) के लिए हाथ मिलाया है। इसके लिए दोंनों देश ने एक आशय पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए, जिसमें डिजिटलीकरण और कार्बन मुक्त परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है। बंदरगाह, नौवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि सिंगापुर और भारत ने समुद्री डिजिटलीकरण और डीकार्बोनाइजेशन पर सहयोग करने के लिए एक आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए। इस एलओआई पर सिंगापुर के समुद्री और बंदरगाह प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी तेओ इंग दीह और भारत के बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय (एमओपीएसडब्लू) के संयुक्त सचिव आर.…
रांची। विधानसभा में आज भी निजी स्कूलों की मनमानी का मामला जोर शोर से उठा। बीजेपी विधायक प्रदीप प्रसाद के अल्प सूचित प्रश्न का जवाब देते हुए मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि मनमानी को रोकने के लिए जिला स्तर की समिति अगर अनुशंसा करेगी तो कानून बनाने की दिशा में पहल की जाएगी। फीस में एकरुपता होनी चाहिए- प्रदीप प्रसाद भाजपा विधायक प्रदीप यादव का सवाल था कि झारखंड में JAC, CBSE, ICSE बोर्ड के तहत पढ़ाई होती है लेकिन सभी निजी स्कूल अपने-अपने तरीके से एडमिशन फीस और ट्यूशन फीस वसूलते हैं, लिहाजा सरकार को कानून बनाकर फीस…
नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक-2024 पेश किया। यह विधेयक लोकसभा में पहले ही पास हो चुका है। विधेयक का उद्देश्य आपदा की स्थिति में होने वाली जनहानि को शून्य करना है। विधेयक में केन्द्र, राज्य और जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन से जुड़ी भूमिका और कार्य में एकरूपता लाने का प्रावधान किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद से आपदा प्रबंधन की क्षमता लगातार बढ़ी है और इससे होने वाले नुकसान में काफी कमी आई है। आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2024 को…
