जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं अशाेक गहलाेत और विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस टैंकर में आग लगने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, जयपुर में हुई सड़क दुर्घटना के कारण अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। उनके परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं! मेरी प्रार्थना है कि घायल हुए लोग शीघ्र ही स्वस्थ हों। राज्यपाल हरिभाऊ…
Author: shivam kumar
जयपुर। जयपुर के अजमेर हाईवे पर शुक्रवार सुबह दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने बीपीसीएल के एलपीजी टैंकर को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद लगी भीषण आग में 7 लोग जिंदा जल गए, जबकि 34 लोग झुलस गए। अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक एसएमएस अस्पताल में प्रातः 11 बजे तक हादसे में घायल 34 लोग भर्ती हैं। इनमें 5 वेंटिलेटर पर हैं। सात लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। चिकित्सा मंत्री के निर्देश पर अस्पताल में नवनिर्मित अत्याधुनिक वार्ड घायलों के उपचार के लिए डेडिकेट कर दिया है। साथ ही, कंट्रोल रूम स्थापित कर…
काठमांडू। नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने जनयुद्ध शब्द को असंवैधानिक करार देते हुए सरकारी अभिलेखों और दस्तावेजों से इसे हटाने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने यह अहम फैसला गुरुवार को सुनाया। नेपाल में माओवादी अपने 10 वर्ष के सशस्त्र द्वंद्व काल को जनयुद्ध कहते हैं। इन्होंने सत्ता में रहते हुए बजट सहित अन्य सरकारी कामकाज में इस शब्द का इस्तेमाल है। सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश प्रकाशमान सिंह राउत की अध्यक्षता वाली सात जजों की संवैधानिक बेंच ने फैसले में जनयुद्ध शब्द को असंवैधानिक करार दिया। साथ ही अब तक जितने भी सरकारी अभिलेख और दस्तावेजों में इस…
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध पर वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत करने को तैयार हैं। पुतिन ने कहा कि चूंकि युद्ध खत्म करने के लिए रूस और यूक्रेन दोनों को समझौता करना होगा। इसके लिए कोई शर्त नहीं है। दरअसल, एक बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कार्यालय में आने के कुछ ही घंटों के भीतर वो यूक्रेन शांति समझौता कराने की बात कही थी। इसी को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साल की आखिरी प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वो अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज कमजोरी नजर आ रही है। आज सोना 650 रुपये से 710 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। सोने की कीमत में गिरावट आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज भी 77,280 रुपये से लेकर 77,130 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 70,850 रुपये से लेकर 70,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी भी आज 1 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ता हुआ है। कीमत में आई इस गिरावट के कारण…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच दबाव में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। पहले आधे घंटे के कारोबार में खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार ने तेजी का रुख दिखाया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से शेयर बाजार ने लाल निशान में गोता लगा दिया। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.48 प्रतिशत और निफ्टी 0.41 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। कारोबार शुरू होने के एक…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मामूली कमजोरी के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बड़ी गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान जबरदस्त बिकवाली का शिकार हो गया। एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,867.08 अंक के स्तर पर बंद हुआ।…
लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव के निकट शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर यात्री बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गयी। इस घटना में 10 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में लातेहार निवासी नीतू कुमारी, ललिता मिंज, देवलाल राम , फैजान अंसारी, रीता देवी, निक्कू कुमार, बालूमाथ निवासी रितु कुमारी ,परी कुमारी और लोहरदगा निवासी मेराज मियां आदि शामिल हैं। इनमें मिराज मियां तथा दो अन्य यात्रियों की स्थिति गंभीर है । सभी घायलों का इलाज लातेहार सदर अस्पताल में किया गया। मिली जानकारी के अनुसार लातेहार से हजारीबाग की ओर पम्मी यात्री बस…
पलामू। जिले के मोहम्मदगंज-जपला मुख्य पथ पर मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के सबनवा मोड़ के पास गुरुवार रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित थार कार ने सड़क किनारे अलाव ताप रहे पांच लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में सबनवा गांव के ही अरशद खान और आशिफ खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इमरान खान, जहांगीर खान और हसनैन खान गंभीर रूप से घायल हो गए। जख्मी में दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए हुसैनाबाद के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया है ।एक को कम चोट आने के कारण गांव में ही इलाज किया गया। हादसे के…
रामगढ़। रामगढ़ जिले में अवैध खनन, खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से उपायुक्त चंदन कुमार के जरिये अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में खान निरीक्षक राहुल कुमार के जरिये शुक्रवार को गश्ती के क्रम में बाजारटांड़ के पास एक हाईवा अवैध बालू के साथ पाया गया। जांच के क्रम में पाया गया कि हाईवा वाहन संख्या (जेएच 02 एई 8022) पर 607 घनफिट बालू खनिज लोड पाया गया। उक्त हाईवा में जांच पड़ताल किया गया परंतु बालू का परिवहन…
गुरुग्राम। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इंडियन नेशनल लाेकदल (इनेलो) सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला का शुक्रवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया। घर में तबियत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टराें ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लोग एंबियंस मॉल के पीछे स्थित उनके आवास पर पहुंचने लगे हैं। भारत के उप-प्रधानमंत्री रहे चौधरी देवीलाल के राजनीतिक वारिस ओमप्रकाश चौटाला अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। ओमप्रकाश चौटाला चार बार हरियाणा के मुख्यमंत्री…
