Author: shivam kumar

– चांदी ने लगाई 4,500 रुपये प्रति किलोग्राम तक की छलांग नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज जोरदार तेजी नजर आ रही है। सोना आज 770 रुपये से लेकर 820 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। इसी तरह चांदी ने भी आज 4,500 रुपये प्रति किलोग्राम तक की छलांग लगाई है। इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 78,750 रुपये से लेकर 78,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 72,220 रुपये से लेकर 72,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबाव के कारण ये सूचकांक कुछ देर के लिए लाल निशान में भी गिर गया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर इसने दोबारा हरे निशान में अपनी जगह बना ली। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.02 प्रतिशत और निफ्टी 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा। एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े आने के पहले अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। डाउ जॉन्स लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.30 प्रतिशत की गिरावट…

Read More

रांची। रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री अवैध बालू उठाव की लगातार मिल रही शिकायतों पर काफी गंभीर हैं। इसका असर काफी बड़े पैमाने पर देखने को मिल रहा है। उनके दिशा-निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी रांची एवं माइनिंग इंस्पेक्टर ने कल रात औचक निरीक्षण किया। कल रात से ही लगातार मेसरा थाना, दलादली टीओपी, टूपुदाना, बेड़ो, लापुंग थाना अंतर्गत कुल 15 गाड़ी पकड़ी गयी। इसमें 12 अवैध बालू लदी गाड़ी और 3 स्टोन चिप्स लदी गाड़ी पकड़ी गयी। वाहन मालिकों, ड्राइवरों एवं इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। 5 थानों में कुल 15 वाहन एवं…

Read More

रांची। झारखंड कैडर के नौ आइपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिलेगा। इसको लेकर डीपीसी (डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी) की बैठक 19 दिसंबर को होगी। इस बैठक में मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी के अलावा कई अधिकारी शामिल होंगे। वहीं दूसरी तरफ झारखंड कैडर के 1989 बैच के आइपीएस अफसर व तत्कालीन डीजीपी अजय कुमार सिंह जनवरी 2025 में रिटायर होंगे। वहीं 1992 बैच के आइपीएस अफसर आरके मल्लिक भी जनवरी 2025 में रिटायर होने वाले हैं। वे डीजी मुख्यालय हैं। जबकि डीजी रेल एमएल मीणा भी जनवरी 2025 में रिटायर हो जायेंगे। इनके अलावा आइजी के पद पर कार्यरत राजकुमार लकड़ा…

Read More

बीजिंग। स्पेन के क्विक सेटियन को बीजिंग गुआन का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है, चीनी सुपर लीग (सीएसएल) क्लब ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। 1958 में जन्मे सेटियन ने अपने खिलाड़ी करियर की शुरुआत घरेलू टीम रेसिंग डी सैंटेंडर से की और रिटायरमेंट के बाद रियल बेटिस और बार्सिलोना सहित कई टीमों को कोचिंग दी। बीजिंग गुआन ने एक बयान में कहा, “कोच सेटियन के पास प्रचुर अनुभव है और वह युवा खिलाड़ियों को तैयार करने में अच्छे हैं। हमें विश्वास है कि वह नई ऊर्जा लाएंगे और टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।” नवंबर में समाप्त…

Read More

लोहरदगा। उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में बुधवार को सीएसआर (निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व) की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सीएसआर मद से राजकीयकृत गांधी मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय में पांच सौ बेंच, डेस्क की व्यवस्था एवं चहारदिवारी निर्माण, कुडू प्रखण्ड में ग्राम कौवाखाप में ऑयल एक्सपेलर प्लांट में 10 किलोवाट ग्रिड कनेक्टेड सोलर प्लांट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भण्डरा में न्यूनतम 30 किलोवाट जेनरेटर, किस्को प्रखण्ड में अधिष्ठापित ब्रिकेट यूनिट में मशीन मरम्मति, औद्योगिक सिलाई केंद्र किस्को में आधारभूत संरचना एवं मशीन का अपग्रेडेशन, सदर अस्पताल में प्वाइंट ऑफ केयर किट, सीएचसी सेन्हा में जेनरेटर,…

Read More

रांची। झारखंड में बारिश के बाद लगातार ठंड बढ़ रही है। साथ ही ठंडी हवाओं के साथ तापमान लगातार गिर रहा है। इसमें अभी और गिरावट की संभावना है। अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। राज्य में कम से कम 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट आएगी। राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। अधिकतम तापमान अभी 27.6 डिग्री सेल्सियस है। इस संबंध में रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बुधवार को बताया कि अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की…

Read More

रामगढ़। श्री दिगंबर जैन समाज का चुनाव संपन्न होने के बाद सत्र 2024-26 के पदाधिकारी ने प्रभार ग्रहण कर लिया। अध्यक्ष पद पर प्रभार ग्रहण करने वाले राजेंद्र चूड़ीवाल ने बुधवार को नई कमेटी के पदाधिकारियों को नई ऊर्जा के साथ समाज का काम करने की बात कही। जैन भवन में आयोजित पदस्थापना समारोह में पुराने सत्र 2022-24 की कमेटी द्वारा आम सभा का आयोजन किया गया,जिसमें पूर्व सचिव नरेंद्र छाबड़ा के जरिये प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जंबू पाटनी की ओर से विगत दो वर्षों का आय ब्यय का लेखा-जोखा समाज के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर पूर्व…

Read More

पलामू। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कोयल नदी किनारे कसाब मोहल्ला में बाइक सवार अपराधियों ने बुधवार को सद्दाम कुरैशी (30) को गोली मार दी। युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे बांह में गोली लगी है। गोली मारने वाले अपराधियों की संख्या दो बताया जा रहा है। दोनों बाइक से पहुंचे थे। जख्मी युवक मेदिनीनगर की शास्त्री नगर निवासी नमिता देवी मर्डर केस में जेल जा चुका है। सद्दीक चौक से सटे एक दुकान में दिनदहाड़े नमिता देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस हर…

Read More

बोकारो। बोकारो जिला अंतर्गत गोमिया प्रखंड के चतरोचटी थाना के करीर्खुर्द ग्राम निवासी जगदीश महतो की मौत मलेशिया में मंगलवार को टावर से गिरने हो गयी। मौत के बाद परिजनों ने उनके अंतिम दर्शन के लिए सरकार से गुहार लगायी है। काम करने गया था मलेशिया चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत करीर्खुर्द निवासी शनिचरा महतो के 22 वर्षीय पुत्र जगदीश महतो मलेशिया में काम करने गया था। टावर से गिरने से उसकी मौत हो गयी। घटना बीते मंगलवार की है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव वाले भी शोक में हैं। घर का एकलौता कमाऊ…

Read More