रांची। अरगोड़ा के पीपरटोली आवासीय परिसर स्थित पंच मंदिर में 6 मार्च को पहले वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर संचालन समिति के मुख्य संरक्षक बीरेंद्र साहु ने रविवार को इस आयोजन की जानकारी दी। मुख्य प्रधान पुजारी पंडित रवि पांडेय और पंच मंदिर तारा नगर के पुजारी पंडित रवि शंकर पांडेय अन्य पुजारियों के साथ सुबह 9 बजे कलश और वेदी पूजन से पूजा की शुरुआत करेंगे। इसके बाद, सुबह 11 बजे महा स्नान, शृंखला पूजन, मंत्रोच्चारण, महाआरती और हवन होगा, जिसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। दोपहर 3 बजे से रांची के प्रसिद्ध ब्राह्मण जागरण दल द्वारा…
Author: shivam kumar
रांची। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के एक माेहल्ले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना शनिवार रात की है, जब पड़ोसी युवक ने नाबालिग को घर में अकेला पाकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। नाबालिग ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने नाबालिग का बयान दर्ज किया और मेडिकल जांच कराई।कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और वह फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर…
रांची। झारखंड में मार्च माह की शुरुआत में ही कई जिलों में तापमान औसत से अधिक पहुंच गया है। मार्च माह के पहले हफ्ते में सबसे अधिक गर्मी डालटेनगंज और बोकारो में बढ़ी है। दोनों जिलों में औसत तापमान क्रमशः 8.40 और 8.50 बढ़ा है, जबकि राजधानी रांची में औसत तापमान 4.2 बढ़ा है और चाईबासा का औसत तापमान 4.71 डिग्री बढ़ा है। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने इस माह के अंत तक राज्य में तापमान में 4-5 डिग्री के वृद्धि होने की आशंका व्यक्त की है। इससे मार्च में ही मई और जून जैसी गर्मी पड़ेगी। इसका सीधा…
खूंटी। तोरपा के झामुमो विधायक सुदीप गुड़िया के सौजन्य से रविवार को नगर भवन तोरपा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें रांची स्थित तुपुदाना के देवनिका हॉस्पिटल एंड रिसर्च के चिकित्सकों ने कई रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की। मौके पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को हर संभव स्वस्थ्य सुविधा मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मौके पर विधायक ने भी अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। इसके पूर्व देविनिका अस्पताल के डॉक्टर और अन्य लोगों ने विधायक का स्वागत किया।…
लाेहरदगा। सेवा भारती ने चुन्नीलाल उच्च विद्यालय मे निशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 56 लोग अपने स्वास्थ्य की जांच करवा कर लाभान्वित हुए। यहां हीमोग्लोबिन,यूरिक एसिड,ब्लड ग्रुप, शुगर, बी पी,वजन,हार्ट बीट,ऑक्सीजन लेवल सहित अन्य का निशुल्क जांच किया गया। माैके पर जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा की अपना और अपने परिवारजनों को स्वस्थ रखें और खुशहाल जीवन जिए इसके लिए नियमित रूप से स्वास्थ्य चेकअप कराते रहना चाहिए जिससे कि होने वाले बीमारियों का पता चल सके और कहा की जल्द आंख एवं दन्त चिकित्सक को भी शिविर में आमंत्रित…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एनएक्सटी कॉन्क्लेव में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट और श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे सहित कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर तमाम नेताओं के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, “अपने अच्छे मित्र और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट से मिलकर बहुत खुशी हुई। वे हमेशा से भारत के मित्र रहे हैं। हम सभी ने उन्हें अपनी वर्तमान यात्रा के दौरान मिलेट्स का आनंद लेते देखा है।” मोदी ने…
रांची। कांग्रेस के नये प्रदेश प्रभारी के राजू 5 दिवसीय झारखंड दौरे पर फिर आ रहे हैं। के राजू 6 मार्च को रांची पहुंचेंगे। इसके बाद वे रांची से पलमू के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे झारखंड के अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे। वहीं महिला दिवस के दिन मांडर में उनका एक कार्यक्रम भी होगा। बता दें कि वे कुछ दिन पहले 21 फरवरी को भी झारखंड में 5 दिवसीय दौरे पर आये थे। यहां उन्होंने रांची में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन के सशक्तीकरण पर मंथन किया। साथ ही कांग्रेस विधायक दल की बैठक…
आजसू की दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल बैठक संपन्न संगठन विस्तार की रणनीति बनायी, सोशल मीडिया टीम का गठन किया जायेगा रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा है कि हेमंत सरकार में जनता के प्रति जवाबदेही और संवेदना का अभाव स्पष्ट दिख रहा है। विधानसभा में विधायकों द्वारा उठाये जा रहे विषयों के प्रति सरकार के मंत्रियों का रवैया टालमटोल का दिखता है। आजसू पार्टी सरकार के बजट की प्रतिक्षा कर रही है ताकि यह पता चल सके कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार अपने वायदों को लेकर गंभीर है या नहीं? शनिवार को…
गाजा पट्टी। आतंकवादी समूह हमास ने साफ कर दिया है कि संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई के दूसरे चरण के समझौते के लिए फिलहाल कोई बातचीत नहीं होगी। ना ही वह इजराइल का प्रस्ताव मानेगा। आतंकी समूह के प्रवक्ता हाजेम कासेम ने बयान में कहा है कि इजराइल पहले चरण के समझौते में 42 दिन का विस्तार चाहता था। द यरुशलम पोस्ट के अनुसार, हमास प्रवक्ता कासेम ने कहा कि बंधक समझौते के पहले चरण को आगे बढ़ाने के इजराइल के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि हमास और इजराइल के बीच संघर्ष विराम समझौते…
खूंटी। झारखंड विधानसभा में खूंटी-तोरपा-कोलेबिरा रोड की गुणवत्ता और निर्माण कार्य में अनियमितता का मामला उठने के बाद आखिरकार संवेदक की निद्रा टूटी। शनिवार से टूटी सड़क की मरम्मत का काम ठेकेदार ने शुरू कर दिया । उल्लेखनीय है कि तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया ने शुक्रवार को शून्यकाल के दौरान सदन में खूंटी-तोरपा-कोलेबिरा रोड के निर्माण कार्य में अनियमितता का मामला उठाते हुए इसकी जांच कराकर दोषी संवेदक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। विधानसभा में मामला उठते ही विभाग के अधिकारियों के साथ ही संवेदक की भी नींद खुल गई। संवेदक द्वारा जहां-जहां सड़क टूट गई है,…
काठमांडू। नेपाल की केपी शर्मा ‘ओली’ सरकार लाए गए छह अध्यादेशों को पारित करवाने की कवायद में जुट गयी है। सरकार संसद के ऊपरी सदन राष्ट्रीय सभा में आवश्यक बहुमत जुटाने के लिए दल विभाजन संबंधी विधेयक लाने की तैयारी में है। सरकार के इन अध्यादेशों का सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दल ने ही विरोध किया था। इसके बाद से ही सरकार ने राष्ट्रीय सभा में आवश्यक बहुमत जुटाने पर ध्यान केंद्रित किया है। इसके लिए सरकार ने दल विभाजन संबंधी विधेयक लाने का फैसला किया है। शनिवार को सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दलों की हुई बैठक में दल विभाजन…
