Author: shivam kumar

जियो स्टूडियोज की ‘लापता लेडीज’ फिल्म 100 से अधिक दिनों तक दर्शकों को सिनेमाघरों में आकर्षित करने तथा ओटीटी पर दर्शकों से प्यार और प्रशंसा बटोरने में सफल हुई है। अब यह फिल्म जापान में दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है, जिसकी रिलीज 4 अक्टूबर को निर्धारित है। यह फिल्म एक ही ट्रेन में अलग हो जाने वाली दो युवा दुल्हनों के बारे में हल्की-फुल्की एक मनोरंजक कॉमेडी है। नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और रवि किशन अभिनीत, लापता लेडीज जापानी दर्शकों को हंसाने और मनोरंजक कहानी से मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है। निर्देशक किरण राव जापान…

Read More

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर -विधानसभा-लोकसभा चुनाव साथ होंगे -अगले 100 दिन में निकाय चुनाव -नवंबर-दिसंबर में बिल आयेगा आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ (एक राष्ट्र, एक चुनाव) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। बिल शीतकालीन सत्र यानी नवंबर-दिसंबर में संसद में पेश किया जायेगा। कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहले फेज में विधानसभा और लोकसभा चुनाव साथ होंगे। इसके बाद 100 दिन के भीतर दूसरे फेज में निकाय चुनाव साथ कराये जायें। गौरतलब है कि…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 35,000 करोड़ रुपये के कुल वित्तीय परिव्यय के साथ प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) को 2025-26 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किसानों को लाभकारी मूल्य उपलब्ध कराने तथा उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजनाओं को जारी रखने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग…

Read More

दोपहर तीन बजे तक 50.65% मतदान हुआ श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के 24 विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर दोपहर 03:00 बजे तक 50.65 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। जम्मू-कश्मीर में दोपहर 1 बजे तक 41% मतदान, किश्तवाड़ में जमकर हो रही वोटिंग जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहा है। मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। पहले चरण के लिए 24 सीटों पर मतदान जारी है। मतदान के लिए सुबह से ही पोलिंग बूथ पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। 24 सीटों…

Read More

नई दिल्‍ली। देश की राजधानी नई दिल्‍ली में चार दिवसीय मेगा फ़ूड इवेंट ‘वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2024’ गुरुवार से शुरू होने जा रहा है। इस मेगा इवेंट का आयोजन 19 से 22 सितंबर, 2024 तक भारत मंडपम में किया जा रहा है। इस आयोजन में नीति निर्माताओं, नियामकों, वैश्विक निवेशकों, व्यवसाय नेताओं, और खाद्य कंपनियों के प्रमुख अधिकारी शामिल होंगे। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में बतया कि केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे तथा भारत में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास के लिए सरकार…

Read More

कटिहार। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के द्वितीय चरण में कटिहार जिले में 1610 आवेदकों को जिला स्तर से स्वीकृति मिली है। यह जानकारी जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने एनआईसी सभागार में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में दी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य कारीगरों और शिल्पकारों को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि हमें इस योजना को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर काम करना होगा। बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, नगर आयुक्त, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, श्रम अधिक्षक, अग्रणी जिला प्रबंधक और जन प्रतिनिधि सौरभ मालाकार उपस्थित रहे। डोमेन सदस्य ने बताया…

Read More

रांची। रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के सिदरौल जोड़ा मंदिर के समीप मां भवानी ज्वेलर्स दुकान में चोरी का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। इस संबंध में गुड्डू सोनी ने नामकुम थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने दीवार काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर दुकान का दीवार काटकर लगभग एक लाख का सामान लेकर फरार हो गये है। इन सामानों में सोना और चांदी के आभूषण शामिल हैं। थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आसपास के…

Read More

कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र के टीकरा गांव में तेज बारिश की वजह से मिट्टी से बने मकान की कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे में घायल उसके पति एवं बेटे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और विधिक कार्रवाई की। पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बिठूर के टीकरा गांव निवासी रानी देवी (36), 42 वर्षीय पति एवं 14 वर्षीय बेटा रजत मंगलवार की रात अपने मिट्टी से बने घर के नीचे सोए हुए थे।…

Read More

बागपत। बागपत जिले में गणेश विसर्जन से लौटकर आ रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली में पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। देर रात हुए इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गयी है। जबकि एक कि हालत गम्भीर है और आस्था अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। वाजिदपुर गांव से श्रद्धालु गणेश विसर्जन के लिए यमुना नदी पर गए थे। भगवान श्री गणेश की मूर्ति विसर्जन के बाद मंगलवार रात करीब 12 बजे वापस लौटते समय बडौत अमीनगर सराय पर सामने से आती एक पिकअप…

Read More

हाथरस। जनपद में हाथरस जंक्शन थाना पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान पशु चोर गिरोह से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ की कार्रवाई में तीन बदमाशों के पकड़ा गया है। बदमाशों की फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि बीतें कुछ दिनों से हाथरस जंक्शन क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी। इन शिकायतों को संज्ञान लेते हुए थाना पुलिस को रोकथाम के निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में…

Read More

करीना कपूर खान की फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ ने दर्शकों के दिलों में जादू बिखेरते हुए 8.82 करोड़ की नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हासिल की है। इस रहस्य थ्रिलर जॉनर की फिल्म ने मजबूत बॉक्स ऑफिस होल्ड के साथ शानदार शुरुआत की है। फिल्म की कहानी, जोशपूर्ण क्लाइमेक्स, और करीना कपूर की बेहतरीन परफॉर्मेंस ने दर्शकों और समीक्षकों से भरपूर प्रशंसा हासिल की है। फिल्म ने शुक्रवार को 1.62 करोड़ की कमाई की और शनिवार को 90 फीसदी की उछाल के साथ 2.41 करोड़ जुटाए। रविवार को इसने 2.72 करोड़, सोमवार को 1.06 करोड़ और मंगलवार को 1.01 करोड़ की…

Read More