लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों की प्रासंगिकता को रेखांकित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की सोच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रही है। उन्होंने गरीबी उन्मूलन के खोखले नारों पर विपक्ष को घेरा। साथ ही योगी ने महाकुम्भ को लेकर दुष्प्रचार करने वालों पर भी करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जीवन भर वीवीआईपी ट्रीटमेंट लेने वाले लोग आज महाकुम्भ को लेकर दुष्प्रचार में जुटे हैं। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, अंत्योदय एवं…
Author: shivam kumar
महाकुम्भ के समापन से 15 दिन पहले ही स्नानार्थियों की संख्या ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड महाकुम्भनगर। मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती के पवित्र संगम में श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत साधु-संतों, श्रद्धालुओं, कल्पवासियों, स्नानार्थियों और गृहस्थों का स्नान अब उस शिखर पर पहुंच गया है, जिसकी महाकुम्भ से पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उम्मीद जताई थी। सीएम योगी ने पहले ही अनुमान जताया था कि इस बार जो भव्य और दिव्य महाकुम्भ का आयोजन हो रहा है वह स्नानार्थियों की संख्या का नया रिकॉर्ड स्थापित करेगा। उन्होंने शुरुआत में ही 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने एक खनन संचालक के खनन पट्टे को अवैध बताते हुए उसे रद्द करने के लिए साहेबगंज के तत्कालीन डीसी आईएएस रामनिवास यादव पर 50000 (पचास हजार) रुपये का जुमार्ना लगाया है. मंगलवार को हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस एम.एस. रामचन्द्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की बेंच ने यह आदेश दिया है. अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि उपायुक्त के पास याचिकाकर्ता को दिए गए खनन पट्टे को समय से पहले रद्द करने की कोई शक्ति नहीं है. फिर भी उन्होंने खनन पट्टा रद्द कर दिया. अदालत ने आईएएस रामनिवास यादव को 50000 रुपये के जुमार्ने…
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की राज्य सरकार बुधवार को बजट पेश करेगी। पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार अपने आगामी बजट में सामाजिक सुरक्षा, कल्याणकारी योजनाओं और महिला सशक्तिकरण को प्रमुखता देने की तैयारी कर रही है। सरकार इन योजनाओं को अपने चुनावी सफलता के लिए अहम मान रही है। वित्त राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य बुधवार शाम वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगी। चूंकि यह 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले का अंतिम पूर्ण बजट होगा, इसलिए इसमें लोकलुभावन योजनाओं की भरमार रहने की संभावना…
बीरभूम। बोलपुर के बांधगोड़ा इलाके में स्थित सांझबाती नामक आवासीय इमारत में सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हुए। मृतकों के नाम स्वपन नंदी (68) और अंजू नंदी (62) बताए हैं। सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद तुरंत तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने बांस की सीढ़ी का उपयोग करके फंसे हुए लोगों को बचाया, लेकिन उनके पास बड़ी सीढ़ी नहीं थी। आग की सूचना मिलने के बाद श्रीनिकेतन रोड इलाके में भारी मात्रा में धुआं और…
कोलकाता। दक्षिण 24 परगना के कुलतली में दहशत फैलाने वाला रॉयल बंगाल टाइगर आखिरकार पकड़ लिया गया। मंगलवार तड़के 3:30 बजे वन विभाग की टीम ने उसे पिंजरे में कैद कर लिया। सोमवार को इस बाघ ने एक वनकर्मी पर हमला कर उसके गर्दन पर काट लिया था और जंगल में भाग गया था। बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने कुलतली के एक सब्जी खेत में दो पिंजरे लगाए थे और उसमें बकरी को चारा के रूप में रखा गया था। तड़के 3:32 बजे बाघ उस चारे के झांसे में आकर पिंजरे में फंस गया। वन विभाग के…
अररिया। फारबिसगंज भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रेणु पुस्तकालय परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया । मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुई कहा कि पंडित दीनदयाल मां भारती के सच्चे सपूत थे। वे एक व्यक्ति मात्र नहीं, बल्कि मानवतावादी विचार की प्रतिमूर्ति थे। उनके विचार और चितन के बल पर ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। नगर अध्यक्ष मिंटू गुप्ता ने कहा कि…
पटना। बिहार के कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर देवरिया गांव के सामने मंगलवार सुबह सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की माैत हाे गयी और दाे लाेग घायल हाे गए। यह श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से कुंभ स्नान कर बिहार लौट रहे थे। दुर्घटना मेें मरने वाले औरंगाबाद जिले के हैं। बताया गया कि महाकुंभ स्नान करने के बाद तीर्थ यात्रियों का सीएनजी ऑटाे औरंगाबाद जा रहा था। इस बीच मोहनियां थाना क्षेत्र केमुठानी गांव के पास तीर्थयात्रियाें का ऑटाे खड़े ट्रक में टकरा गया। जिससे ऑटाे सवार एक महिला सहित तीन लोगों की मौत…
रांची। रांची के धुर्वा इलाके में एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग का मामला सामने आया है। इसमें एक युवक को गोली लगी है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार देर रात की है। युवक की पहचान गुलशन पांडेय उर्फ मेडी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शादी समारोह में डांस के दौरान अचानक फायरिंग की आवाज आई और गुलशन जमीन पर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि कई लोग डांस कर रहे थे, तभी हादसा हुआ। गोली किसने चलाई, यह किसी ने नहीं देखा। गोली गुलशन की पीठ में लगी है।…
जम्मू। उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना का काम पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को जम्मू से कश्मीर के लिए वंदे भारत ट्रेन काे हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि वर्षों के समर्पण, इंजीनियरिंग की उत्कृष्टता और अथक प्रयासों के बाद कश्मीर की रेल कनेक्टिविटी का लंबे समय से संजोया हुआ सपना आखिरकार साकार हो गया है। इस महत्वपूर्ण परियाेजना के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी 17 फरवरी काे जम्मू संभाग से हरी झंडी दिखाएंगे। अधिकारी ने बताया कि…
तेलंगाना से झारखंड ले जाया जा रहा था विस्फोटक कोलकाता। पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में पुलिस ने एक ट्रक से 16 हजार किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया है। यह विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट से भरे 320 बोरों में रखा गया था। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक कहां और किस मकसद से ले जाया जा रहा था, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे रामपुरहाट से तारापीठ जाने वाली सड़क पर मुनसुबा मोड़ के पास एक ट्रक को रोककर…
