Author: shivam kumar

झारखंड के अदालतों में केसों की बढ़ती संख्या -10 साल में तीन लाख से अधिक मामले दर्ज रांची। राज्यभर की अदालतों में पिछले 10 सालों में (एक जनवरी 2016 से सात फरवरी 2025 तक) तीन लाख 36 हजार 624 केस दर्ज किये गये। इसमें से दो लाख 56 हजार 743 केसों का निपटारा कर लिया गया है। फिलहाल 79,881 केस विभिन्न अदालतों में चल रहे हैं। दो लाख से अधिक क्रिमिनल केस दर्ज अदालतों में 78,927 सिविल मामले दर्ज किये गये हैं। जिसमें 43,962 मामलों का निपटारा हो चुका है। 34,965 मामलों पर सुनवाई जारी है। वहीं दो लाख 57…

Read More

रांची। भारतीय सेना के पूर्वी कमान का प्रतिष्ठित अलंकरण समारोह 12 फरवरी को रांची मिलिट्री स्टेशन में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वीर सैनिकों, विशिष्ट सैन्यकर्मियों और उत्कृष्ट सैन्य इकाइयों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी, जीओसी-इन-सी पूर्वी कमान वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान करेंगे। इस समारोह में कुल 42 पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इनमें 21 वीरता सेना पदक, पांच विशिष्ट सेवा सेना पदक, दो बार टू विशिष्ट सेवा सेना पदक, दो युद्ध सेवा पदक, एक बार टू विशिष्ट सेवा पदक और 11 विशिष्ट सेवा पदक शामिल हैं। अलंकरण समारोह से…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ शहर के नेहरू रोड में श्री श्याम बाबा की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा हुई। बाबा का दर्शन करने के लिए हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने अग्नि कुंड में आहुति दी और श्री खाटू श्याम बाबा का दर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि श्याम भक्तों का हुजूम यह बता रहा है कि पांच दिनों तक लोगों ने आस्था में डुबकी लगाई है। यहां बाबा की प्रतिमा स्थापित कर लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार किया गया है। इस मौके पर पूजा कमेटी के लोगों ने सांसद का अभिनंदन किया।

Read More

रामगढ़। रामगढ़- रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चुट्टूपालू घाटी में जाम के दौरान वन-वे ट्रैफिक सड़क हादसे की वजह बन गई। यहां एक कार टैंकर में घुस गई, जिसकी वजह से कार चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात चाईबासा से दिल्ली पाइप लेकर जा रहा ट्रक सड़क के बीचो-बीच पलट गया। इस वजह से घाटी जाम हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और फोरलेन सड़क के हजारीबाग से रांची जाने वाली वन-वे सड़क पर किसी तरह आवागमन शुरू करवाया। फिर एनएचएआई की रेस्क्यू टीम को बुलाकर गाड़ी और सड़क…

Read More

पलामू। झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची द्वारा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा एवं वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 11 फरवरी से 3 मार्च तक संचालित होगी। माध्यमिक परीक्षा में 34665 एवं इंटरमीडिएट कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकायों की परीक्षा में 32597 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस प्रकार दोनों परीक्षाओं में 67262 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। पलामू जिले में माध्यमिक परीक्षा के लिए 76 एवं इंटर परीक्षा के लिए 40 केन्द्र बनाए गए हैं। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में नगर आयुक्त जावेद हुसैन और उप विकास आयुक्त एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों ने सभी उड़नदस्ता-सह गश्ती दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस…

Read More

खूंटी। गो वंशीय पशुओं की तस्करी करने वाले दो लोगों को ताेरपा थाना की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। तस्करी में संलिप्त दो आरोपितों मो तौसीफ और सनिका बारला को गिरफ्तार कर आठ मवेशियों को मुक्त कराया। मो तौसीफ लोहरदगा जिले के कैरो का और सनिका बारला तोरपा थाना के दियांकेल गांव का रहनेवाला है। जानकारी के अनुसार तौसीफ और सनिका एक बड़े डाला टैंपू(जेएच 01एफजी 4278)में लादकर आठ गाय-बैलों को ओडिशा के कटबुल बहार से रांची ले जा रहे थे। तोरपा थाना के मां रेस्टोरेंट के पास टैंपू के चालक ने वहां खड़ी एक यात्री बस को…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली का मतदाता पांच फरवरी को विधानसभा चुनाव में किस दल पर मेहरबान हुआ? इसका जवाब आज दोपहर तक मिलने की संभावना है। सभी 70 सीटों के लिए आज सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई। इसके लिए दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में 19 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। बैलेट पेपर की मतगणना पूरी होने के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटर मशीन (ईवीएम) की बारी आएगी। मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया है। एग्जिट पोल में भाजपा सबसे आगे अधिकांश एग्जिट पोल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सबसे बड़े दल के रूप में उभरने की भविष्यवाणी…

Read More

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) को नया अध्यक्ष मिल गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सहमति के बाद डॉ. नटवा हांसदा को जैक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। शुक्रवार से मैट्रिक और इंटर बोर्ड परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड मिलने लगेंगे। इस बार मैट्रिक की परीक्षा में 4 लाख 11 हजार 536 और इंटर में 3 लाख 31 हजार 616 छात्र शामिल होंगे। नटवा हांसदा राजकीय महिला पॉलिटेकनिक, रांची के सेवानिवृत्त प्रभारी प्राचार्य रहे हैं। जैक अध्यक्ष के रूप में इनका कार्यकाल प्रभार ग्रहण करने की तिथि से…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अब पौधारोपण में हुई अनियमितता पर सवाल खड़ा किया है। मरांडी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि रांची नगर निगम ने शहर को हराभरा बनाने के नाम पर 6.40 करोड़ रुपये खर्च कर 20 हजार पौधे लगाए थे। लेकिन इनमें से 90 प्रतिशत पौधे सूख चुके हैं। हर पौधे पर करीब 3200 रुपये खर्च किए गए, जिसमें उसकी देखभाल और सिंचाई की जिम्मेदारी भी शामिल थी। इसके बावजूद आज स्थिति यह है कि जिन पौधों से शहर को हरियाली से भरने का सपना दिखाया गया था, वे अब…

Read More

पलामू। झारखंड राज्य के सहायता अनुदान की शेष राशि 12152.46 करोड़ रुपये एवं कोयला कंपनी की बकाया राशि एक लाख 36 करोड़ 42 रुपये के भुगतान को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं कोयला मंत्री किशन रेड्डी से नई दिल्ली में झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने शुक्रवार को मुलाकात की । झारखंड सरकार की ओर से आग्रह पत्र सौंपा। मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने शुक्रवार बताया कि वित्त मंत्री को बताया कि वर्ष 2024 -25 में झारखंड राज्य के लिए सहायता अनुदान अनुमानित निर्धारित लक्ष्य 16961.35 करोड़ रुपये की शेष राशि 12152.46 करोड रुपए उपलब्ध कराने…

Read More

नई दिल्ली। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखने वाले राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कामेश्वर चौपाल का बीती रात यहां निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। वनवासी कल्याण केंद्र, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे राष्ट्रवादी संगठनों के साथ मिलकर सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले चौपाल ने यहां सर गंगाराम अस्पताल में आखिरी सांस ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कामेश्वर चौपाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कामेश्वर चौपाल को एक…

Read More