Author: shivam kumar

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का नतीजा आचुका है। इस बार इंडिया गठबंधन ने 81 में से 56 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल कर ली है। वहीं, इस चुनाव में कई ऐसे लोगों को भी हार का सामना करना पड़ा, जो झारखंड की राजनीति में बड़े चेहरे माने जाते हैं या फिर राज्य में मंत्री पद पर रह चुके हैं। ऐसे नेताओं में आजसू प्रमुख सुदेश महतो को सिल्ली में झामुमो के अमित महतो से शिकस्त मिली। बीजेपी नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी को भी चंदनक्यारी में हार का सामना करना पड़ा। हेमंत सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे बन्ना…

Read More

रांची। इंडी गठबंधन के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक मुख्यमंत्री आवास में बुलाई गई है। झारखंड विधानसभा चुनाव का नतीजा आने के बाद अब तय हो गया है कि इंडी गठबंधन की सरकार दोबारा बनेगी। इंडी गठबंधन के विधायक दल की बैठक रविवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में चल रही है। बैठक में नव निर्वाचित विधायक पहुंच रहे हैं। इस बैठक में इंडी गठबंधन के विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इंडी गठबंधन ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल किया है। सूत्रों का कहना है कि हेमंत सोरेन की…

Read More

काठमांडू। सैटेलाइट के जरिए दुनिया भर में इंटरनेट उपलब्ध कराने की योजना में रहे एलन मस्क ने नेपाल में भी इसके संचालन के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके लिए खुद मस्क ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से व्यक्तिगत रूप से आग्रह किया है। एलन मस्क ने शुक्रवार देर रात प्रधानमंत्री ओली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इस विषय पर बातचीत की। इस बारे में जानकारी साझा करते हुए प्रधानमंत्री ओली ने एक्स पर कहा कि एलन मस्क और उनके बीच नेपाल में स्टारलिंक के जरिए इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने पर बातचीत हुई। ओली ने कहा कि…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 का परिणाम आने के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जेएमएम गठबंधन को झारखंड में विजय के लिए बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, ‘मैं झारखंड के लोगों को हमारे प्रति उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हम लोगों के मुद्दों को उठाने और राज्य के लिए काम करने में हमेशा सबसे आगे रहेंगे। मैं राज्य में उनके प्रदर्शन के लिए झामुमाे के नेतृत्व वाले गठबंधन को भी बधाई देता हूं।’ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन…

Read More

रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के शानदार प्रदर्शन पर कहा कि झारखंड जीत गया है। कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर समस्त राज्यवासियों को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को स्टार कैंपेनर बताते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें लिखा है कि हमारे स्टार कैंपेनर का स्वागत है। उन्होंने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचकर कल्पना सोरेन का स्वागत किया। कहा कि अबुआ राज, अबुआ सरकार का इतिहास झारखंड गढ़ने जा रहा है।

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम पर आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि जनता द्वारा दिये गये जनादेश का हम सम्मान करते हैं और हेमंत सोरेन को बधाई देते हैं। हम अपने दल और एनडीए के अंदर इस चुनाव परिणाम की समीक्षा करेंगे।

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर हेमंत सोरेन और उनकी पार्टी को झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह चुनाव परिणाम अप्रत्याशित है, लेकिन लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि है। हम जनादेश का सम्मान करते हैं। भाजपा इन परिणामों की गहन समीक्षा करेगी।

Read More

रांची। भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने 23 नवंबर को प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम अपने वादों के साथ जनता के बीच गये। जनता ने जो फैसला दिया है, हम उसका स्वागत करते हैं। हेमंत सोरेन जी को बधाई देते हैं, जो इंडी गठबंधन का नेतृत्व करने वाले नेता हैं। उनको जनता का समर्थन मिला है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाई। इस उम्मीद के साथ कि जनता से उन्होंने जो वायदे किये हैं, 2019 की तरह भूला नहीं देंगे। इस बार जो वादा किये हैं,…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के नतीजों में हेमंत सोरेन सरकार की फिर वापसी हुई है। यहां हम बता रहे हैं उन प्रमुख चेहरों की, जो चुनावी मैदान में थे। इनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन साहेबगंज जिले की बरहेट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे। भाजपा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ गमलियाल हेम्ब्रम को उतारा था। यहां हेमन्त सोरेन को 95612 वोट मिले। उन्होंने 39791 वोटों के अंतर से विजय प्राप्त की। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सरायकेला सीट से चुनाव लड़ रहे थे। यहां चंपई सोरेन को 119379 वोट मिले और वे 20447 वोटों…

Read More

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नेता और निवर्तमान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के दौरान एक हैं तो सेफ है का नारा दिया था, इसी वजह सूबे की जनता ने एकता दिखाते हुए भाजपा नीत एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान दिया है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस चुनाव वे आधुनिक अभिमन्यू की तरह सारे चक्रव्यूह तोडक़र बाहर निकले हैं । राज्य के मतदाताओं का भारी प्रेम देखकर हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। फडणवीस ने कहा कि राज्य की लाडली बहनें,…

Read More

नागपुर। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों में से 200 से अधिक सीटों पर महायुति ने निर्णायक बढ़त बना ली है। महज 5 महीने पहले जब भाजपा 70 सीटें जीतने की स्थिति में थी, तब संघ ने कमान संभाली और साथ में लाडली बहना योजना का लाभ भी मिला। उस आधार पर अकेले भाजपा को सवा सौ सीटें मिलती दिख रही हैं। इसमें राज्य सरकार द्वारा कार्यान्वित योजनाओं के साथ-साथ संघ का नियोजन, सहयोग और जमीनी कार्य की बड़ी भूमिका मानी जा रही है। लोकसभा चुनाव में ‘अब की बार चार सौ पार’ का ऐलान करने वाली भाजपा को सिर्फ 240…

Read More