अररिया। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56 वीं बटालियन के जी कंपनी घुरना और घुरना थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को तस्करी के एक किलो 700 ग्राम अफीम,40 ग्राम ब्राउन शुगर,एक हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल,एक मोबाइल और 4 हजार 170 भारतीय करेंसी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। एसएसबी और घुरना थाना पुलिस की यह संयुक्त कार्रवाई घुरना से बसमतिया बॉर्डर रोड में घुरना वार्ड संख्या नौ में कार्रवाई की।यह कार्रवाई भारत नेपाल सीमा से 600 मीटर की दूरी पर भारतीय क्षेत्र में की गई। मोटरसाइकिल सवार तस्कर नेपाल से भारतीय क्षेत्र में मादक पदार्थ लेकर बसमतिया की ओर…
Author: shivam kumar
अररिया। जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र में भारत नेपाल सीमा के पास से एसएसबी और पुलिस ने गुरुवार की देर रात गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 40 किलो गांजा के साथ एक मोटरसाइकिल जब्त किया,जबकि अंधेरे का लाभ उठाते हुए तस्कर मोटरसाइकिल और बोरा में भरे गांजा का पैकेट छोड़कर मौके से फरार हो गया। फुलकाहा थानाध्यक्ष को नेपाल से गांजा के खेप के भारतीय सीमा में तस्करी के माध्यम से आने की मिली गुप्त सूचना पर एसएसबी और पुलिस ने ज्वाइंट अभियान के तहत इसे बरामद किया।नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद तस्कर ने…
रांची। रांची नगड़ी थाना पुलिस ने दोहरे हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मनोहर टोपनो और सुनील कच्छप शामिल हैं। इनके पास से एके-47 राइफल, छह गोली, वैगनआर कार बरामद किया गया है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने पत्रकार वार्ता में हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि गत चार फरवरी को थाना नगडी अंतर्गत ग्राम कत्तरपा में सरस्वती पूजा के मूति विसर्जन एवं जुलूस के दौरान कतरपा के ही देवी मंडप से करीब 50 मीटर की दूरी पर की दूरी पर बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप की गोली मारकर हत्या…
रांची। श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति की ओर से दो मार्च को श्री श्याम ध्वजा निशान पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। समिति के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि यह यात्रा नेवरी विकास विद्यालय से शुरू होकर हरमू रोड स्थित श्री खाटू श्री श्याम मंदिर में ध्वजा समर्पण के साथ संपन्न होगी। खाटू धाम की परंपरा के अनुसार, श्याम भक्त रींगस से 17 किमी की पदयात्रा कर बाबा श्री श्याम को ध्वजा समर्पित करते हैं। मान्यता है कि सच्चे विश्वास से अर्पित की गई ध्वजा भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती है। इसी परंपरा के तहत रांची में पिछले तीन वर्षों…
कोलकाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत कल रात दस दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंच गए।वो इस दौरान संगठन की संरचना का आकलन करेंगे। भविष्य की रूपरेखा के लिए कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे।वरिष्ठ संघ कार्यकर्ता जिष्णु बसु के अनुसार, डॉ. भागवत केरल से बंगाल में पहुंचे हैं। सात से 10 फरवरी तक वे दक्षिण बंगाल क्षेत्र के संघ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे, जिसमें पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा, कोलकाता, और उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिले शामिल हैं। संघ प्रमुख 13 फरवरी को मध्य बंगाल क्षेत्र की ओर बढ़ेंगे। इसमें बांकुड़ा, पुरुलिया, बीरभूम, पूर्व और पश्चिम…
पटना। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन हो गया। वनवासी कल्याण केंद्र, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे राष्ट्रवादी संगठनों के साथ मिलकर सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले चौपाल ने सर गंगा राम अस्पताल नई दिल्ली में आखिरी सांस ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल का निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि आज हमने एक कुशल राजनेता और समाजसेवी खो दिया। कामेश्वर चौपाल कुछ दिनों से बीमार थे। कामेश्वर चौपाल के निधन से शोक की…
रांची। स्थानीय शहरी निकाय चुनाव कराने को लेकर पूर्व पार्षद रोशनी खलखो बनाम झारखंड सरकार मामले में हाई कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई न्यायाधीश जस्टिस आनंदा सेन की कोर्ट में हुई। इस मामले में अदालत ने चार जनवरी काे आदेश दिया था, जिसमें तीन हफ्ते में चुनाव कराने के आदेश से संबंधित अवमानना याचका दायर की गयी थी। इस मामले में प्रार्थी की ओर से विनोद सिंह ने पक्ष रखा। वहीं न्यायालय के आदेश के आलोक में केंद्रीय चुनाव आयोग ने बताया कि अप टू डेट वोटर लिस्ट राज्य निर्वाचन आयोग झारखंड को उपलब्ध करा दिया…
पलामू। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया और चोरी गयी बाइक समेत पूर्व में रेलवे स्टेशन से चोरी की गयी मोटरसाइकिल बरामद की। धोबी मुहल्ला के अभिषेक कुमार के घर के दरवाजे के पास खड़ी की गयी बाइक (जेएच03जी87061) छह फरवरी को चोरी हो गयी थी। मामला दर्ज होने पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपितों की पहचान हुई। कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार चोरों में पहाड़ी मुहल्ला के 19 वर्षीय फारूख अंसारी पिता मुस्ताक अंसारी एवं साईं मुहल्ला…
रामगढ़। रामगढ़ जिले के सभी छह अंचलों में राजस्व शिविर का आयोजन आठ फरवरी को किया जाएगा। डीसी चंदन कुमार ने शुक्रवार को यह निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि सभी छह अंचलों में दाखिल-खारिज संबंधित राजस्व शिविर के आयोजन के लिए सीओ एवं वरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिए है। रामगढ़, दुलमी, चितरपुर, गोला, मांडू एवं पतरातू अंचल कार्यालय में शिविर का आयोजन होगा। इस सभी अंचलों में बिना आपत्ति 30 दिन और आपत्ति के साथ 90 दिन के दस डिसमिल तक के मामलों का निष्पादन किया जाएगा। इन सभी मामलों का अंचल निरीक्षक और कर्मचारी स्तर से…
खूंटी। तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया गुरुवार को बारकुली पंचायत के कजुरदाग गांव में आयोजित ग्रामसभा में शामिल हुए और ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए। ग्रामीणों ने विधायक को बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा सहित अन्य समस्याओं की जानकारी दी और समस्याओं के निराकरण का आग्रह किया। सुदीप गुड़िया ने कहा कि आप लोगों के स्नेह और सहयोग से मैं विधायक बना हूं। आपने जिस विश्वास से मुझे वोट दिया था, मेरा प्रयास होगा कि आपके भरोसे पर खरा उतरूं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरी जिम्मेवारी है। विधायक ने कहा कि मैं आपका बेटा आपका भाई…
रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) को आखिरकार नया अध्यक्ष मिल गया है। लंबे इंतजार के बाद शिक्षा विभाग ने नटवा हांसदा को JAC अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की अधिसूचना जारी कर दी है। छात्रों और शिक्षकों के बीच इस नियुक्ति को लेकर काफी उत्सुकता थी, क्योंकि लंबे समय से यह पद खाली था। नटवा हांसदा अब JAC की कमान संभालेंगे और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी निभाएंगे। उनकी नियुक्ति से छात्रों को परीक्षा और परिणाम से जुड़ी प्रक्रियाओं में तेजी आने की उम्मीद है।
