Author: shivam kumar

रांची। रांची से शराब खरीद बिहार ले जा रहे आरोपी को आरपीएफ ने पकड़ा है। ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ रांची की टीम ने 1.52 लाख की शराब बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी में बिहार के पटना जिले के महुआर निवासी रविशंकर कुमार और भोजपुर जिले के दुलारपुर निवासी मनीष कुमार सिंह का नाम शामिल है। आरपीएफ के अनुसार मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर शराब जब्ती के लिए लगातार अभियान जारी है। उसी क्रम में बीती रात सूचना मिली कि रांची स्टेशन पर शराब की बोतलों को कुछ लोग ट्रेन से लेकर जानेवाले हैं। सूचना पर रांची…

Read More

खूंटी। उपायुक्त लोकेश मिश्रा के निर्देश पर सोमवार की देर रात से मंगलवार को अहले सुबह तक तोरपा थाना में बालू के अवैध खनन और परिवहन के विरूद्ध चलाये गये अभियान में अवैध बालू लदे तीन वाहनों को जब्त किया गया। जिला खनन पदाधिकारी राम नरेश सिंह के नेतृत्व में तोरपा थाना पुलिस बल और अनुमंडल पदाधिकारी वरूण रजक द्वारा उपलब्ध कराए गए। पुलिस बल और जिला खनन कार्यालय के कर्मचारी पवन देव गंझू तथा मथुरा सिंह मुंडा के सहयोग से औचक छापामारी अभियान चलाया गया।।इस दौरान टाटी-उकड़ीमाड़ी रोड में टाटी गांव के पास तीन अवैध बालू लदे वाहन (जेएच02बीआर-4294),…

Read More

सरायकेला। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजनगर-जमशेदपुर मार्ग पर स्थित खैरकोचा पुल ढहने से सरायकेला का जमशेदपुर से संपर्क टूट गया है। जानकारी के अनुसार, फ्लाई ऐश लदे हाइवा के पुल से गुजरने के दौरान हाइवा सहित पुल धंस गया। घटना के बाद पुल के दोनों छोर पर कई राहगीर फंस गए। हाइवा फंसने के बाद उसका चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। गौरतलब है कि राजनगर और जमशेदपुर को जोड़ने वाला एक अहम पुलिया है। इसके धंसने से हजारों ड्यूटी पेशा वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजनगर एवं आसपास को लोग…

Read More

दुमका। दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक महादलित समाज की दिव्यांग बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। लड़की के चीखने पर उसके परिवार वाले और ग्रामीण इकट्ठे हुए और युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पश्चिम बंगाल का रहनेवाला है आरोपी प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम लड़की अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। वह ठीक से चल नहीं पाती है, न बोल…

Read More

रांची। वन विभाग ने झारखंड के जंगलों की सुरक्षा के लिए नयी तकनीक का सहारा लेने का फैसला किया है। अब झारखंड के जंगलों में ड्रैगन टॉर्च का इस्तेमाल किया जायेगा। इससे रात के अंधेरे में तस्करों और जंगली जानवरों पर नजर रखी जा सकेगी। वन विभाग ने सभी वन प्रमंडलों में 885 ड्रैगन टॉर्च उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। पलामू टाइगर रिजर्व के लिए सबसे अधिक 90 ड्रैगन टॉर्च दी जायेंगी। हजारीबाग के जंगलों की निगाहबानी के लिए 60, रांची, चतरा और जमशेदपुर के लिए 50-50 ड्रैगन टॉर्च दी जायेंगी। इसके अलावा, जंगल क्षेत्र में जानवरों के पानी…

Read More

रांची। असम मुख्यमंत्री एवं झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्व सरमा ने कहा कि झारखंड प्रदेश में आज पहली बार चुनाव समिति की बैठक हुई है। वहीं आज परिवर्तन संकल्प यात्रा जो प्रमंडल में होना है उसको लेकर बैठक होगी। इसके साथ चुनाव की तैयारी भी शुरू होगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में हर दिन नयी चुनौती आ रही है। बांग्लादेशी घुसपैठ, वादा खिलाफी का मामला झारखंड की जनता से जुड़ा हुआ है। भारत के हर प्रदेश में पुलिस की बहाली होती है। शारिरिक परीक्षा के सारे नियुक्ति में होती है। शारीरिक परीक्षा पुलिस की बहाली में अनिवार्य है।…

Read More

-महासचिव सह प्रवक्ता का दावा, भाजपा को पता चल गयी है झामुमो की ताकत -गठबंधन के साथी दलों के साथ सीटों पर जल्द निर्णय, झामुमो बड़े भाई की भूमिका में रांची। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के भाजपाई बनने के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला दिनोंदिन तेज होता जा रहा है। सोमवार को सत्तारूढ़ झामुमो ने आरोप लगाया कि आयातित नेताओं के सहारे भाजपा चुनावी जंग जीतना चाहती है। झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा के सारे नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकप्रियता को देखकर बेचैन हो गये हैं। यही झामुमो की असली ताकत भी है। भाजपा…

Read More

रांची। आजसू पार्टी की ओर से राज्यभर में जन जागरण पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जन जागरण पदयात्रा के माध्यम से पार्टी के विधानसभा प्रभारी और पदाधिकारी द्वारा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में पदयात्रा और जनसभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर सोमवार को भी प्रदेश भर के अलग-अलग पंचायतों में जन जागरण पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पिछले चुनाव के दौरान राज्य सरकार ने जनता से कई वादे किये थे लेकिन उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। जन जागरण पदयात्रा के माध्यम से आजसू पार्टी पूरे…

Read More

रांची। मांडर विधानसभा के इटकी ब्लॉक के सैकड़ों युवाओं ने सोमवार को आजसू पार्टी का दामन थामा। पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने सभी को पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर सुदेश ने कहा कि सभी युवा साथियों का पार्टी में हार्दिक स्वागत है। हमें उम्मीद है कि आपके आने से पार्टी को नयी ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। झारखंड के विकास की धारा को तेज करने के लिए युवाओं की भागीदारी और सहयोग की आवश्यकता है। उन्हें आगे आकर अपनी भूमिका निभानी होगी। आजसू पार्टी युवाओं के साथ हर कदम पर और हर पल खड़ी है। उनके अधिकारों की लड़ाई…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में जारी उत्पाद सिपाही नियुक्ति परीक्षा को लेकर फिर सवाल उठाया है। कहा है कि बिना पर्याप्त तैयारी के ही आपाधापी में नियुक्ति प्रक्रिया अपनायी गयी है। कैंडिडेट को भी 10 किमी की दौड़ के अभ्यास के लिए दो सप्ताह का ही समय मिला। बाबूलाल के अनुसार उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा की 500 सीटों की बहाली में 12 होनहार युवा अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं, यानी 2% से भी ज्यादा। ये मरने वाले सभी युवा अपने गरीब परिवार का सहारा थे, अपने मां-बाप की आंखों का तारा थे। मृत…

Read More

पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन हरकत-उल-मुजाहिदीन ने 1999 में इंडियन एयरलाइंस के विमान आईसी 814 का अपहरण किया था। इसी पर आधारित वेब सीरीज़ आईसी 814 पर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है। सरकार ने नेटफ्लिक्स के भारतीय कंटेंट हेड को समन भेजा है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का यह समन तब आया जब सैकड़ों सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वेब सीरीज़ के निर्माताओं ने जान-बूझकर अपहरणकर्ताओं के नाम बदलकर ‘भोला’ और ‘शंकर’ कर दिया है। नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट हेड मोनिका शेरगिल को वेब सीरीज के विवादास्पद पहलुओं को समझाने के लिए 2 सितंबर को उनके…

Read More