Author: shivam kumar

गिरिडीह। केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को झारखंड की बगोदर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी नागेन्द्र महतो के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। साथ ही चौहान ने देवघर विधानसभा में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में भी शिरकत की। इस दौरान शिवराज सिंह ने कहा कि, जेएमएम-कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने पूरे प्रदेश को लूटकर तबाह कर दिया है। जनता को लूट रहे हैं, इतना भ्रष्टाचार किया कि एक-एक नेता के घर में 350 करोड़ रुपये निकल रहे हैं। जनता इस सरकार से परेशान है। इसलिए अब जनता ने जेएमएम की भ्रष्ट सरकार…

Read More

आदिवासी बहनों को बहला-फुसलाकर उनके अधिकार मारे जा रहे : अनुराग रांची। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान इंडी गठबंधन पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “पिछले पांच वर्ष अगर आप राजद-कांग्रेस-झामुमो की सरकार के देखेंगे तो झारखंड के लोगों को ‘लव-जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ही मिला है। उन्होंने कहा कि जनकल्याण के बजाय ‘जिहाद-कल्याण’ यहां पर चल रहा है और इसके कई उदाहरण यहां पर आपके सामने हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी बहनों को बहला-फुसलाकर उनके अधिकार मारे जा रहे हैं। झारखंड की जनता अपने आप…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना पर रोक लगाने का आग्रह करने को लेकर दायर जनहित याचिका को झारखंड हाइकोर्ट ने खारिज कर दी है। इससे पहले हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस की बेंच ने राज्य सरकार एवं प्रार्थी का पक्ष सुना। सिमडेगा निवासी विष्णु साहू ने अधिवक्ता राजीव कुमार के माध्यम से यह याचिका दाखिल की थी। याचिका में कहा गया है कि आने वाले कुछ माह में झारखंड विधानसभा चुनाव होना है। सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश के अनुसार राज्य सरकार किसी व्यक्ति विशेष को सीधे अकाउंट के माध्यम से पैसे नहीं दे सकती है। राज्य सरकार पब्लिक के परपस…

Read More

-भारत ने श्रृंखला में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त सेंचुरियन। चार टी20 मैचों की श्रृंखला के तीसरे मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से पटखनी दी है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने श्रृंखला में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत की इस जीत में मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा की बेहतरीन बल्लेबाजी मुख्य कारक रहीं, जिन्होंने 51 गेंदों में अपना पहला शतक लगाया। भारत की तरफ से मिले 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम ने गजब का जज्बा दिखाया लेकिन लक्ष्य को हासिल नहीं कर सके। मेजबान टीम…

Read More

-फर्जी आईडी से बैंक खाता खोलने का मामला अहमदाबाद। फर्जी आईडी से बैंक खाता खोलकर आर्थिक भ्रष्टाचार मामले में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (इडी) ने महाराष्ट्र और गुजरात में कार्रवाई शुरू की है। गुजरात के अहमदाबाद के 13 और सूरत के 3 स्थानों पर इडी की छापेमारी शुरू की गई है। इसके अलावा महाराष्ट्र के मालेगांव में 2, नासिक में एक और मुंबई के 5 स्थानों पर जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान वोट जिहाद का मामला जमकर उछला था। इसमें बड़े पैमाने पर रुपये के अवैध लेनदेन का आरोप है। इसके लिए फर्जी आईडी…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 नवंबर को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने के लिए हमारे समर्पित कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हुए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के इसी अथक परिश्रम के बीच 16 नवंबर को सुबह 11:30 बजे ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में उनसे संवाद को लेकर बेहद उत्सुक हूं।”

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इतिहास में पहली बार कश्मीरी गेट स्थित यमुना नदी के वासुदेव घाट पर बुधवार को दिल्ली दीपोत्सव-2024 का आयोजन किया गया। घाट को 3.51 लाख दीयों की रोशनी से जगमगाया गया। आयोजन में रोशनी और आस्था का अद्भुत संगम दृष्टिगोचर हुआ। लेजर एवं ड्रोन शो ने इसकी भव्यता में चार चांद लगा दिए। देव दीपावली, गुरु पर्व और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना के मार्गदर्शन में दिल्ली विकास प्राधिकरण ने इसका आयोजन किया। सक्सेना ने दीया प्रज्ज्वलित कर यमुना नदी में प्रवाहित किया। इस…

Read More

नई दिल्ली। आज विश्व मधुमेह दिवस है। इस दिन मधुमेह के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जाता है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इस बीमारी की रोकथाम, शीघ्र पता लगाने और प्रभावी प्रबंधन पर जोर दिया। उन्होंने एक्स पर साझा किए अपने संदेश में कहा कि इस दिन हर साल एक गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती के रूप में मधुमेह के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्य करते हैं, जो रोकथाम, शीघ्र पता लगाने और प्रभावी प्रबंधन में मजबूत प्रयासों की आवश्यकता को रेखांकित करता है। उन्होंने कहा कि मधुमेह को रोका जा सकता है…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम कॉम्प्लेक्स में आज 43वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) का आगाज होगा। यह मेला 27 नवंबर तक चलेगा। मेले का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्याेगमंत्री पीयूष गोयल करेंगे। इस मेले में 14 से 18 नवंबर तक सिर्फ बिजनेस वर्ग के लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। 19 नवंबर से इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस बार मेले में देश के सभी राज्यों के स्टॉल्स के साथ-साथ कुछ विदेशी स्टॉल्स भी शामिल किए गए हैं। आम जनता के लिए व्यापार मेला 19 से 27 नवंबर तक सुबह…

Read More

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू भी वायु प्रदूषण की चपेट में आ गया है। वायु प्रदूषण के कारण पूरे शहर में धुंध छाई हुई है। कई वर्षों के बाद काठमांडू में इस तरह का वायु प्रदूषण देखने को मिला है। वायु प्रदूषण की मात्रा इतनी अधिक बढ़ गई है कि काठमांडू दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में छठे स्थान पर आ गया है। आईक्यू एयर की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक काठमांडू में वायु प्रदूषण का स्तर 170 एक्यूआई के पार हो गया है। आईक्यू एयर के मुताबिक आज सुबह 11 बजे तक काठमांडू में वायु प्रदूषण का असर खतरनाक स्तर…

Read More