-बिना नियुक्ति दिये 2 लाख से अधिक रिक्त पद गायब -कहा-राज्य सरकार झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ इस तरह न खेले रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि झारखंड में एक अनोखा घोटाला सामने आया है। कहा कि तरह-तरह के भ्रष्टाचार के लिए कुख्यात हेमंत सोरेन ने सरकारी विभागों के रिक्त पदों की संख्या में बड़ा घोटाला कर दिया है। बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि पिछले 2 सालों में रिक्त पदों…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड में लंबित नगर निकाय चुनाव के मामले में रोशनी खलखो की ओर से दायर अवमानना याचिका पर शुक्रवार को हाइकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान हाइकोर्ट ने भारत निर्वाचन आयोग को दो सप्ताह में शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही अगली सुनवाई 7 फरवरी को निर्धारित की गयी है। कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान आयोग से वोटर लिस्ट देने का समय मांगा था। शुक्रवार की सुनवाई में स्टेट इलेक्शन कमीशन के वकील ने कोर्ट को यह बताया कि अपटूडेट वोटर लिस्ट नहीं मिलने के कारण चुनाव कराने में समस्या हो रही है।…
बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ किये गये साहसिक संघर्ष के लिए मिलेगा सम्मान रांची। झारखंड के बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ किये गये साहसिक संघर्ष के लिए चार पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा। यह पुरस्कार गृह मंत्री अमित शाह के हाथों प्रदान किया जायेगा। इन अधिकारियों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट नेतृत्व, संघर्ष और नक्सलियों के खिलाफ चलाये गये अभियानों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। गृह मंत्री अमित शाह ने इन अधिकारियों के साहस और समर्पण की सराहना करते हुए उनकी कार्यशैली को देश भर के पुलिस बल के लिए एक प्रेरणा बताया। सम्मानित…
विशेष बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू से लेकर ऐतिहासिक तमाड़ तक दिखेगी झारखंडियत की ताकत झारखंड का टूरिज्म बड़ा आर्थिक स्रोत बन सकता है राज्य के लिए, गंभीरता दिखाने की जरूरत झारखंड को एक्स्प्लोर किया ही कहां गया, दिख जायेगी ऐतिहासिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्रकृति की ताकत सैकड़ों लोनावला-खंडाला समां जायेंगे झारखंड की खूबसूरती में, हिडन ट्रेजर को खंगालने की जरूरत टूरिज्म के साथ-साथ सुरक्षा पर भी रहे हेमंत सरकार का विशेष फोकस नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। किसी भी समाज के लिए उसकी सांस्कृतिक विविधताएं और धरोहर अमूल्य होते हैं। जो समाज…
रांची। रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के शालीमार मार्केट के पास शुक्रवार की सुबह स्कूल वैन को पुलिस लिखी स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूल वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। स्कूल वैन का चालक बुरी तरह से घायल हो गया, हालांकि एक बच्चे को हल्की चोट आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पुलिस लिखी स्कॉर्पियो के चालक और स्कूल वैन के चालक में किसी बात को लेकर बहस हुई। इस विवाद के बाद वैन चालक बच्चों को लेकर आगे बढ़ गया, लेकिन स्कॉर्पियो ने उसका पीछा कर टक्कर मार दी। घटना की…
-डीसी और डीआईजी ने दिए कई निर्देश रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय समारोह का शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा की देखरेख में फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। फुल ड्रेस रिर्हसल के दौरान गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को रियल टाइम बेसिस पर दुहराया गया। उपायुक्त और डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड पार्टियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक सुधार के…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आयरलैंड के प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर माइकल मार्टिन को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, “आयरलैंड के प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर माइकल मार्टिन को बधाई। हम साझा मूल्यों और लोगों के बीच गहरे जुड़ाव की मजबूत नींव पर आधारित हमारी द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
-दवा बनाने के नाम पर ड्रग्स का काला कारोबार आणंद। आणंद जिले के खंभात के सोखडा जीआईडीसी क्षेत्र में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) की छापेमारी में बड़ा खुलासा हुआ है। छापेमारी में करीब 100 करोड़ रुपये का नशीला पाउडर जब्त किया गया है। स्क्वॉड की 60 से अधिक अधिकारियों के सर्वे के बाद एटीएस टीम ने फैक्ट्री संचालक समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर अहमदाबाद ले गई है। एटीएस सूत्रों के अनुसार सोखडा जीआईडीसी में किराए पर फैक्ट्री लेकर उसका संचालन किया जा रहा था। फैक्ट्री से नींद की दवा अल्प्राइजोलम बनाने के लिए जिस पदार्थ का उपयोग होता…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं को सशक्त बनाए रखने तथा उनके लिए व्यापक अवसर सुनिश्चित करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आज राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हम बालिकाओं को सशक्त बनाए रखने और उनके लिए व्यापक अवसर सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। भारत को सभी क्षेत्रों में बालिकाओं की उपलब्धियों पर गर्व है। उनकी उपलब्धियां हम सभी को प्रेरित करती रहती हैं।” उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “हमारी सरकार ने शिक्षा, प्रौद्योगिकी, कौशल, स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है,…
इंफाल। सुरक्षा बलों ने मणिपुर के पहाड़ी और घाटी जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में अभियान चलाकर हथियार और विस्फोटक का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने आज सुबह बताया कि सुरक्षा बलों ने थौबल जिले के नोंगपोक सेकमाई थाना क्षेत्र के फुंगई चिंग, एनगामुखोंग इलाके से एक सिंगल बोर गन, एक देसी पिस्टल, मैगजीन, एक नाइन एमएम पिस्टल मैगजीन, 10 हाई-एक्सप्लोसिव हैंड ग्रेनेड, एक बाओफेंग रेडियो सेट, एक एंटी-रायट ग्रेनेड, एक स्टन शेल, 50 खाली .303 राउंड, 36 जीवित राउंड और 45 खाली कारतूस बरामद किया है।सुरक्षा बलों ने काकचिंग जिले के वाबगई बफैलो फार्म क्षेत्र के पास से एक…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत अन्य नेताओं ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह एक्स पर लिखा कि रघुकुलनंदन’ प्रभु श्रीराम एवं योगेश्वर श्रीकृष्ण की पावन जन्मस्थली, बाबा श्री विश्वनाथ के आशीर्वाद से अभिसिंचित, सृजन, संस्कृति, संस्कार व शौर्य की गौरवशाली धरा उत्तर प्रदेश के 76वें स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई! उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में नए भारत का ‘ग्रोथ इंजन’ नया उत्तर प्रदेश विकास, सुरक्षा और सुशासन के नित…
