Author: shivam kumar

रांची। विश्व हिंदू परिषद विधि प्रकोष्ठ का रांची महानगर संयोजक अधिवक्ता जगदीश चंद्र पांडेय को बनाया गया है। अधिवक्ता राम कृष्णा भगत, अधिवक्ता गंगाधर नायक और अधिवक्ता मनीष सिंह को सहसंयोजक बनाया गया है। रांची के किशोरगंज स्थित प्रांत कार्यालय में शनिवार को बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। इस मौके पर प्रांत सहमंत्री सह बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने कहा कि समाज में अधिवक्ता की महत्वपूर्ण भूमिका हैं और समाज में कानून के वजह से ही सभी लोग अमन चैन से ही जीवन यापन करते हैं। महानगर अध्यक्ष कैलाश केशरी ने सभी को शुभकामना देते हुए…

Read More

पटना। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि बिहार पेपर लीक का सेंटर बन गया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जातिगत जनगणना होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने बजट में पिछड़े समुदाय के प्रतिनिधित्व पर भी सवाल उठाया। एक दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी पटना के बापू सभागार में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जाति जनगणना कराने बाद विकास उसी के अनुसार होना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा, इससे पता चलेगा कि किसकी कितनी आबादी है। नौकरशाही, शैक्षणिक संस्थानों और निजी…

Read More

नई दिल्ली। सरकार संसद के आगामी बजट सत्र में एक नया आयकर विधेयक पेश कर सकती है। इसका उद्देश्य वर्तमान आयकर कानून को सरल बनाना, उसे समझने योग्य बनाना तथा पृष्ठों की संख्या में करीब 60 फीसदी की कमी करना है। वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जुलाई के बजट में इसकी घोषणा की थी। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि नया आयकर कानून संसद के बजट सत्र में पेश किया जाएगा। यह एक नया कानून होगा, न कि मौजूदा अधिनियम में संशोधन। फिलहाल, कानून के मसौदे पर विधि मंत्रालय विचार कर रहा है, जिसे बजट सत्र के दूसरे हिस्से…

Read More

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका ने साइबर अपराध जांच में सहयोग बढ़ाने के लिए कल वाशिंगटन डीसी में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौता ज्ञापन पर अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा और कार्यवाहक अमेरिकी उप सचिव होमलैंड सुरक्षा क्रिस्टी कैनेगैलो ने हस्ताक्षर किए। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शनिवार को घोषणा की कि भारत और अमेरिका ने आपराधिक जांच में साइबर खतरे की खुफिया जानकारी और डिजिटल फोरेंसिक पर सहयोग और सूचना साझा करने को बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत की ओर से भारतीय साइबर अपराध समन्वय…

Read More

– रिक्शा चालक सहित 40 लोगों का बयान दर्ज मुंबई। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान हमला मामले में बांद्रा पुलिस ने उनकी पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर का बयान दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस इस मामले में रिक्शा चालक भजन सिंह राणा से भी पूछताछ की है। पुलिस अब तक इस मामले में करीब 40 लोगों का बयान दर्ज कर चुकी है और पुलिस की 30 टीम फरार हमलावर की तलाश कर रही है। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी। सूत्रों के अनुसार करीना कपूर ने पुलिस को बताया कि जब सैफ अली खान पर हमला हुआ तो…

Read More

विशेष झारखंड के बाद अब केंद्र ने झारखंड से मांग लिये 13 हजार 299 करोड़ का बकाया झारखंड भी अड़ा, पहले मेरे 1.36 लाख करोड़ का बकाया तो लौटाओ रास्ता नहीं निकला, तो बकाये के इस खेल में नुकसान दोनों को उठाना पड़ सकता है नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड के साथ केंद्र के रिश्तों में एक बार फिर से तनाव पैदा होने की संभावना दिखाई देने लगी है। केंद्र सरकार ने झारखंड से अपना 13 हजार 299 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान करने को कहा है। इसे लेकर झारखंड सरकार में…

Read More

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में खुले आसमान के नीचे सार्वजनिक स्थानों, शराब के ठेकों के आसपास व सड़क के किनारों पर शराब पीने वालों के खिलाफ शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने दो घंटे तक विशेष अभियान चलाया। पुलिस उपायुक्तों के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र तथा ट्रांस हिंडन क्षेत्र में चले इस अभियान में कुल 546 शराबी पकड़े गए। वे खुले में शराब पी रहे थे। कोई गाड़ी के बोनट पर रखकर, कोई छत पर कोई गाड़ी के अंदर तो कोई शराब के ठेके के आस-पास कोने में सुनसान व सार्वजनिक स्थानों पर बेख़ौफ़ होकर शराब पी…

Read More

महाकुम्भ नगर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के संविधान को प्रत्येक घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रचार प्रसार शुरू किया है। इसी अभियान के तहत उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा मेला क्षेत्र में संविधान की डिजिटल गैलरी शुरू की है। इसकी थीम है कि भारत का संविधान जानना है तो संविधान गैलरी में आए। महाकुम्भ मेला क्षेत्र के सेक्टर दो में त्रिवेणी मार्ग स्थित संविधान गैलरी में प्रवेश करते ही संविधान के महत्वपूर्ण चित्र प्रदर्शित किए गए है। संविधान निर्माण में किसी भूमिका कैसे रही और संविधान लेखन से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारी…

Read More

सिलीगुड़ी। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। यहां अपराधियों को सरकारी संरक्षण प्राप्त है। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा जलपाईगुड़ी में एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए दिल्ली से बागडोगरा पहुंचे थे। इस दौरान बागडोगरा हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में बीएल वर्मा ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आरजी कर की घटना ही नहीं, इस राज्य में कानून का शासन नहीं है। यहां अल्पसंख्यकों के तुष्टीकरण की राजनीति चल रही है। न सिर्फ…

Read More

कोलकाता। उत्तर दिनाजपुर के गोआलपोखर में पुलिसकर्मियों पर हमले के मुख्य आरोपित सज्जाक आलम को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। वह शनिवार सुबह चोपड़ा सीमा से बांग्लादेश भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, भागने के दौरान उसे रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उसने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने गोली चलाई। सज्जाक आलम को तीन गोलियां लगी थीं—बाएं कंधे, हाथ और पैर में। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि उसे बेहद गंभीर हालत में लाया गया था, लेकिन इलाज…

Read More

कोलकाता। आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज में युवा‌ महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले में सियालदह के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत आज शनिवार, 18 जनवरी को फैसला सुनाएगी। यह घटना 9 अगस्त 2024 को घटी थी, जब अस्पताल परिसर से महिला डॉक्टर का शव बरामद हुआ था। इस मामले ने पूरे पश्चिम बंगाल में भारी आक्रोश पैदा कर दिया था। अब 162 दिनों बाद इस मामले में फैसला सुनाया जाना है। शनिवार को सुबह से ही सियालदह कोर्ट के चारों तरफ भीड़ जुटने लगी है और पुलिस ने भी सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त व्यवस्था…

Read More