पलामू। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ पलामू के अध्यक्ष सुधीर कुमार दूबे के नेतृत्व में वित्त और संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर से डालटनगंज स्थित आवास पर बुधवार को शिष्टाचार मुलाकात की गई। बुके देकर सम्मानित किया और गरीबों के बच्चों को शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे मिले, इसपर लंबी बातचीत हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक सीमित संसाधनों में बेहतर शैक्षणिक प्रर्दशन कर रहें हैं, लेकिन इनसे संबंधित सभी मांगों को मसलन विभागीय नियमावली तहत प्रोन्नति, अन्य कर्मियों की तरह मिलने वाला वृत्ति उन्नयन ‘एमएसीपी’ द्वितीयक श्रेणी में रखा जा रहा है, जिसके कारण शिक्षकों के मन में व्यवस्था…
Author: shivam kumar
—गंगा में स्नान करने के बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए उमड़ रहे लाखों श्रद्धालु वाराणसी। प्रयागराज महाकुंभ में मकर संक्रांति पर्व पर पहले अमृत स्नान (शाही स्नान) के बाद लाखों श्रद्धालुओं का पलट प्रवाह मंगलवार देर रात से ही काशी में होने लगा है। श्रद्धालुओं की भीड़ से दशाश्वमेध स्थित गंगा तट से लेकर श्री काशी विश्वनाथ दरबार भर गया है। श्रद्धालुओं के अनवरत आगमन को देख जिलाधिकारी एस. राजलिंगम और अपर पुलिस आयुक्त डॉ. एस चिनप्पा की अगुआई में भीड़ प्रबंधन के लिए दशाश्वमेध इलाके में सड़कों पर उतर आए। लाखों की भीड़ से दशाश्वमेध, गोदौलिया, मैदागिन…
महाकुम्भनगर। सोशल मीडिया पर डिजिटल बाबा के नाम से मशहूर आध्यत्मिक गुरु स्वामी राम शंकर महाराज प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे हुए हैं। डिजिटल बाबा का लोगों से डिजिटल रूबरू होने का अंदाज बेहद निराला हैं। हाथ में ट्राइपॉड, कैमरा,वायरलेस माइक लिये कुम्भ के पलों को पूरी दुनियां के समक्ष अपने सोशल मीडिया पेज पर लाइव कर रहें है। डिजिटल बाबा कुम्भ में आये साधु संतों एवं श्रद्धालु जनों से मुखातिब हो रहे हैं। लोगों से हो रही बातचीत को वह सोशल मीडिया में बड़ी ततपरता से साझा भी कर रहे हैं । वह सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म का उपयोग भी…
महाकुम्भ नगर। मकर संक्रांति को पहले अमृत स्नान के साथ महाकुंभ का आगाज हो गया है। अक्सर ये माना जाता है कि धार्मिक आयोजन, यात्राओं, मेलों और पर्वों में उम्रदराज लोग शामिल होते हैं। इस बार महाकुम्भ में सनातन के प्रति युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। मेला क्षेत्र के हर कोने में आपको युवाओं की अच्छी खासा तादाद देखने को मिल जाएगी। इस बार महाकुम्भ में देश के काेन-काेने से युवा सनातन धर्म की भव्यता, दिव्यता और आध्यात्मिकता का विराट रूप देखने के लिए उत्सुक दिखे। गौरतलब है कि 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ मेला पूरे…
महा कुंभ 2025 में हवाई निगरानी ने दिया सुरक्षा को नया आयाम महाकुम्भ नगर। विश्व के सबसे बड़े आध आध्यात्मिक समागम की उप्र पुलिस उन्नत तकनीक की सहायता से लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनके सुचारू आवागमन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। पुलिस ने प्रतिबंधित मेला क्षेत्र में जबरन प्रवेश कर रहे 9 ड्रोन को निष्क्रिय किया। यह जानकारी बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महाकुम्भ राजेश द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि मेले के विशाल क्षेत्र में हवाई निगरानी और भीड़ प्रबंधन को मजबूत करने के लिए 11 टेथर्ड ड्रोन और एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात किए हैं। टेथर्ड ड्रोन की…
-पुलिस को देख बेवड़ों की सिट्टी-पिट्टी गुम, बोले,साहब इस बार छोड़ दो, आगे कभी यहां नहीं आऊंगा गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में खुले आसमान के नीचे सार्वजनिक स्थानों पर चल रही ओपन बारो के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार की देर शाम में दो घंटे तक विशेष अभियान चलाया। पुलिस उपायुक्तों के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र,ग्रामीण क्षेत्र तथा ट्रांस हिंडन क्षेत्र में चले इस अभियान में कुल 456 शराबी पकड़े गए। जो खुले में शराब पी रहे थे। कोई गाड़ी के बोनट पर रखकर,कोई छत परकोई गाड़ी के अंदर तो कोई शराब के ठेके के आसपास कोने में सूनसान तो…
कोलकाता। मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सलाइन विवाद को लेकर सीआईडी की जांच बुधवार को भी जारी रही। सुबह 10 बजे सीआईडी की दो सदस्यीय टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची और सीधे प्राचार्य मौसुमी नंदी के कक्ष में जाकर पूछताछ शुरू की। मंगलवार को जिन डॉक्टरों से पूछताछ हुई थी, उन्हें फिर से बुलाया गया, साथ ही कुछ अन्य चिकित्सकों को भी तलब किया गया। इस दौरान, अस्पताल के कई डॉक्टरों को ‘रिंगर्स लैक्टेट’ (आरएल) सलाइन की बोतल हाथ में लिए प्राचार्य के कक्ष के बाहर खड़ा देखा गया। राज्य सरकार के निर्देश पर सीआईडी ने इस मामले की जांच…
मालदा। मालदा टाउन जीआरपी पुलिस ने तस्करी से पहले करीब 900 बोतल कफ सिरप के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों बिहार के रहने वाले हैं। मालदा टाउन जीआरपी थाने के आईसी प्रशांत राय ने बुधवार को बताया कि उसकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि दिल्ली से बड़ी मात्रा में कफ सिरप की तस्करी कर बांग्लादेश ले जाने की कोशिश की जा रही है। जिसके बाद मालदा टाउन स्टेशन के प्लेटफार्म पर तीन संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से पांच बैग में करीब 900 बोतल कफ सिरप बरामद किया गया। तीन को…
अलीपुरद्वार। जिले के फालाकाटा ब्लॉक में हाथियों का हमला लगातार जारी है। बुधवार तड़के हाथी के हमले में सात घर सहित एक दुकान क्षतिग्रस्त हो गया है। जबकि घर में रखा खाना नष्ट हो गया। घटना से फालाकाटा ब्लॉक के तासटी चाय बागान में दहशत का माहौल है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दलगांव जंगल से निकलकर एक हाथी तासटी चाय बागान इलाके में आ गया। जिसके बाद हाथी ने चाय बागान के जेंगा लाइन के एक दुकान, प्रधान संथाल और प्रधान मुंडा के घर के एक हिस्से को नष्ट कर दिया। इसके अलावा उस चाय बागान के पानू लाइन के…
कोलकाता। फर्जी पासपोर्ट मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (इडी) भी सक्रिय हो गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने फर्जी पासपोर्ट के संबंध में कोलकाता पुलिस से जानकारी ली है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को इडी के अधिकारियों ने पुलिस से फर्जी पासपोर्ट से संबंधित दस्तावेज ले लिए और उनकी की जांच शुरू कर दी है। हालांकि इडी ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। दस्तावेजों की जांच के बाद मामला दर्ज किया जा सकता है। दरअसल, फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला गिरोह लंबे समय से राज्य में सक्रिय है। जांचकर्ताओं ने कोलकाता…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार विधानसभा के अतिथिशाला का उद्घाटन किया। अतिथिशाला में 24 कमरे, तीन सूट, मीटिंग हॉल और वेटिंग हॉल सहित अन्य सुविधायें उपलब्ध कराई गईं हैं। उद्घाटन के पश्चात अतिथिशाला के विभिन्न हिस्सों का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत अच्छा बना है। यहां आने वाले आगंतुकों को ठहरने में काफी सहूलियत होगी। आगंतुकों के लिए यहां सभी सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। इस अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय…
