Author: आजाद सिपाही

इस्लामाबाद। अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैट्टिस सोमवार को पाकिस्तान पहुंच गए। वह पद्भार ग्रहण करने के बाद पहली बार पाकिस्तान गए हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पाकिस्तान पहुंचने पर रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और अमेरिकी दूतावास ने उनका स्वागत किया। इस दौरे के दौरान मैट्टिस पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के साथ बैठकें कर सकते हैं। मैट्टिस ने कहा था कि इस्लामाबाद में शीर्ष नेतृत्व के साथ उनकी चर्चा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दक्षिण एशिया नीति पर भी केंद्रित होगी, जिसका ऐलान सितंबर में किया गया…

Read More

लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र के डोरिया में युवक ने शनिवार शाम मंदिर के पास खेल रहे मासूम को एक किशोर की मदद से अगवा किया। मुंह में कपड़ा ठूंसने के साथ हाथ-पांव बांधे। फल के टोकरे में बंद करके पुलिया के नीचे छिपा दिया। इसके बाद पिता को फोन कर 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी। अपहरण की सूचना हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों को साथ लेकर पुलिस ने तलाश शुरू की। पुलिया के नीचे चप्पल नजर आई। तलाशने पर टोकरी में बच्चा मिला, उसे बंधन मुक्त करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को धरदबोचा। एसओ नगराम संतोष…

Read More

श्रीनगर  : दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में थल सेना के एक वाहन पर आतंकवादियों के गोलीबारी करने के बाद आज मुठभेड हुई, जिसमें एक सैनिक घायल हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने श्रीनगर जा रहे थल सेना के एक काफिले पर काजीगुंड में गोलीबारी की, जिसमें एक जवान घायल हो गया.उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की तलाश शुरु कर दी. अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों का तलाश अभियान आतंकवादियों के साथ एक मुठभेड में तब्दील हो गया। उन्होंने बताया कि इस बारे में और अधिक ब्योरे का इंतजार है.

Read More

धर्मपुर (गुजरात)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जुबानी हमले करते हुए सोमवार को कांग्रेस पार्टी को एक सल्तनत बताया, जहां केवल एक ही परिवार राज कर सकता है। मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस को गुजरात पसंद नहीं है और पार्टी गुजरात से नफरत करती है, इसलिए गुजरात के लोगों को चाहिए कि वे कांग्रेस को इसके लिए सबक सिखाएं। गुजरात की दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन मोदी ने कांग्रेस के गढ़ धर्मपुर के मलानपाड़ा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में पिछले पांच दशकों तक शासन किया, क्या हमने…

Read More

रांची: आपको बता दें कि नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के भांजे पर एक महिला को अगवा कर उसका एमएमएस बनाने का आरोप लगा है। बता दें कि इस महिला ने इस मामले में लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। आपको बता दें कि पीड़ित महिला मूल रूप से हजारी बाग की रहने वाली है। इस महिला ने चुटिया में रहने वाले राहुल सिंह, राज्य के नगर विकास मंत्री के भांजे अजीत सिंह, प्रशांत सिंह और आरोपी युवक राहुल की मां भाजपा नेत्री नीलम सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इस महिला ने पुलिस को बताया है​ कि…

Read More

नई दिल्ली: बताया जा रहा है कि दिल्ली के सांकेत इलाके में बनी स्टेट बैंक आॅफ इडिया से कुछ महिलाओं ने करीब 3 लाख रूपए की चोरी की । जिसकी पूरी वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग देखने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि सीसीटीवी की फुटेज देखकर पुलिस उस महिला गैंगे के बारे में जानने की कोश्शि कर रही है। पुलिस ने इस मामले में मीडिया को बताया है कि दिल्ली के संगम विहार में 44 साल के महेन्द्र कुमार मदर डेयरी और डीएमस के…

Read More

बताया जा रहा है कि आज राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर दिया है जिसके बाद झारखंड के सीएम रघुवर दास ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा है कि वशवाद देश के लिए एक नासूर के बराबर है। जिसे आज देश की जनता नकार चुकी है। इसके आगे उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र ही नहीं है वह देश को कैसे चलाएगी। इसके आगे उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में अध्यक्ष पद पर एक परिवार के लोगों को आना तय है वहां पर भला लोकतंत्र की रक्षा कैसे हो सकती है।इसके आगे सीएम रघुवर…

Read More

दिल्ली के फीरोजशाह कोटला मैदान में भारत-श्रीलंका के बीच चल रहे क्रिकेट टेस्ट मैच में रविवार को इसलिए बार-बार बाधा आती रही कि श्रीलंका के खिलाड़ियों को धूल-धुंध और धुएं के वातावरण में खेलना मुश्किल हो रहा था। वे मुंह और नाक ढक कर खेलने उतरे, उसके बावजूद उनकी आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी कम नहीं हुई। हालांकि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने पारी घोषित कर श्रीलंका को बैटिंग करने का मौका दे दिया, पर यह सवाल हवा में तैरता रहा कि आखिर क्यों दिल्ली में प्रदूषण पर काबू पाने में कामयाबी नहीं मिल पा…

Read More

43 वर्षीय राजैया येनकंपली दक्षिणी भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। वह ट्रेन से अपने घर से मुंबई के जाने के रास्ते में हैं। वह कहते हैं, “मैं कुवैत से मुंबई हवाई अड्डे पर आज (18 नवंबर, 2017) उतरा हूं। आज भी दर्द होता है। मेरे सिर पर 22 टांके हैं। ” येनकंपली वर्ष 2016 में एक घरेलू कार्यकर्ता वीजा पर कुवैत गए थे। लेकिन उन्हें कुवैत-सऊदी सीमा पर वाफ्रा रेगिस्तान में एक चरवाहा के रूप में काम करने के लिए मजबूर किया गया था। हालांकि, 100 बकरियों की देखभाल करते हुए वह खुश नहीं थे, लेकिन उनके…

Read More

अयोध्या। उच्चतम न्यायालय मंगलवार से अयोध्या में विवादित रामजन्मभूमि मामले की हर रोज सुनवाई करेगा। छह दिसम्बर 1992 को कार सेवकों ने विवादित ढांचे को ध्वस्त कर दिया था। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) विवादित स्थान पर अगले साल अक्टूबर में राममंदिर का निर्माण शुरू करने की घोषणा कर चुका है। केन्द्र और उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारों ने इस मसले पर मौन साध रखा है और इस संवदेनशील मुद्दे पर उन्हे उच्चतम न्यायालय के फैसले का इंतजार है। इससे पहले 30 दिसम्बर 2010 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इस मामले में एेतिहासिक फैसला सुनाया था जिसके मुताबिक…

Read More

चंडीघाट माजरा बस्ती में सिलेंडर फटने से लगी के कारण दंपत्ति की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि आग मिट्टी तेल के दीपक से लगी है। कुष्ठ रोग से पीड़ित दंपत्ति राजू (48) और फूलवती (42) भिक्षा मांगने का काम करते है। दोनों पति पत्नी श्यामपुर थाना क्षेत्र के चंडीमाजरा बस्ती (चंडी पुल के नीचे)में झोपड़ी डालकर रह रहे थे। दंपत्ति रात को अपनी झोपड़ी में मिट्टी तेल का दीपक जलाकर रखा करते थे। रोज की तरह रविवार की रात दोनों सो गए।…

Read More