Author: आजाद सिपाही

रांची: झारखंड की रघुवर सरकार 22 सितंबर को 1000 दिन पूरे कर रही है। इस मौके को सरकार और भाजपा ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। सरकार अपनी उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जायेगी। 14 साल बनाम एक हजार दिनों की उपलब्धियां क्या हैं, इसे बताया जायेगा। इसे लेकर सरकार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। उधर सत्ताधारी पार्टी भाजपा भी इसे लेकर रणनीतियां बनाने में जुट गयी है। इस मौके पर राज्य से लेकर प्रखंड स्तर पर कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी हो रही है। दरअसल, राज्य गठन के 14 साल बाद झारखंड में पहली…

Read More

रांची: कुडू लोहरदगा के रहनेवाले प्रमोद ठाकुर के परिजन रिम्स में भर्ती हैं। इनको ब्लड की आवश्यकता पडने के कारण ये रिम्स गेट के पास निकल कर एक आटो चालक को बिरसा ब्लड बैंक चलने के लिए कहा। आटो वाले ने इन्हें बिरसा ब्लड बैंक नहीं ले जाकर बरियातू पहाड़ी के पास ले गया। चालक के साथ और दो उनके साथी भी थे। इन तीनों ने प्रमोद ठाकुर को मारपीट कर 1800 रुपये छीन लिये। प्रमोद ने रिम्स चौक के पास प्रतिनियुक्त यातायात आरक्षी चंद्रसेन कुमार तथा प्रशिक्षु आरक्षी सुभाष कुमार को इस घटना के बारे में जानकारी दी। साथ…

Read More

रांची: पथ निर्माण विभाग के सचिव मस्तराम मीणा ने कहा कि विकास के क्षेत्र में सड़कों की अहम भूमिका होती है। उद्योग, टूरिज्म और इंटर स्टेट कनेक्टिवटी में रोड महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि कनेक्टिवटी अच्छी होगी, तभी हम लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। मीणा सोमवार को सूचना भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रांची-टाटा मार्ग मई 2018 तक पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 10,570 किमी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें स्टेट हाइवे 4845 किमी है, जबकि 4491 किमी सड़क बनायी जानी है। इन सभी…

Read More

रांची: भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी (बिहार कैडर) अरविंद प्रसाद ने झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ली। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राजभवन के दरबार हॉल में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास, मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, विकास आयुक्त अमित खरे सहित राज्य के कई वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित थे । लोगों को उचित दर पर नियमित बिजली मिले : अरविंद प्रसाद शपथ ग्रहण के बाद विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष श्री प्रसाद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी प्राथमिकता…

Read More

रांची: डीजीपी डीके पांडेय ने कहा कि राज्य में इस साल के अंत तक नक्सलवाद खत्म करने का मिशन पूरा होगा। झारखंड पुलिस इसमें कामयाब होगी। हम उसी रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। झारखंड पुलिस रणनीति के तहत अभियान चला रही है। इसमें कामयाबी भी मिल रही है। डीजीपी ने सोमवार को बातचीत के दौरान कहा कि रांची पुलिस ने लालपुर से चोरों के एक बड़े गैंग का खुलासा रविवार को किया है। ये सभी छात्र हैं। छात्र पढ़ाई पर ध्यान दें और अभिभावक भी अपने बच्चों पर नजर रखें। एक गलती से छात्र का भविष्य खराब हो जाता…

Read More

नई दिल्ली: नोटबंदी के बाद जिन लोगों ने साल 2016 के 30 दिसंबर तक अपने पुराने नोट नहीं बदलवाए, केंद्र सरकार ने उनके लिए नोट बदलवाने का एक और मौका देने से सोमवार को इनकार कर दिया और कहा कि ऐसा करने से काला धन नष्ट करने का उद्देश्य खत्म हो जाएगा। सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल हलफनामे में वित्त मंत्रालय के अवर सचिव टी. नरसिम्हा ने कहा, “लोगों को 500 या 1000 के पुराने नोट जमा कराने के लिए साल 2016 के 30 दिसंबर तक पर्याप्त वक्त दिया गया। नोटबंदी का मुख्य लक्ष्य काले धन को खत्म करना था। अब अगर…

Read More

मुंबई: देश के शेयर बाजार में सोमवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 54.03 अंकों की तेजी के साथ 32,074.78 पर और निफ्टी 29.60 अंकों की तेजी के साथ 9,915.95 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 33.23 अंकों की तेजी के साथ 32,053.98 पर खुला और 54.03 अंकों या 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 32,074.78 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने रिकॉर्ड 32,131.92 के ऊपरी स्तर को छुआ और 32,037.21 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी…

Read More

नई दिल्ली: देश के 14वे राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज हुआ मतदान समाप्त हो गया है. जिसमे राष्ट्रपति चुनाव के तहत देशभर में वोट डाले गए. राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में रामनाथ कोविंद व मीरा कुमार आमने सामने है. जिसमे विभिन्न दलों द्वारा मतदान किया गया. संसद के दोनों सदनों में जहां सांसदों की वोटिंग की व्यवस्था की गई थी, वहीं राज्य विधानसभाओं में वहां के निर्वाचित सदस्यों के लिए भी वोट डालने की व्यवस्था की गयी थी. जिसमे सभी सदस्यों ने मतदान किया. आज हुए राष्ट्रपति चुनाव में कुल 4896 वोटर हैं, जिसमें 776 सांसद हैं…

Read More

भारत में निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक एक्सिस बैंक ने यह दावा किया है कि बैंक तकरीबन चार लाख तेतीस हजार POS टर्मिनलों की स्थापना के साथ कार्ड से भुगतान प्राप्ति उद्योग में फिलहाल दूसरे नम्बर पर है। एक्सिस बैंक के मुखिया (कार्ड एंड भुगतान , कारोबार विपणन) संग्राम सिंह ने आज यहां संवाददाताओं को यह सारी जानकारी दी। संग्राम सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017 में बैंक ने गत चार सालों के मुकाबले और अधिक व्यापारियों (दो लाख अठारह हजार) को अपने साथ जोड़ा और इस तरह इलेक्ट्रानिक भुगतान में बैंक की पूर्ण प्रतिबद्वता दर्शाई है।…

Read More

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता में रिकार्ड गिरावट आई है| वाशिंगटन पोस्ट और एबीसी न्यूज के हालिया सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 36 फीसदी अमेरिकियों ने ट्रंप के कामकाज को पसंद किया है| वहीं कामकाज नापसंद करने वालों की संख्या बढ़कर 56 फीसदी हो चुकी है| 48 प्रतिशत लोगों को तो कामकाज बेहद नापसंद आया है| ट्वीट कर ट्रंप ने खुद का बचाव किया अमेरिका में सोमवार को यह रिपोर्ट जारी हुई| इसके बाद ट्रंप ने ट्वीट कर अपना बचाव किया है| ट्रंप ने लिखा, चुनाव के दौरान भी उन्हें ऐसे पोल कम लोकप्रिय बता रहे थे, लेकिन वे…

Read More

मुंबई: उत्तर प्रदेश एटीएस और महाराष्ट्र पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में मुंबई एयरपोर्ट से लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध आंतकी सलीम खान को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. यूपी पुलिस को 2008 से इस संदिग्ध आतंकी की तलाश कर रही थी. कुछ दिनों पहले फैजाबाद से गिरफ्तार आईएसआई के एजेंट आफताब से पूछताछ में सलीम के बारे में पता चला था. आईएसआई एजेंट आफताब ने बताया था कि सलीम उसे विदेश से निर्देश देता था और पैसे भी भेजता था. 2008 में रामपुर सीआरपीएफ कैंप में हमले में गिरफ्तार दो आतंकियों कौसर और शरीफ ने भी बताया था कि सलीम ने उनके…

Read More