Author: आजाद सिपाही

दुमका: लिट्टीपाड़ा उपचुनाव को लेकर जिले में भाजपा और झामुमो नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गयी है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने दुमका स्थित खिजूरिया आवास में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार बूचड़खाने को बंद कर क्या वहां मंदिर बनायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का यह फैसला गरीब और बेरोजगारों के खिलाफ है। हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि बेरोजगार लोग किसी प्रकार अपनी रोजी-रोटी कमा रहे हैं, जबकि सरकार उन्हें तंग करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार पहले केंद्र सरकार के कार्यों का अनुसरण करती थी, अब…

Read More

पाकुड़: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के कुंजबोना मैदान, धर्मपुर, हिरणपुर और गांडुपहाड़ी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए झामुमो पर जमकर निशाना साधा। कुंजबोना में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झामुमो के नेता वोट खरीदने रात के अंधेरे में गांव में घुसते हैं। ये लोग दिन में गांवों में नहीं घुस पाते तो रात में घरों में जाकर भोले-भाले ग्रामीणों को बरगलाते हैं और उनके वोट को खरीदने की कोशिश करते हैं। झामुमो को विकास विरोधी और तीन-तिकड़म की पार्टी करार देते हुए कहा कि इनकी शिकायत चुनाव आयोग से…

Read More

रांची: महापर्व सरहुल के दिन गुरुवार को सरना माई ऐसी हुलसी कि शहरी संस्कृति की सारी आधुनिकता वनवासी हो गयी। कानों में साल के फूलों की छुअन भर से ही सब पलाश हो गये। उल्लास का यह महा रास प्रकृति महामाया के साथ थिरका, झूमा और मदमस्त हुआ। देह और सांसों में केवल सरना मां के नेह ने ही किलकारी भरी। छोटानागपुर के केंद्र बिंदु रांची के शहरी इलाकों में कई दिनों से सरहुल की तैयारियां चल रही थीं। बच्चे, युवा और बड़े, बूढ़ों में इसको लेकर एक आत्मिक प्रतीक्षा थी। सूरज भगवान और धरती के प्रणय में ही जीवन…

Read More

गिरिडीह: पारसनाथ पर्वत के आसपास सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान चलाकर बुधवार देर रात माओवादियों के एक बड़े बंकर को ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने बंकर से भारी मात्रा में भोजन सामग्री, नक्सली साहित्य सहित कई अन्य समान बरामद किये हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों के सेफजोन कहे जाने वाले पारसनाथ पर्वत पर एक हाइ लेवल मीटिंग बुलायी है। इसमेें झारखंड, बिहार, बंगाल, ओडिशा सहित कई क्षेत्रों के बड़े ओहदेदार नक्सली भाग लेने वाले हैं। सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने पर्वत की घेराबदी कर सर्च अभियान चलाया, जहां एक बड़े बंकर का पता चला। देर…

Read More

रांची: पिछले तीन वर्षों के दौरान झारखंड में एकीकृत आवास और स्लम विकास कार्यक्रम आइएचएसडीपी अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा स्लम विकास के लिए 4,042 आवासों का निर्माण किया गया। इसके लिए केंद्रीय सहायता के रूप में 31.38 करोड़ रुपये दिये गये। केंद्रीय आवास और शहरी गरीबी उपशमन राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने राज्य सभा में गुरुवार को सांसद परिमल नथवाणी द्वारा पूछे गये प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने अब तक राज्य के 9 जिलों में 10 आवास योजनाओं को स्वीकृत किया है। ॉ सबसे ज्यादा 2 आवास योजनाएं पश्चिम…

Read More

खूंटी: खूंटी पुलिस ने भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली सोमा मुंडा उर्फ सामू मुंडा को गुरुवार को खूंटी-तमाड़ पथ से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लेवी के 48 हजार रुपये भी बरामद किये गये हैं। सरकार ने सोमा पर 50 हजार रुपये के इनाम की घोषण कर रखी है। जवानों ने सामू मुंडा को खदेड़ कर पकड़ा अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन मे एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि हार्डकोर नक्सली सामू मुंडा को खूंटी-तमाड़ पर घूमते देखा गया है। वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना…

Read More

नयी दिल्ली: इस बार मार्च में ही गर्मी ने बेहाल कर दिया है। देश के कई राज्य लू की चेपट में आ चुके हैं। कई राज्यों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार है। खबरों के मुताबिक महाराष्ट्र में लू ने 5 लोगों की जान ले ली है। सोमवार के बाद से लू की चपेट में आनेवाले राज्यों की संख्या 3 से बढ़ कर 9 हो चुकी है। अगले कुछ दिनों में दिल्लीवासियों को भी लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने अगले दो महीनों में पूरे देश में औसत से अधिक तापमान रहने की संभावना जतायी है। मार्च…

Read More

जम्मू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने भारत के सबसे लंबे सुरंग मार्ग को 2 अप्रैल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस सुरंग मार्ग से जम्मू-श्रीनगर के बीच की दूरी करीब 30 किलोमीटर कम हो जायेगी। सड़क सुरंग के बारे में खास बातें राजमार्ग पर 286 किलोमीटर लंबी चार लेनवाली परियोजना का हिस्सा 9.2 किलोमीटर लंबी दोहरी ट्यूब सुरंग पर 23 मई 2011 को काम शुरू हुआ। 3,720 करोड़ रुपये की लागत वाला यह सुरंग मार्ग निचली हिमालय पर्वत शृंखला में बनायी गयी है। यह सुरंग 1200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह भारत का पहला ऐसा…

Read More

ढाका : बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 7 अप्रैल से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर हैं और इस दौरान दोनों देशों के बीच संभावित रक्षा समझौते पर बात की जाएगी। प्रधानमंत्री हसीना 7 अप्रैल से 10 अप्रैल तक भारत में रहेंगी। 8 अप्रैल को नई दिल्‍ली में भारत और बांग्‍लादेश के प्रधानमंत्री की बातचीत होगी। इस बाबत हसीना के राजनीतिक सलाहकार हुसैन तौफीक इमाम ने गुरुवार को कहा कि दोनों की प्राथमिकता सबसे पहले देश में मौजूद आइएसआइ ठिकानों को ध्‍वस्‍त करना है। इमाम ने बताया कि सुरक्षा मामले में भारत और बांग्‍लादेश का रिश्‍ता रक्षा सहयोग से बढ़कर…

Read More

“केंद्र की मोदी सरकार ने अश्लील सामग्री परोसने वाली करीब 3000 वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने लोकसभा में यह जानकारी दी है।” पोर्न साइटों को लेकर उठे एक सवाल के लिखित जवाब में मंत्रालय ने यह भी बताया कि बच्चों के पोर्न वीडियो दिखाने वाली ज्यादातर वेबसाइट भारत के बाहर से चलाई चा रही हैं। इसमें कहा गया है कि गृह मंत्रालय महिला और बच्चों के खिलाफ साइबर क्राइम रोकथाम पर एक प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने अपने जवाब में कहा कि साइबर वर्ल्ड बेहद गोपनीय और दुनिया भर में…

Read More

“संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने दावा किया है कि वकालत की पढ़ाई करने वाली उनकी मां को उस समय भारत में महिलाओं की स्थिति के कारण अदालत में न्यायाधीश के तौर पर पीठ में शामिल नहीं किया गया था।” न्यूयार्क में काउंसिल ऑन फोरेन रिलेशंस में कल यहां निक्की के भाषण के बाद उनसे महिलाओं की भूमिका के बारे में पूछा गया था। इसके जवाब में निक्की ने कहा कि मैं महिलाओं की बड़ी प्रशंसक हूं। मुझे लगता है कि ऐसा कुछ भी नहीं है जो महिलाएं न कर सकें। मुझे लगता है कि जब भी…

Read More